सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है. इस वीडियो में ब्लैक डोसा बनते हुए दिखाया जा रहा है. लोग पारंपरिक डोसे की छवि को खराब करने की वजह से नाराजगी जाहिर कर रहे हैं और 'जस्टिस फॉर डोसा' की मांग कर रहे हैं.
ब्लैक डोसे ने इंटरनेट पर मचाया तहलका
सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है. महाराष्ट्र के नागपुर में येलो कैफे के एक वीडियो ने इंटरनेट पर हंगामा मचा दिया है, जिसमें एक ब्लैक डोसा बनते हुए दिखाया जा रहा है. यह वीडियो इंस्टाग्राम पर अब तक 5.5 मिलियन व्यूज बटोर चुका है.
खाने के साथ प्रयोग करना कोई नया मुद्दा नहीं है. इससे पहले भी लोगों ने कुल्हड़ मोमो, रागी डोसा और थेचा पनीर टिक्का जैसे कई प्रयोग किये हैं, लेकिन इस बार लोग दोसे के साथ इस नए प्रयोग को देखकर नाखुश हैं और ‘जस्टिस फॉर डोसा’ की मांग कर रहे हैं.
वीडियो में शेफ गर्म तवे पर एक ब्लैक रंग का बैटर डालते हुए नजर आते हैं, जो सामान्य डोसे की तरह ही गोलाकार फैलाया जाता है. कुछ सेकंड बाद बीच में उसमें आलू मसाला डाला जाता है, फिर डोसा क्रिस्पी होने पर मोड़ा जाता है. सर्विंग भी पूरी तरह पारंपरिक सांबर और नारियल की चटनी के साथ थी.
पोस्ट के कैप्शन में लिखा था, “नागपुर में कुछ अलग! येलो कैफे (ऑल अबाउट इडली) में ब्लैक डोसा – सुपर क्रिस्पी, यूनिक लुक और प्रॉपर साउथ इंडियन वाइब्स. सुबह 7:30 से 11:30 तक.” बैटर के ब्लैक कलर ने दर्शकों को चौंका गया, लेकिन सामग्री का खुलासा नहीं किया गया.
सोशल मीडिया यूजर्स ने इस काले डोसे पर खासी नाराजगी जताई. एक यूजर ने लिखा, “साउथ इंडियन फूड को खराब करने वाले लोग.” दूसरे ने कहा, “प्लीज ओरिजिनल फूड को स्पॉइल न करें.” कई यूजर्स ने “जस्टिस फॉर डोसा” का कमेंट किया. कुछ यूजर्स ने बैटर की सामग्री पर सवाल उठाए, “क्या कोयला मिलाया है इसमें?” ये कमेंट्स दिखाते हैं कि लोग पारंपरिक व्यंजनों में बदलाव को पसंद नहीं कर रहे.
फूड ट्रेंड्स लगातार बदल रहे हैं, जहां कलरफुल डेजर्ट्स या फ्यूजन स्नैक्स वायरल होते हैं. स्ट्रीट फूड और कैफे स्पेशल्स प्रेजेंटेशन या सरप्राइज फैक्टर से हिट हो जाते हैं. ब्लैक डोसा भी इसी कैटेगरी में आता है, लेकिन बैकलैश ने इसे विवादास्पद बना दिया. येलो कैफे ने इसे एक्सपेरिमेंटल फूड के तौर पर पेश किया, लेकिन ट्रेडिशनल फ्लेवर बनाए रखा, लेकिन इंटरनेट पर लोगों ने इसे पसंद नहीं किया.
Vaibhav Sooryavanshi Records: वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में अपने बल्ले से तबाही मचाई हुई है.…
Love Affair Suicide Case: लखीमपुर खीरी के एक युवक ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो…
सुंदरकांड की ये 5 शक्तिशाली चौपाइयां आपके मन से डर, चिंता और नकारात्मक विचारों को…
Australia vs Pakistan: ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच पहला वनडे मैच कीरावलपिंडी में खेला जाएगा.…
Funny Jokes of the Day: हंसी-मजाक करने से जीवन में सकारात्मक माहौल पैदा होता है.…
Who Is Nandini Sharma: चंडीगढ़ की रहने वाली नंदिनी शर्मा ने अपने टी20 डेब्यू पर…