Live TV
Search
Home > राज्य > उत्तर प्रदेश > Lodheshwar Mahadev Temple: बाराबंकी में बदलेगा लोधेश्वर महादेव मंदिर का स्वरूप, कॉरिडोर का काम तेज

Lodheshwar Mahadev Temple: बाराबंकी में बदलेगा लोधेश्वर महादेव मंदिर का स्वरूप, कॉरिडोर का काम तेज

Barabanki Lodheshwar Mahadev Mandir: लोधेश्वर महादेव मंदिर एक प्राचीन और अत्यंत आस्था का प्रमुख केंद्र है, जहां लखनऊ, कानपुर, उन्नाव, जालौन, फतेहपुर सहित मध्य प्रदेश और अन्य जनपदों से लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं.

Written By:
Last Updated: April 23, 2026 19:44:35 IST

Mobile Ads 1x1

Lodheshwar Mahadev Mandir: बाराबंकी के रामनगर तहसील स्थित सुप्रसिद्ध तीर्थ स्थल श्री लोधेश्वर महादेव मंदिर के विकास के लिए प्रदेश सरकार द्वारा स्वीकृत 48 करोड़ 79 लाख 63 हजार रुपये की महत्वाकांक्षी कॉरिडोर योजना पर कार्य तेजी से जारी है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशानुसार इस लोक कल्याणकारी परियोजना को प्राथमिकता देते हुए निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है.

बृहस्पतिवार को इंजीनियर आयुष विश्वकर्मा की देखरेख में कॉरिडोर के प्रथम गेट का निर्माण कार्य तेज गति से होता दिखाई दिया. मंदिर के भव्य प्रवेश द्वार के लिए जमीन की खुदाई पूरी कर ली गई है और अब मशीनों के माध्यम से पायलिंग का कार्य कराया जा रहा है. इंजीनियर के अनुसार अब तक 164 पाइल का कार्य पूर्ण हो चुका है, जिससे नींव को मजबूती प्रदान की जा रही है.

निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान

पर्यटन विभाग की निगरानी में चल रहे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है. बुधवार को जिलाधिकारी बाराबंकी किसान प्रताप सिंह द्वारा स्थल का निरीक्षण किया गया, जिसके बाद कार्य में और तेजी लाई गई है. अधिकारियों का कहना है कि निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप कराया जा रहा है.

दर्शन के लिए पहुंचते हैं लाखों श्रद्धालु

लोधेश्वर महादेव मंदिर एक प्राचीन और अत्यंत आस्था का प्रमुख केंद्र है, जहां लखनऊ, कानपुर, उन्नाव, जालौन, फतेहपुर सहित मध्य प्रदेश और अन्य जनपदों से लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं. श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए इस कॉरिडोर योजना की शुरुआत की गई है.

 परियोजना पूर्ण होने के बाद श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और क्षेत्र में पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा. निर्माण कार्य शुरू होने से स्थानीय लोगों और भक्तों में उत्साह और खुशी का माहौल देखा जा रहा है.

Disclaimer: The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.

MORE NEWS