Lucknow Crime News: लखनऊ में 28 साल के चिकन कारोबारी शिवा शर्मा की चौथी मंजिल से गिरकर मौत हो गई. मां ने प्रेमिका समेत चार लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है.
चौथी मंजिल से गिरने की कैसे हुई घटना?
Lucknow Crime News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के हजरतगंज इलाके में एक चिकन कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है. बालू अड्डा के पास स्थित अवध ग्रीन अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से गिरने के बाद 28 साल के शिवा शर्मा की मौत हो गई. इस मामले में मृतक की मां ने उसकी प्रेमिका श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि, आदिल और चालक तारिक उर्फ दानिश के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
जानकारी के मुताबिक, अलीगंज सेक्टर-एफ निवासी शिवा शर्मा चिकन का कारोबार करता था. उसकी मां रंजना शर्मा का आरोप है कि शिवा और मॉडलिंग का काम करने वाली श्रद्धा दुबे पिछले चार महीने से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे. शिवा सात अक्टूबर को घर से निकला था. इसके बाद नौ अक्टूबर की शाम उसकी मौत की सूचना मिली.
रंजना शर्मा के मुताबिक, नौ अक्टूबर को शाम करीब सात बजे श्रद्धा और आदिल ने फोन करके बताया कि शिवा का एक्सीडेंट हो गया है और उसे अस्पताल ले जाया जा रहा है. कुछ देर बाद चालक तारिक ने बताया कि शिवा को किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) ले जाया जा रहा है. जब रंजना अस्पताल पहुंचीं, तो उन्हें पता चला कि उनके बेटे की मौत हो चुकी है. मां का आरोप है कि शिवा के शरीर पर चोट के निशान थे, नाक से खून निकल रहा था और दोनों पैरों की हड्डियां टूटी हुई थीं.
मृतक की मां ने आरोप लगाया कि शिवा श्रद्धा से अलग होना चाहता था, लेकिन वह उसे साथ रहने के लिए मजबूर करती थी. आरोप है कि अलग होने की बात कहने पर उसे झूठे आरोपों में फंसाकर जेल भिजवाने की धमकी दी जाती थी. हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि होना अभी बाकी है.
ये भी पढ़ें: Maharashtra News: पैरों में जंजीर बांधकर नदी में लगा दी छलांग, लव मैरिज के बाद कपल ने खुद को किया खत्म
रंजना शर्मा ने श्रद्धा, रश्मि, आदिल, तारिक और अन्य लोगों पर मिलकर हत्या करने का आरोप लगाया है. वहीं, एसीपी हजरतगंज रजनीश वर्मा के मुताबिक, आरोपियों के पकड़े जाने के बाद घटना के कारणों का पता चल सकेगा. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. जांच और अन्य साक्ष्यों के आधार पर ही शिवा की मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा.
पंजाब के भटिंडा में एक 15 वर्षीय लड़की ने अपने पिता द्वारा कथित तौर पर…
CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को…
India vs West Indies 3rd T20I Live Streaming:इंडिया बनाम वेस्ट इंडीज़ के बीच तीसरा T20I…
Dhruv Rathee:ध्रुव राठी कुछ दिन पहले जर्मनी के बर्लिन से प्रोटेस्ट में शामिल होने के…
CJP Protest: सीजेपी लीगल हेड रत्ना सिंह ने बताया कि अभिजीत, आशुतोष और सौरभ को…
Silver Price Today 11 October 2026: आज चांदी खरीदने से पहले ताजा भाव जरूर जानें.…