Live TV
Search
Home > देश > Maharashtra News: पैरों में जंजीर बांधकर नदी में लगा दी छलांग, लव मैरिज के बाद कपल ने खुद को किया खत्म

Maharashtra News: पैरों में जंजीर बांधकर नदी में लगा दी छलांग, लव मैरिज के बाद कपल ने खुद को किया खत्म

Maharashtra News: महाराष्ट्र के धुले जिले में एक नए-नवेले जोड़े ने आत्महत्या कर ली. दोनों के शव निकाले गए, तो उनके पैरों में जंजीर बंदी थी और उस पर ताला लगा हुआ था. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है.

Written By:
Last Updated: October 10, 2026 17:17:37 IST

Mobile Ads 1x1

Maharashtra News: महाराष्ट्र के धुले जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने हर किसी को हैरान और दुखी कर दिया. तापी नदी में एक नवविवाहित जोड़े के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. सबसे चौंकाने वाली बात यह थी कि दोनों के पैरों में लोहे की जंजीर बंधी हुई थी और उस पर ताला लगा था. नदी में शव मिलने की खबर सुनकर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई. 

जानकारी के अनुसार, यह मामला शिरपुर तालुका के सावलदे गांव के पास का है. स्थानीय लोगों ने तापी नदी में दो शव देखे, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. मौके पर पहुंची नरडाणा पुलिस ने स्थानीय लोगों और आपदा प्रबंधन दल की मदद से दोनों शवों को बाहर निकलवाया.

मृतकों की पहचान

मृतकों की पहचान 28 वर्षीय श्याम हरी पाटिल और 20 वर्षीय सपना पाटिल के रूप में हुई है. दोनों जलगांव जिले के अमलनेर तालुका के पाडलसरे गांव के मूल निवासी थे, वर्तमान समय में वे एरंडोल तालुका के उत्राण में रह रहे थे.

पैरों में जंजीर और ताला

घटनास्थल पर जांच के दौरान पुलिस को दोनों के पैरों में लोहे की जंजीर और ताला बंधा मिला. इस असामान्य बात ने मामले को और गंभीर बना दिया है. जानकारी के मुताबिक, श्याम और सपना ने प्रेम विवाह किया था लेकिन उनके इस कदम के पीछे कोई पारिवारिक परेशानी थी या कोई दूसरी वजह, फिलहाल इसका खुलासा नहीं हुआ है.

पुल पर सुरक्षा बढ़ाने की मांग

इस घटना के बाद सावलदे में तापी नदी के पुल की सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई जा रही है. स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाने चाहिए. उन्होंने पुल पर ऊंची लोहे की जालियां लगाने, सीसीटीवी कैमरे लगाने और सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की मांग की है. फिलहाल दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है. पुलिस की जांच से ही इस दुखद घटना की असली वजह सामने आ सकेगी.

ये भी पढ़ें: आरा में दिनदहाड़े मर्डर से मचा हड़कंप; सिर में गोली मारकर की हत्या, हैरान कर देगा मामला

MORE NEWS