Live TV
Search
Home > राज्य > उत्तर प्रदेश > Lucknow Crime: नाक से खून, टूटी हड्डियां…लिव-इन पार्टनर की लाश छोड़ भागी प्रेमिका, कमरे का मंजर देख कांप गई पुलिस

Lucknow Crime: नाक से खून, टूटी हड्डियां…लिव-इन पार्टनर की लाश छोड़ भागी प्रेमिका, कमरे का मंजर देख कांप गई पुलिस

Lucknow Crime News: लखनऊ में 28 साल के चिकन कारोबारी शिवा शर्मा की चौथी मंजिल से गिरकर मौत हो गई. मां ने प्रेमिका समेत चार लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है.

Written By:
Last Updated: October 11, 2026 10:24:03 IST

Mobile Ads 1x1

Lucknow Crime News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के हजरतगंज इलाके में एक चिकन कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है. बालू अड्डा के पास स्थित अवध ग्रीन अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से गिरने के बाद 28 साल के शिवा शर्मा की मौत हो गई. इस मामले में मृतक की मां ने उसकी प्रेमिका श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि, आदिल और चालक तारिक उर्फ दानिश के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

चौथी मंजिल से गिरने की कैसे हुई घटना?

जानकारी के मुताबिक, अलीगंज सेक्टर-एफ निवासी शिवा शर्मा चिकन का कारोबार करता था. उसकी मां रंजना शर्मा का आरोप है कि शिवा और मॉडलिंग का काम करने वाली श्रद्धा दुबे पिछले चार महीने से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे. शिवा सात अक्टूबर को घर से निकला था. इसके बाद नौ अक्टूबर की शाम उसकी मौत की सूचना मिली.

मां को फोन कर बताया एक्सीडेंट

रंजना शर्मा के मुताबिक, नौ अक्टूबर को शाम करीब सात बजे श्रद्धा और आदिल ने फोन करके बताया कि शिवा का एक्सीडेंट हो गया है और उसे अस्पताल ले जाया जा रहा है. कुछ देर बाद चालक तारिक ने बताया कि शिवा को किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) ले जाया जा रहा है. जब रंजना अस्पताल पहुंचीं, तो उन्हें पता चला कि उनके बेटे की मौत हो चुकी है. मां का आरोप है कि शिवा के शरीर पर चोट के निशान थे, नाक से खून निकल रहा था और दोनों पैरों की हड्डियां टूटी हुई थीं.

प्रेमिका पर ब्लैकमेल करने का आरोप

मृतक की मां ने आरोप लगाया कि शिवा श्रद्धा से अलग होना चाहता था, लेकिन वह उसे साथ रहने के लिए मजबूर करती थी. आरोप है कि अलग होने की बात कहने पर उसे झूठे आरोपों में फंसाकर जेल भिजवाने की धमकी दी जाती थी. हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि होना अभी बाकी है.

ये भी पढ़ें: Maharashtra News: पैरों में जंजीर बांधकर नदी में लगा दी छलांग, लव मैरिज के बाद कपल ने खुद को किया खत्म

पुलिस कर रही मामले की जांच

रंजना शर्मा ने श्रद्धा, रश्मि, आदिल, तारिक और अन्य लोगों पर मिलकर हत्या करने का आरोप लगाया है. वहीं, एसीपी हजरतगंज रजनीश वर्मा के मुताबिक, आरोपियों के पकड़े जाने के बाद घटना के कारणों का पता चल सकेगा. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. जांच और अन्य साक्ष्यों के आधार पर ही शिवा की मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा.

ये भी पढ़ें: Delhi Riots Case: ताहिर हुसैन को दंगा भड़काने का दोषी ठहराया, 12 सह-आरोपी बरी; अंकित शर्मा हत्याकांड में भी मिली थी उम्रकैद

MORE NEWS