Lucknow Murder: लखनऊ में हिंदू युवा वाहिनी के नेता धीरेंद्र प्रताप सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई. परिजनों ने धीरेंद्र के ड्राइवर पर हत्या में शामिल होने का आरोप लगाया है.
धीरेंद्र प्रताप सिंह
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आपराधिक घटनाएं बढ़ती ही जा रही हैं. हाल ही में क़ानून से बेखौफ अपराधियों ने युवा नेता धीरेंद्र प्रताप सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी. बताया जाता है कि हमलावरों ने इस वारदात को उनकी ही फॉर्च्यूनर गाड़ी के अंदर अंजाम दिया और उसके बाद साक्ष्य मिटाने के लिए शव को दुबग्गा थाना क्षेत्र के पास स्थित एक नहर में फेंककर फरार हो गए.
नहर में शव मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस उच्चाधिकारी भारी पुलिस बल और फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे. स्थानीय थाना पुलिस का कहना है कि मामले में टीमों का गठन कर जांच की जा रही है.
जानकारी के अनुसार, मृतक धीरेंद्र प्रताप सिंह मूल रूप से उन्नाव जिले के रहने वाले थे और वर्तमान में लखनऊ के PGI थाना क्षेत्र में परिवार सहित रह रहे थे. शुरुआती जांच के मुताबिक, बदमाशों ने गाड़ी के भीतर ही बेहद करीब से उन पर फायरिंग की, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई.
इस मामले में जब परिजनों से बात की गई तो परिजनों ने इस सनसनीखेज हत्याकांड के पीछे जमीन का पुराना विवाद बताया है. परिजनों का आरोप है कि धीरेंद्र का निजी ड्राइवर भी इसमें शामिल है. उसी ने विरोधियों के साथ साठगांठ कर उनकी हत्या की साजिश रची और गाड़ी में उन्हें अकेले पाकर वारदात को अंजाम दिलवाया. इतना ही नहीं, इस घटना के बाद से ही धीरेन्द्र का ड्राइवर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता बताया जा रहा है.
घटनास्थल पर पहुंची फॉरेंसिक टीम फॉर्च्यूनर कार और नहर के आसपास से फिंगरप्रिंट्स व अन्य अहम साक्ष्य जुटा रही है. पुलिस कमिश्नरेट की कई टीमें संदिग्ध ड्राइवर और नामजद विरोधियों की धरपकड़ के लिए दबिश दी जा रही है. अधिकारियों का कहना है कि सर्विलांस और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और जल्द ही पूरे मामले का पर्दाफाश कर हत्यारों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा.
Uttarakhand Helicopter Crash: उत्तराखंड के पहाड़ी इलाके में एक बड़ा हादसा हो गया. इस दौरान…
BIGG BOSS 20: बिग बॉस में स्काउट OP और उदिति सिंह के बीच काशवी और…
Arshdeep Singh 150 T20I Wickets: अर्शदीप सिंह ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे T20I में इतिहास…
Diljit Dosanjh: 30 अक्तूबर को पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ का दिल्ली में कॉन्सर्ट होने वाला…
RK Sinha Death: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद रवींद्र किशोर…
Salman Khan Aishwarya Rai Karwa Chauth Photos: करवा चौथ पर भंसाली प्रोडक्शन ने सलमान-ऐश्वर्या की…