Samsung Fridge Issue: सैमसंग की खराब आफ्टर-सेल्स सर्विस और घटिया क्वालिटी को लेकर ग्राहकों का गुस्सा फूटा है. 7 दिनों से बंद पड़े फ्रिज पर हल के नाम पर सिर्फ झूठे ईमेल मिल रहे हैं, सोशल मीडिया पर ग्राहक ने लगाई फटकार.
7 दिनों से बंद पड़े फ्रिज पर हल के नाम पर सिर्फ झूठे ईमेल मिल रहे हैं
अगर आप सोचते हैं कि ब्रांड बड़ा होने से सर्विस भी फर्स्ट-क्लास मिलती है, तो सैमसंग आपकी यह गलतफहमी सेकंडों में दूर कर देगा! सोचिए, 7 दिनों से फ्रिज का कंप्रेसर बंद पड़ा है, घर का खाना खराब हो रहा है और कंपनी वाले ठीक करने के बजाय सिर्फ ईमेल पर दिलासा दे रहे हैं. हद तो तब हो गई जब ग्राहक ने बताया कि पिछले साल भी यही खराबी आई थी! इसके बाद एक ग्राहक कंपनी के इस रवैये से तंग आकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर अपनी आपबीती बताई है, आइए आपको बताते हैं कि आखिर यह पूरा मामला क्या है और सैमसंग का यह ग्राहक क्यों इतना परेशान है.
Waiting for resolution since last 7 days for my @SamsungIndia refrigerator compressor rectification, only assurances are coming from service center. @@SamsungNewsIN @samsung Last year also same thing happened, does it product issuepic.twitter.com/M7ilHVslnY
— धर्मेंद्र सिंह जादौन🐦 (@d_jadon) August 29, 2026
धर्मेंद्र सिंह जादौन नाम के एक ग्राहक का सैमसंग फ्रिज पिछले 7 दिनों से खराब पड़ा हुआ है. मुख्य समस्या इसके कंप्रेसर में है, जिसके बिना फ्रिज पूरी तरह बेकार हो चुका है. ग्राहक लगातार एक हफ्ते से सर्विस सेंटर के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन अब तक कंप्रेसर को न तो ठीक किया गया और न ही बदला गया. कंपनी की तरफ से मदद के नाम पर सिर्फ एक ईमेल मिला है, जिसमें लिखा है कि केस को ‘Highest-Level Escalation team’ के पास भेज दिया गया है. असलियत में ग्राउंड लेवल पर कोई काम नहीं हुआ.
ग्राहक का आरोप है कि ठीक यही खराबी पिछले साल भी आई थी. यानी हर साल कंप्रेसर दगा दे जाता है. बार-बार एक ही खराबी आने से तंग आकर ग्राहक ने सोशल मीडिया X पर कंपनी की पोल खोली है और सीधा सवाल पूछा है कि क्या यह सैमसंग के प्रोडक्ट की घटिया क्वालिटी का नतीजा है?
वैसे यह कोई पहला मामला नहीं है जब सैमसंग की आफ्टर-सेल्स सर्विस या प्रोडक्ट क्वालिटी से ग्राहक इस तरह परेशान हुए हों. सोशल मीडिया पर आए दिन सैमसंग के खिलाफ ऐसी शिकायतें देखने को मिलती रहती हैं.

हाल ही में प्रवीण केसरवानी नाम के एक यूजर ने भी ‘X’ पर अपना दर्द साझा किया. उन्होंने बताया कि उनके परिवार में खरीदे गए दो Samsung Galaxy S21 FE फोन्स में अचानक स्क्रीन पर वर्टिकल ग्रीन/व्हाइट लाइन्स आ गईं. पहले एक लाइन आई और धीरे-धीरे पूरी स्क्रीन पर लाइन्स की भरमार हो गई.
चाहे टीवी-फ्रिज हो या महंगे स्मार्टफोन, सैमसंग के प्रोडक्ट्स में बार-बार आ रही ये तकनीकी खराबियां और उसके बाद सर्विस सेंटर के ढुलमुल रवैये ने ग्राहकों का भरोसा पूरी तरह तोड़ दिया है.
Rajasthan robbery: राजस्थान के अजमेर जिले के नसीराबाद में बदमाशों ने खुद को इनकम टैक्स…
Hanuman Ansh Box Office Collection: महज 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी ‘हनुमान अंश’…
IND vs WI 2nd T20I Match Highlights: रांची में 249 रन बनाने के बाद भी…
Connaught Place shops closed: दिल्ली में 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन के मद्देनजर…
Memories of Nana Patekar: नाना पाटेकर के निधन के बाद मुंबई के माहिम स्थित नव…
Sanju Samson 82 Runs: 6 रन पर कैच छूटा और फिर संजू सैमसन ने रांची…