Live TV
Search
Home > राज्य > उत्तर प्रदेश > UP IAS Transfer: यूपी में बड़ा प्रशासनिक उलटफेर! 15 IAS अधिकारियों को नई जिम्मेदारी, किसे मिला कौन सा विभाग?

UP IAS Transfer: यूपी में बड़ा प्रशासनिक उलटफेर! 15 IAS अधिकारियों को नई जिम्मेदारी, किसे मिला कौन सा विभाग?

UP IAS Transfer: योगी सरकार ने 15 आईएएस अधिकारियों के विभागों में फेरबदल किया है. शशि प्रकाश गोयल को नागरिक उड्डयन, अनुराग श्रीवास्तव को कृषि उत्पादन आयुक्त और आलोक कुमार को औद्योगिक विकास की जिम्मेदारी मिली है.

Written By:
Published: October 31, 2026 17:32:51 IST
Last Updated: October 31, 2026 17:32:51 IST

Mobile Ads 1x1

UP IAS Transfer: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है. सरकार ने 15 आईएएस अधिकारियों के विभागों और जिम्मेदारियों में फेरबदल किया है. इस बदलाव के तहत कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई तैनाती दी गई है, जबकि कुछ अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. इस प्रशासनिक फेरबदल में मुख्य सचिव शशि प्रकाश गोयल, अनुराग श्रीवास्तव और आलोक कुमार जैसे वरिष्ठ अधिकारियों के नाम प्रमुख हैं. शशि प्रकाश गोयल को नागरिक उड्डयन विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. वहीं, अनुराग श्रीवास्तव को कृषि उत्पादन आयुक्त बनाया गया है. इसके अलावा आलोक कुमार को अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

शशि प्रकाश गोयल को मिला अतिरिक्त प्रभार

जारी आदेश के अनुसार, मुख्य सचिव शशि प्रकाश गोयल अपने मौजूदा पद की जिम्मेदारियों के साथ नागरिक उड्डयन विभाग का काम भी संभालेंगे. उन्हें यह जिम्मेदारी अतिरिक्त प्रभार के रूप में दी गई है. वहीं, अपर मुख्य सचिव अनुराग श्रीवास्तव को कृषि उत्पादन आयुक्त बनाया गया है. इसके साथ ही उनके पास नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति, लघु सिंचाई और भूगर्भ जल विभाग की जिम्मेदारी भी रहेगी. अनुराग श्रीवास्तव को ग्रामीण पेयजल मिशन और राज्य स्वच्छ गंगा मिशन के परियोजना निदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है.

Bengaluru Hotel Incident 2

आलोक कुमार बने अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त

वरिष्ठ आईएएस अधिकारी आलोक कुमार को अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त नियुक्त किया गया है. इसके साथ ही उन्हें अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास विभाग, एनआरआई विभाग और पीसीपीए का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है. वहीं, एम. देवराज को राज्य सतर्कता आयोग और शासनाधिकरण-1 का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. डॉ. एम.के.एस. सुंदरम को समन्वय और यूपीडा के परियोजना निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. इसके अलावा आलोक कुमार-3 को वित्त, संस्थागत वित्त और बाहरी सहायता से चलने वाली परियोजनाओं से जुड़े अतिरिक्त काम दिए गए हैं.

अजय चौहान और योगेश कुमार को भी नई जिम्मेदारी

प्रशासनिक फेरबदल के तहत अजय चौहान को यूपीसीडा (UPSIDC) के मुख्य कार्यपालक अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. वहीं, पंधारी यादव को बाहरी सहायता प्राप्त परियोजना के प्रमुख सचिव के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है. योगेश कुमार को पीसीडीएफ का प्रबंध निदेशक बनाया गया है. इसके अलावा अमित कुमार सिंह को उत्तर प्रदेश जल निगम (ग्रामीण) का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है.

इन अधिकारियों को भी मिली नई तैनाती

  • कृष्ण कुमार: झांसी मंडल का मंडलायुक्त बनाया गया है.
  • चंद्रशेखर: प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना और ग्रेटर शारदा सहायक समादेश क्षेत्र विकास प्राधिकरण का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.
  • भूपेंद्र एस. चौधरी: उत्तर प्रदेश मानवाधिकार आयोग का सचिव बनाया गया है.
  • देवेंद्र सिंह कुशवाहा: प्रशासनिक सुधार विभाग में विशेष सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है.
  • प्रवीण मिश्रा: उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम का प्रबंध निदेशक बनाया गया है.

  यह भी पढ़ें : 1 नवंबर से लागू होगा CNAP नियम, अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा नाम, ऐसे काम करेगी नई सर्विस

प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर बनाने की कोशिश

उत्तर प्रदेश सरकार के इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल में कई महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं. वरिष्ठ अधिकारियों को नए पदों पर तैनात करने के साथ कुछ को अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है. माना जा रहा है कि इस बदलाव के जरिए सरकार प्रशासनिक कामकाज में तेजी लाने और विभागों के बीच बेहतर तालमेल बनाने की कोशिश कर रही है.

 यह भी पढ़ें : Caught on Camera: ‘मैडम गाड़ी रोको…’, कहता रहा पुलिसवाला, महिला ने नहीं सुनी एक भी बात; मुंबई का VIDEO देख रह जाएंगे हैरान

MORE NEWS