<

अब जेंट्स टेलर नहीं ले सकेंगे महिलाओं का नाप, डांस सिखाने के लिए भी महिला, CWW का निर्देश जारी

उत्तर प्रदेश महिला आयोग ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर बड़ा फैसला किया है. उन्होंने आर्ट सेंटर, जिम, योगा सेंटर, बुटिक और स्कूल बसों में महिला ट्रेनर या शिक्षक रखने के साथ ही तमाम फैसले लिए हैं.

Uttar Pradesh Women Commission: उत्तर प्रदेश महिला आयोग ने महिलाओं की सुरक्षा का ध्यान रखते हुए बड़ा फैसला लिया है. महिला आयोग ने वकील की याचिका पर सुनवाई की. इसके बाद 9 सूत्रीय निर्देश जारी किए गए हैं. महिला आयोग की तरफ से निर्देश जारी करते हुए कहा जाता है कि अब उत्तर प्रदेश में लड़कियों को डांस सिखाने के लिए महिला टीचर अनिवार्य होगा. साथ ही जिम, योगा सेंटर, आर्ट सेंटर, बुटीक, बस आदि  में भी महिला ट्रेनर या शिक्षक का रहना अनिवार्य कर दिया गया है. साथ ही वॉशरूम और सीसीटीवी फुटेज लगाने के भी निर्देश दिए गए हैं.

क्या है मामला?

दरअसल, उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग ने महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कड़े फैसले लिए हैं. अधिवक्ता प्रवीण फाइटर की याचिका पर सुनवाई करते हुए आयोग ने दिशानिर्देश दिए हैं. इसके लिए 9 सूत्रीय आदेश लागू करने का निर्देश दिया है. कहा गया है कि राज्य में लड़कियों को डांस सिखाने के अब महिला टीचर रखना अनिवार्य होगा. इसके अलावा किसी बुटीक पर महिला का नाप भी महिला ही ले सकेंगी.

महिला आयोग ने दिए ये निर्देश

महिला आयोग ने निर्देश दिए हैं, जिसमें कहा गया है कि कि अब जिम, योगा सेंटर और नाट्य कला केंद्रों में महिला ट्रेनर या महिला टीचर रखना अनिवार्य होगा. महिला ग्राहकों के कपड़ों की नाप लेने के लिए भी महिला टेलर होनी चाहिए. जिन दुकानों पर महिलाओं के कपड़े बेचने वाली दुकानों पर भी महिला कर्मचारी होनी चाहिए. इसके अलावा इस तरह की सभी जगहों पर सीसीटीवी और डीवीआर होना भी जरूरी है. इन जगहों पर महिलाओं के लिए उचित वॉशरूम व्यवस्था होना भी जरूरी है.

आधार कार्ड दिखाना जरूरी

इतना ही नहीं, महिला आयोग ने ये निर्देश भी दिए हैं कि स्कूल बसों में अब महिला सुरक्षाकर्मी या टीचर का होना जरूरी है. किसी भी तरह के आर्ट सेंटर में महिलाओं का होना जरूरी है. इसके साथ ही जिम और योगा सेंटर में एंट्री करते समय आधार कार्ड या कोई दूसरा पहचान पत्र होना चाहिए.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

Mr Faisu Wife Tanya: कौन हैं Mr. Faisu की खूबसूरत बेगम तान्या? मदीना में रचाया निकाह, पहली तस्वीरें देख फैंस बोले- ‘माशाअल्लाह’

Mr Faisu Wife Tanya: सोशल मीडिया स्टार मिस्टर फैसु यानी फैसल शेख ने सऊदी अरब…

Last Updated: October 11, 2026 09:17:40 IST

Ram Mandir Prasad: रामलला का प्रसाद कितना शुद्ध? FSSAI की जांच में मिले 103 अंक, जानें पूरी रिपोर्ट

Ram Mandir Prasad: अयोध्या के राम मंदिर को प्रसाद की गुणवत्ता और स्वच्छता के लिए…

Last Updated: October 11, 2026 09:03:10 IST

Riyadh Airport Attack: रियाद एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों का कहर! अमेरिकी समेत 12 की मौत, 300 से ज्यादा घायल; दहला उठा सऊदी अरब

Riyadh Airport Attack: हूती विद्रोहियों के हमले की जिम्मेदारी लेने और सऊदी अधिकारियों द्वारा हताहतों…

Last Updated: October 11, 2026 08:21:14 IST

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, दिल्ली से मुंबई तक जानें अपने शहर में आज क्या है भाव?

Petrol Diesel Price Today 11 October 2026: रविवार को पेट्रोल-डीजल के दामों पर नजर डालें.…

Last Updated: October 11, 2026 07:40:20 IST

Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली के इन रास्तों पर आज भी लग सकता है लंबा जाम! घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें एडवाइजरी

Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली में रविवार को सीजेपी प्रदर्शन के चलते नई और मध्य…

Last Updated: October 11, 2026 07:16:34 IST