<
Categories: देश

Exit Poll Results: जश्न मनाने से पहले पार्टियां देख लें 2021 का एग्जिट पोल और क्या रहा था फाइनल रिजल्ट; नहीं 4 मई को होगी निराशा!

Assembly Elections Exit Poll Results 2021: एग्जिट पोल एक अनुमान है. यह पहले भी कई बार फेल हो चुका है. इस मौके पर हम आज बात करेंगे कि साल 2021 में जब पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और चुनाव हुए थे, तो उसका एग्जिट पोल रिजल्ट क्या रहा था और जब वोटों की गिनती हुई थी, तब क्या परिणाम आए थे.

Assembly Elections Exit Poll Results 2021: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण की वोटिंग बुधवार को समाप्त हुई. इसके बाद पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी चुनाव के एग्जिट पोल के रिजल्ट सामने आ चुके हैं. इस एग्जिट पोल में 3 राज्यों (पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी) में बीजेपी गठबंधन को बढ़त दिख रही है, तो वहीं दो राज्यों ( केरल और तमिलनाडु) में कांग्रेस गठबंधन की सरकार बनने का अनुमान है. हालांकि, वोटों की गिनती 4 मई को होगी, तभी पता चल पाएगा कि किस राज्य में किसकी सरकार बन रही है.

ऐसा इसलिए क्योंकि एग्जिट पोल एक अनुमान है. यह पहले भी कई बार फेल हो चुका है. इस मौके पर हम आज बात करेंगे कि साल 2021 में जब इन पांच राज्यों में चुनाव हुए थे, तो उसका एग्जिट पोल रिजल्ट क्या रहा था और जब वोटों की गिनती हुई थी, तब क्या परिणाम आए थे.

पश्चिम बंगाल

2021 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल में लगभग हर बड़ी एजेंसी ने तृणमूल कांग्रेस और बीजेपी के बीच एक कांटे की टक्कर का अनुमान लगाया था. 

  • ‘जन की बात’ के एग्जिट पोल ने तो बीजेपी को 162 से 185 सीटें देकर स्पष्ट बहुमत का दावा कर दिया था.
  • ‘एबीपी-सी वोटर’ ने TMC के लिए 152 से 164 सीटों का अनुमान लगाया था.
  • ‘एक्सिस माय इंडिया’ ने TMC के लिए 130-156 और BJP के लिए 134-160 सीटें आंकी थीं.
  • TMC के पक्ष में सबसे अच्छा अनुमान लगाने वाली ‘टुडेज चाणक्य’ ने भी उसे 180 सीटों पर ही रोक दिया था.

वहीं जब 2 मई 2021 को नतीजे आए, तो TMC ने प्रचंड बहुमत से 215 सीटें जीतकर सबको चौंका दिया. बीजेपी महज 77 सीटों पर सिमट गई.

तमिलनाडु

तमिलनाडु के एग्जिट पोल ने DMK गठबंधन के जीतने की भविष्यवाणी की थी, जो सही साबित हुई थी. हालांकि, सीटों की संख्या में अंतर था.

  • ‘एक्सिस माय इंडिया’ ने DMK गठबंधन को 175 से 195 सीटें दे दी थीं.
  • ‘चाणक्य’ ने 164 से 186 सीटों का अनुमान लगाया था.

असल नतीजों में DMK गठबंधन 159 सीटें ही जीत पाया, जबकि AIADMK गठबंधन को 75 सीटें मिलीं.

केरल

केरल के एग्जिट पोल में वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (LDF) की जीत का अनुमान लगाया गया था. हालांकि, यहां भी सीटों में अंतर था.

  • ‘एक्सिस माय इंडिया’ ने LDF को 104 से 120 सीटें दी थीं.
  • ‘सी-वोटर’ ने कांटे की टक्कर बताते LDF को 71-77 और विपक्षी UDF को 62-68 सीटें दी थीं.
  • ‘टुडेज चाणक्य’ ने LDF को 93-111 सीटें दी थीं.

वहीं जब परिणाम आए थे, तो LDF ने 99 और UDF ने 41 सीटें जीतीं.
 
असम

असम के एग्जिट पोल लगभग सही साबित हुए थे. ‘एक्सिस माय इंडिया’ ने NDA के लिए 75-85 सीटों का जो अनुमान लगाया था, वह बेहद सटीक निकला. असल में NDA ने ठीक 75 सीटें जीतीं.

पुडुचेरी

पुडुचेरी के एग्जिट पोल में लगभग सभी एजेंसियों ने बीजेपी गठबंधन की जीत का अनुमान लगाया था. हालांकि, इन्होंने NDA को 19 से 24 सीटें दीं, जबकि असल में उसे 16 सीटें मिलीं. यानी सीटों में अंतर था.

Hasnain Alam

हसनैन आलम, iTV Network में चीफ सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. वह inkhabar.com और indianews.in हिंदी वेबसाइट की टीम लीड करते हैं. 9 साल से अधिक समय से पत्रकारिता में हैं. राजनीति, खेल और मनोरंजन के साथ-साथ शिक्षा और हेल्थ बीट पर अच्छी पकड़ है. इंडिया न्यूज़ से पहले ABP News और NYOOOZ जैसे संस्थानों में काम किया है.

Recent Posts

Riyadh Airport Attack: रियाद एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों का कहर! अमेरिकी समेत 12 की मौत, 300 से ज्यादा घायल; दहला उठा सऊदी अरब

Riyadh Airport Attack: हूती विद्रोहियों के हमले की जिम्मेदारी लेने और सऊदी अधिकारियों द्वारा हताहतों…

Last Updated: October 11, 2026 08:21:14 IST

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, दिल्ली से मुंबई तक जानें अपने शहर में आज क्या है भाव?

Petrol Diesel Price Today 11 October 2026: रविवार को पेट्रोल-डीजल के दामों पर नजर डालें.…

Last Updated: October 11, 2026 07:40:20 IST

Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली के इन रास्तों पर आज भी लग सकता है लंबा जाम! घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें एडवाइजरी

Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली में रविवार को सीजेपी प्रदर्शन के चलते नई और मध्य…

Last Updated: October 11, 2026 07:16:34 IST

Navratri Day 1: आज से शुरू नवरात्रि, मां शैलपुत्री की पूजा में न करें ये गलती; जानें मंत्र और प्रिय भोग

Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि 2026 की शुरुआत आज 11 अक्टूबर से हो रही है.…

Last Updated: October 11, 2026 06:39:51 IST

Delhi Weather Today: नवरात्रि के पहले दिन कैसा रहेगा दिल्ली में मौसम का मिजाज? जानें आज बारिश होगी या धूप करेगी परेशान

Delhi Weather Today 11 October 2026: नवरात्रि के बीच दिल्ली में आज बादल, गर्मी और…

Last Updated: October 11, 2026 06:23:31 IST