<

Noida में दो जगहों पर लगी भीषण आग, कई कर्मचारियों के फंसने की खबर, दमकल टीम पहुंची, बचाव अभियान जारी

Noida Fire: नोएडा में दो अलग-अलग जगहों पर भीषण आग लगने की खबर से हड़कंप मच गया है. कई कर्मचारियों के अंदर फंसे होने की खबर है. दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने और बचाव अभियान में जुटी हुई है.

Noida Fire: उत्तर प्रदेश के नोएडा से बड़ी खबर सामने आ रही है. गुरुवार को नोएडा में दो अलग-अलग जगहों पर अचानक आग लगने की खबर सामने आई है. मिली जानकारी के मुताबिक, आग लगने की घटनाएं नाएड फेज 2 की एक निजी कंपनी और सेक्टर 4 की एक फैक्ट्री में हुई है. घटना की सूचना मिलने के बाद दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर अपने कार्य में लगी है. ऑपरेशन जारी कर लोगों को बचाने में लगी हुई है. इस हादसे में कई कर्मचारियों के फंसे होने की सूचना भी मिली है.

निजी कंपनी में लगी आग

नोएडा की एक निजी कंपनी में आग लगने की खबर सामने आई है. जानकारी के आधार पर, गुरुवार को उत्तर प्रदेश के नोएडा फेस 2 थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक निजी कंपनी की तीसरी मंजिल पर आग लग गई है. आग लगने का जो वाीडियो सामने मिला है वह बहुत हीं भयावह है. आग की घटना की सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की 7 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है.

नोएडा फैक्ट्री में भीषण आग लगी

वहीं, उत्तर प्रदेश के नोएडा में गुरुवार को आग लगने की दूसरी घटना भी सामने आई. यहां सेक्टर 4 हरौला से यह खबर मिली है. जानकारी के मुताबिक, सेक्टर 4 हरौला में एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई. इस आग की घटना के दौरान कई कर्मचारियों के फंसे होने की सूचना मिली है. दमकल की 8 गाड़ियां मौके पर आग को नियंत्रित करने के जुटी हुई है. इस घटना का मंजर काफी भयावह है.

24 लोग झुलसे

मौके पर स्थानीय पुलिस बल भी मौजूद है. अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था गौतमबुद्धनगर राजीव नारायण मिश्र ने कहा है कि आग लगने के समय करीब 250 लोग फैक्ट्री के अंदर मौजूद थे. इससे चीख पुकार मच गई. लगभग 24 लोग झुलसे हैं. जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है. साथ हीं आग बुझाने की कोशिश जारी है.

यह खबर अपडेट हो रही है…

Recent Posts

MP News: नवविवाहित पत्नी को बाइक पर लेकर जा रहा था पति, तभी आ गया पत्नी का आशिक और फिर जो हुआ…, CCTV में कैद हो गया पूरा नजारा

ग्वालियर चिड़ियाघर घूमने गई एक नवविवाहित महिला कथित तौर पर अपने पति को छोड़कर एक…

Last Updated: October 7, 2026 23:03:30 IST

Kanpur News: खुद से इलाज करना पड़ा भारी, Piles के इलाज में 1.5 किलो का पत्थर मरीज के शरीर में फंस गया, डॉक्टर भी हैरान

कानपुर में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर एक झोलाछाप डॉक्टर के कहने पर बवासीर…

Last Updated: October 7, 2026 21:06:20 IST

‘ब्रेस्ट, पीठ और कमर को छुआ’, बिहार के शिक्षक पर छात्राओं का आरोप; नरकटियागंज स्कूल में हंगामा, Video Viral

Bihar News: पश्चिम चंपारण जिले में नरकटियागंज क्षेत्र के एक माध्यमिक विद्यालय की कई छात्राओं…

Last Updated: October 7, 2026 20:51:19 IST

पति से मिलने कानपुर आई थाई महिला के साथ हुआ धोखा! यहां पहले से उस व्यक्ति के पत्नी और 3 बच्चे थे मौजूद, पैसों के लिए…

एक थाई महिला ने कथित तौर पर कानपुर के एक व्यवसायी से ऑनलाइन मुलाकात के…

Last Updated: October 7, 2026 19:28:50 IST

Mumbai News: पहले डोसे के अंदर मिला चूहा, फिर 25 लाख रुपये का चौंकाने वाला खुलासा; जबरन वसूली के आरोप में 2 महिलाओं पर मामला दर्ज

मुंबई के एक रेस्टोरेंट में डोसे के अंदर चूहा दिखने का वायरल वीडियो अब एक…

Last Updated: October 7, 2026 19:13:10 IST

वर्ल्ड क्लास स्टेशन है या चारागाह? रानी कमलापति स्टेशन पर घूमती नजर आईं भैंसें, 450 करोड़ रु. की लागत से बना था स्टेशन, Video Viral

भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा…

Last Updated: October 7, 2026 18:58:08 IST