<

मथुरा BSA कॉलेज विवाद में बड़ा फैसला! हाईकोर्ट ने वित्तीय अधिकारों पर लगाई रोक, कहा- 2 महीने में पूरी करें जांच

Mathura BSA College Controversy: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में बीएसए कॉलेज में चल रहे वित्तीय अनियमितताओं के मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जरूरी आदेश जारी किया है. कोर्ट ने सशर्त अनुमोदित प्रबंध समिति को कॉलेज के वित्तीय खातों के संचालन से पूरी तरह दूर रखते हुए स्पष्ट किया कि उन्हें किसी प्रकार का वित्तीय अधिकार नहीं दिया गया है.

Mathura BSA College Controversy: जिले के बीएसए (पीजी) कॉलेज में चल रहे वित्तीय अनियमितताओं के मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अहम आदेश जारी किया है. कोर्ट ने सशर्त अनुमोदित प्रबंध समिति को कॉलेज के वित्तीय खातों के संचालन से पूरी तरह दूर रखते हुए स्पष्ट किया कि उन्हें किसी प्रकार का वित्तीय अधिकार नहीं दिया गया है.

अदालत ने अपने आदेश में कहा कि प्रबंध समिति पर लगे आरोप गंभीर हैं और भविष्य में इनके आधार पर दंडात्मक कार्रवाई की जा सकती है. साथ ही राज्य सरकार, उच्च शिक्षा विभाग, विश्वविद्यालय और संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार कार्रवाई करने की स्वतंत्रता दी गई है.

क्या है पूरा मामला?

बीएसए कॉलेज, जो एक अशासकीय सहायता प्राप्त संस्थान है, पिछले करीब 15 वर्षों से एकल व्यवस्था में संचालित हो रहा था. 17 अक्टूबर 2025 को डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा की कुलपति ने धीरेन्द्र कुमार अग्रवाल की प्रबंध समिति को 9 शर्तों के साथ सशर्त अनुमोदन दिया था. इस बीच, उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर एसटीएफ आगरा यूनिट द्वारा की गई जांच में वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों की पुष्टि हुई है. जांच रिपोर्ट गृह विभाग को भेजी जा चुकी है, जिसमें संबंधित पदाधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की गई है.

2 महीने के अंदर जांच पूरी करने के निर्देश

संयुक्त शिक्षा निदेशक की जांच और विशेष ऑडिट रिपोर्टों में भी कॉलेज खातों से अवैध धन हस्तांतरण और भूमि दुरुपयोग जैसे मामले सामने आए हैं. मामले की गंभीरता को देखते हुए इसे विधान परिषद की संसदीय समिति में भी उठाया जा चुका है.

हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया है कि उसके आदेश में कहीं भी बैंक खातों के संचालन की अनुमति नहीं दी गई है. साथ ही सभी लंबित जांच को दो माह के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं.

महाविद्यालय प्रशासन ने कोर्ट के आदेश का स्वागत करते हुए कहा कि इससे स्थिति स्पष्ट हो गई है और आगे की कार्रवाई जांच रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी.

Disclaimer: The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

Hardik Pandya हुए बाहर, अब इस खिलाड़ी की चमकी किस्मत! ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रुतुराज गायकवाड़ संभालेंगे कमान

Hardik Pandya Ruled Out: ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले इंडिया A को…

Last Updated: October 4, 2026 18:15:03 IST

US Visa का नया नियम, 50 देशों के नागरिकों को देना होगा 20 हजार डॉलर तक बॉन्ड, भारत लिस्ट से बाहर

US Visa Bond: अमेरिका ने 50 देशों के नागरिकों के लिए B-1/B-2 वीजा पर 10,000,…

Last Updated: October 4, 2026 18:03:43 IST

जाह्नवी कपूर के AI वीडियो पर जूनियर NTR का फूटा गुस्सा, कहा-दोषियों के खिलाफ लूंगा लीगल एक्शन

NTR AI Video: जूनियर एनटीआर ने ‘देवरा: पार्ट 1’ के गाने ‘चुट्टामल्ले’ से जुड़े एक…

Last Updated: October 4, 2026 17:35:23 IST

Odisha News: खाने में छिपकली? ओडिशा विश्वविद्यालय में हॉस्टल के भोजन को लेकर छात्र कर रहे प्रदर्शन, पुलिस तैनात

ओडिशा के सेंटूरियन विश्वविद्यालय के जटनी परिसर में छात्रों ने छात्रावास के भोजन की कथित…

Last Updated: October 4, 2026 17:33:56 IST

Shreyas Iyer on Vaibhav: जिस सवाल का पूरी दुनिया ढूंढ रही थी जवाब, श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर खोला वो राज़!

Shreyas Iyer Statement on Vaibhav Sooryavanshi: 15 साल के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी को लेकर…

Last Updated: October 4, 2026 17:24:10 IST