Mathura Fire News: यूपी के मथुरा में वेटरनरी कॉलेज परिसर स्थित जंगल में आग लग गई. स्थानीय लोगों और कॉलेज प्रशासन ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी. हालांकि, स्थानीय लोगों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद दमकल की गाड़ियां देर से मौके पर पहुंचीं.
मथुरा के जंगल में लगी भीषण आग
UP Fire News: उत्तर प्रदेश के मथुरा में वेटरनरी कॉलेज परिसर स्थित जंगल में अचानक भीषण आग लगने से आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई है. बताया जा रहा है कि आग पिछले लगभग तीन घंटों से लगातार धधक रही है. आग की तीव्रता इतनी अधिक है कि वह तेजी से फैलती जा रही है, जिससे आसपास के इलाकों के इसकी चपेट में आने का खतरा बना हुआ है.
घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया. स्थानीय लोगों और कॉलेज प्रशासन ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी. हालांकि, स्थानीय लोगों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद दमकल की गाड़ियां देर से मौके पर पहुंचीं.
फिलहाल, कई दमकल वाहन आग बुझाने में जुटे हुए हैं. यदि जल्द ही आग पर काबू नहीं पाया गया, तो यह एक बड़े हादसे का रूप ले सकती है.
गर्मी और तेज तापमान के कारण आग लगातार फैलती जा रही है. दमकल विभाग के साथ-साथ स्थानीय पुलिस भी आग पर नियंत्रण पाने के लिए कड़ी मशक्कत कर रही है. आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है.
Disclaimer: The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.
Ramgarh murder case: झारखंड के रामगढ़ में 38 वर्षीय रोहित कुमार की हत्या के मामले…
Tamilnadu Murder Case: तमिलनाडु के तूतीकोरिन जिले में एक लड़की ने ल़ड़के से बात करने…
Karva Chauth puja thali: करवाचौथ पर पूजा की थाली सजाने के लिए महंगी सजावटी थाली…
Maharashtra Crime News: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में बचपन के दोस्त ने अपने दूसरे दोस्त…
Accused of marrying by hiding identity: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के गंगोह थाना क्षेत्र…
Jordan church attack: जॉर्डन के कराक शहर के हमौद चर्च में शुक्रवार को एक व्यक्ति…