Aaj Bangal Chunav Me kya kya Hua: पश्चिम बंगाल में गुरुवार (23 अप्रैल, 2026) को विधानसभा चुनाव के पहले चरण में तेजी से मतदान हुआ. शाम 5 बजे तक 36 लाख मतदाताओं में से 89.93% ने मतदान कर अपने मत डाले. हालांकि, बीच-बीच में हिंसा और मतदाताओं को डराने-धमकाने की घटनाएं भी हुईं.
पश्चिम बंगाल चुनाव
Aaj Bangal Chunav Me kya kya Hua: पश्चिम बंगाल में गुरुवार (23 अप्रैल, 2026) को विधानसभा चुनाव के पहले चरण में तेजी से मतदान हुआ. शाम 5 बजे तक 36 लाख मतदाताओं में से 89.93% ने मतदान कर अपने मत डाले.
हालांकि, बीच-बीच में हिंसा और मतदाताओं को डराने-धमकाने की घटनाएं भी हुईं. पहले चरण मतदान में 294 सदस्यीय राज्य विधानसभा की 152 सीटों पर 1478 उम्मीदवारों का भविष्य तय होगा.
पं. बंगाल में पहले चरण के दौरान मतदान को लेकर लोगों में उत्साह था. झारग्राम में सबसे अधिक 90.53% मतदान हुआ, उसके बाद कलिम्पोंग में 81.98% और मालदा में 89.56% मतदान हुआ. पहले चरण में मतदान करने वाले लगभग सभी 16 जिलों में 78% से अधिक मतदान दर्ज किया गया. बता दें कि दूसरे चरण का मतदान 29 अप्रैल को होगा, जब कोलकाता और उसके आसपास की 142 सीटों पर मतदान होगा जबकि वोटों की गिनती 4 मई को होगी.
पहले चरण के मतदान के दौरान कुछ जगह हिंसा और मार-पीट भी हुई. पुलिस ने बताया कि आसनसोल दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में रहमत नगर के पास भाजपा उम्मीदवार अग्निमित्रा पॉल की कार पर पत्थर फेंके गए और उसकी पिछली खिड़कियां तोड़ दी गईं. वहीं कुमारगंज से भाजपा के एक अन्य उम्मीदवार सुभेंदु सरकार ने दावा किया कि टीएमसी कार्यकर्ताओं ने उन पर हमला किया और उन्हें घायल कर दिया, साथ ही उनकी कार में तोड़फोड़ की. इसके अलावा मुर्शिदाबाद में आम जनता उन्नयन पार्टी (एयूजेपी) के संस्थापक हुमायूं कबीर के आगमन पर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) कार्यकर्ताओं ने नारे लगाए और पुलिस के साथ झड़प की, जिसके बाद वहां भी स्थिति बेकाबू होते होते बची. अधिकारियों ने बताया कि भारतीय चुनाव आयोग (ईसीआई) ने मुर्शिदाबाद जिले के डोमकल में कई लोगों को मतदान करने से रोकने के आरोपों पर अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी है.
Accused of marrying by hiding identity: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के गंगोह थाना क्षेत्र…
Jordan church attack: जॉर्डन के कराक शहर के हमौद चर्च में शुक्रवार को एक व्यक्ति…
Bihar firecracker accident: बिहार के सीवान जिले के जामो थाना क्षेत्र के अलमापुर गांव में…
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ 2026 का व्रत 29 अक्टूबर, गुरुवार को रखा जाएगा. पूजा…
Haryana Electricity Strike: हरियाणा में काफी समय से बिजली कर्मचारी हड़ताल पर थे, जो अब…
Tiger shroff firing case: टाइगर श्रॉफ से जुड़े मुंबई फायरिंग मामले में सोनीपत से गिरफ्तार…