Radhika Apte Private Clip Leak: राधिका आप्टे ने बताया कि प्राइवेट क्लिप लीक होने के बाद वो चार दिन घर से नहीं निकलीं. ड्राइवर, वॉचमैन तक ने क्लिप देखी, जिससे उन्हें सुरक्षा का डर सताने लगा.
Radhika Apte Private Clip Leak: बॉलीवुड एक्ट्रेस राधिका आप्टे अपनी बोल्ड फिल्मों और इंटीमेट सीन्स के लिए जानी जाती हैं. उन्होंने कई फिल्मों में न्यूड सीन किए हैं. लेकिन एक बार उनकी एक प्राइवेट क्लिप लीक हो गई थी, जिसमें वो डायरेक्टर अनुराग कश्यप को अपने प्राइवेट पार्ट्स दिखा रही थीं. इस क्लिप के वायरल होने के बाद राधिका की जिंदगी मुश्किल हो गई थी.
राधिका ने बताया कि क्लिप लीक होने के बाद वो इतना डर गई थीं कि चार दिन तक घर से बाहर नहीं निकलीं. उन्होंने कहा कि हम इंटीमेसी की आजादी की बात तो करते हैं, लेकिन जब आपकी क्लिप लीक होती है तो सब बदल जाता है. यह चीज सीधे आपके घर तक पहुंच जाती है. कोई भी आपके दरवाजे पर आकर खड़ा हो सकता है.
राधिका ने बताया कि यह मामला सिर्फ इंटरनेट तक नहीं रहा. उनकी स्टाइलिस्ट ने बताया कि उसका ड्राइवर बार-बार वो क्लिप देख रहा था और पूछ रहा था कि क्या तुम उसके घर जा रही हो. यहां तक कि उनकी बिल्डिंग के वॉचमैन ने भी वो वीडियो देख लिया था. ये सब उनके लिए बहुत मुश्किल था. उस वक्त राधिका अकेले अपार्टमेंट में रहती थीं. उन्हें अपनी सुरक्षा की चिंता होने लगी. उन्होंने अपने ड्राइवर और स्पॉट दादा को फोन किया और कहा कि एक क्लिप लीक हुई है. अगर आपने नहीं देखी तो मैं भेज देती हूं. अगर आपको दिक्कत है तो आप काम छोड़ सकते हैं. लेकिन दोनों ने कहा कि हम आपका ख्याल रखेंगे. इससे उन्हें थोड़ी राहत मिली.
राधिका ने बताया कि उन्होंने डर की वजह से एक बड़ा प्रोजेक्ट भी छोड़ दिया था. वो उस प्रोजेक्ट को बहुत करना चाहती थीं. लेकिन उस वक्त के राजनीतिक माहौल की वजह से उन्हें लगा कि इससे उनके परिवार को खतरा हो सकता है. अनुराग कश्यप ने भी उन्हें मना किया था. राधिका ने कहा कि उन्हें शर्म आई क्योंकि उन्होंने कभी डर से कोई फैसला नहीं लिया था.
Hyderabad Crime News: हैदराबाद के बोराबांदा में मां के लिव-इन पार्टनर पर पांच साल के…
Bhiwandi Hotel Viral Video: महाराष्ट्र के भिवंडी होटल में गाना बदलने को लेकर दो गुटों…
Bettiah Chicken Businessman Murder: FIR में मृतक के पिता ने बताया कि घटना से करीब…
Jeevan Pramaan Patra 2026: पेंशनर्स 30 नवंबर तक डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट जमा कर सकते हैं.…
Anshul Kamboj Bowling: भारत-न्यूजीलैंड पहले वनडे में अंशुल कंबोज ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 10…
Madhubani ASI Firing Case: डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट ने विरोध कर रही भीड़ को शांत करने की…