Meerut Army Havaldar Death: उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक सेना का जवान अपने दोस्तों के साथ खाना खाने के लिए एक रेस्टोरेंट में गया. वहां पर वो वॉशरूम के लिए बोलकर वॉशरूम गए, जहां उनकी मौत हो गई.
होटल के बाथरूम में मिला आर्मी जवान का शव
Meerut Army Havaldar Death: मेरठ में एक होटल के अंदर सेना के जवान की अचानक मौत से हड़कंप मच गया. जवान अपने दो साथी सैनिकों के साथ रुड़की लौट रहे थे. रास्ते में तीनों कुछ खाने-पीने के लिए होटल में रुके थे. इसी दौरान एक जवान टॉयलेट गया. वो काफी देर तक बाहर नहीं आया. जब साथियों ने दरवाजा खोलकर देखा तो उनके होश उड़ गए. जवान अंदर बेहोशी की हालत में पड़ा था.
मामला मेरठ के होटल लिब्रा का है. कैंट क्षेत्र के सर्कल ऑफिसर संजय गुप्ता के मुताबिक, 6 अक्टूबर 2026 की शाम करीब 5 बजे पुलिस को 112 इमरजेंसी हेल्पलाइन के जरिए होटल में एक व्यक्ति की मौत की सूचना मिली थी. जानकारी मिलते ही सदर बाजार थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची.
पुलिस ने मृतक की पहचान 34 वर्षीय हवलदार बलविंदर सिंह के रूप में की. वह मूल रूप से अंबाला के रहने वाले थे. फिलहाल रुड़की में बंगाल इंजीनियर ग्रुप नंबर-1 की ट्रेनिंग बटालियन में तैनात थे.
#WATCH | Meerut, Uttar Pradesh: On Hotel Libra death case, Circle Officer Cantt, Sanjay Gupta says, “… On 6 October 2026, at around 5 pm, police received information via 112 emergency helpline that a man had died at Hotel Libra. Police from Sadar Bazaar police station immediately reached the spot and identified the deceased as 34-year-old Havildar Balwinder Singh, a native of Ambala, currently posted with Bengal Engineer Group No. 1 Training Battalion in Roorkee. Balwinder Singh had been unwell for some time and was referred to MS Hospital in Meerut for treatment. He was admitted on 30 September and discharged on 6 October. While returning to Roorkee with two fellow soldiers, they stopped at Hotel Libra for refreshments. Balwinder Singh went to the toilet but did not return for some time. His colleagues looked inside and found him lying unconscious. They broke open the door and found him dead. Army officials and his family have been informed, while police are carrying out the necessary legal procedures.” (Source: Police Media Cell)
— ANI (@ANI) October 7, 2026
बताया गया कि बलविंदर सिंह पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे. इसी वजह से उन्हें इलाज के लिए मेरठ के एमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उन्हें 30 सितंबर को अस्पताल में दाखिल कराया गया था. इलाज के बाद 6 अक्टूबर को उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी. अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद वह अपने दो साथी जवानों के साथ रुड़की वापस जा रहे थे. रास्ते में तीनों होटल लिब्रा में कुछ खाने-पीने के लिए रुके. इसी दौरान बलविंदर सिंह टॉयलेट चले गए. काफी समय बीतने के बावजूद जब वह बाहर नहीं आए तो उनके साथियों को चिंता हुई.
साथियों ने टॉयलेट का दरवाजा खटखटाया लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली. इसके बाद उन्होंने अंदर झांकने की कोशिश की. बलविंदर को बेहोश देखकर उन्होंने दरवाजा तोड़ दिया. अंदर जवान बेसुध हालत में मिले. उन्हें बाहर निकालकर मदद की कोशिश की गई लेकिन उनकी पहले ही मौत हो चुकी थी.
सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी. पुलिस के मुताबिक, फिलहाल मौत की वजह स्पष्ट नहीं है. पोस्टमार्टम और जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह साफ हो सके. सेना के अधिकारियों के साथ-साथ बलविंदर सिंह के परिवार को भी घटना की जानकारी दे दी गई है.
ये भी पढ़ें: ट्रिपल मर्डर से मचा हड़कंप; बुजुर्ग पति-पत्नी और नौकरानी की हत्या, पेचकस से गोदकर उतारा मौत के घाट
वडोदरा (गुजरात) [भारत], 6 अक्टूबर: पारूल विश्वविद्यालयने टाईम्स हायर एज्युकेशन (THE) वर्ल्ड युनिवर्सिटी रैंकिंग्ज 2027…
Dahod Instagram Live Suicide : गुजरात के दाहोद में 22 साल का युवक और 16…
Ajit Agarkar Farewell: गौतम गंभीर ने सोशल मीडिया पर अजीत अगरकर के लिए एक खास…
PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘देश ने मुझे बहुत कुछ दिया है.इसलिए देश…
Team India Next Match: भारत का अगला T20 मैच वेस्टइंडीज के खिलाफ 9 अक्टूबर 2026…
IND VS WI: श्रेयस अय्यर ने एक सफल रन चेज़ में सबसे ज़्यादा इनिंग खेलने…