Apoorva Mukhija Viral Kissing Video: अपूर्वा मुखीजा ने अमीन जाज के साथ वायरल किसिंग वीडियो पर पहली बार बात की. उन्होंने बताया कि वीडियो करीब एक साल पुराना है और प्राइवेट पार्टी में बिना जानकारी रिकॉर्ड किया गया था.
वायरल किसिंग वीडियो पर Apoorva Mukhija ने तोड़ी चुप्पी
Apoorva Mukhija Viral Kissing Video: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अपूर्वा मुखीजा, जिन्हें ‘द रिबेल किड’ के नाम से भी जाना जाता है, इन दिनों अपने एक पुराने वायरल वीडियो को लेकर चर्चा में हैं. अब अपूर्वा ने अपने लेटेस्ट व्लॉग में इस वीडियो को लेकर पहली बार खुलकर बात की है. उन्होंने बताया कि यह वीडियो करीब एक साल पुराना है और उन्हें बिल्कुल पता नहीं था कि उस समय कोई उनका वीडियो रिकॉर्ड कर रहा था.
अपूर्वा मुखीजा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें वह अमीन जाज के साथ किस करती नजर आ रही थीं. अपूर्वा के मुताबिक, यह वीडियो करीब एक साल पहले हुई एक प्राइवेट पार्टी का है. उन्होंने बताया कि पार्टी में मौजूद उन्हें और अमीन, दोनों को इस बात की जानकारी नहीं थी कि कोई उनका वीडियो बना रहा है. अपूर्वा ने कहा कि यह उनके लिए एक निजी पल था और उन्हें बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि इसे कैमरे में रिकॉर्ड किया जा रहा है.
अपूर्वा ने अपने व्लॉग में बताया कि वह तुर्की से न्यूयॉर्क जा रही थीं और लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट पर उनका लेओवर था. इसी दौरान उनके फोन पर लगातार मैसेज आने लगे. लोग उनसे पूछ रहे थे कि क्या उन्होंने अपना वायरल वीडियो देखा है. शुरुआत में उन्हें समझ नहीं आया कि आखिर किस वीडियो की बात हो रही है. जब उन्हें पता चला कि उनका पुराना प्राइवेट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है, तो वह काफी परेशान हो गईं.
अपूर्वा ने बताया कि उनके माता-पिता ने भी पहली बार उसी समय वह वीडियो देखा. उन्होंने कहा कि उनके माता-पिता को यह तक नहीं पता था कि वह किसी को डेट कर रही थीं. इस घटना के बाद वह खुद को काफी असहाय महसूस कर रही थीं. उन्होंने बताया कि उस समय उनका दिमाग काम नहीं कर रहा था और वह बेहद भावुक हो गई थीं.
अपूर्वा ने उस घटना को याद करते हुए बताया कि वह हीथ्रो एयरपोर्ट पर बैठकर काफी देर तक रोती रही थीं. उन्होंने कहा कि आसपास बहुत सारे लोग मौजूद थे, लेकिन उस वक्त उन्हें किसी चीज की परवाह नहीं थी. फिलहाल अपूर्वा भारत छोड़कर न्यूयॉर्क में रह रही हैं. अपने व्लॉग के जरिए उन्होंने पहली बार इस पूरे मामले पर अपना पक्ष रखा है.
वडोदरा (गुजरात) [भारत], 6 अक्टूबर: पारूल विश्वविद्यालयने टाईम्स हायर एज्युकेशन (THE) वर्ल्ड युनिवर्सिटी रैंकिंग्ज 2027…
Dahod Instagram Live Suicide : गुजरात के दाहोद में 22 साल का युवक और 16…
Ajit Agarkar Farewell: गौतम गंभीर ने सोशल मीडिया पर अजीत अगरकर के लिए एक खास…
PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘देश ने मुझे बहुत कुछ दिया है.इसलिए देश…
Team India Next Match: भारत का अगला T20 मैच वेस्टइंडीज के खिलाफ 9 अक्टूबर 2026…
IND VS WI: श्रेयस अय्यर ने एक सफल रन चेज़ में सबसे ज़्यादा इनिंग खेलने…