<

Meerut: बिस्तर पर मिली स्कूल मालिक की लाश, चादर हाटते ही निकला सांप… घरवालों ने लगाया बहू पर सनसनीखेज आरोप

Meerut Crime News: एक स्कूल मालिक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई. शुक्रवार सुबह 6 बजे उनकी बॉडी उनके किराए के अपार्टमेंट में उनके बेड पर मिली. घटना के बाद, उनके परिवार ने उनकी पत्नी पर सांप से कटवाकर उनकी हत्या करने का आरोप लगाया.

Meerut School Owner Death: उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक स्कूल मालिक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई. शुक्रवार सुबह 6 बजे उनकी बॉडी उनके किराए के अपार्टमेंट में उनके बेड पर मिली. घटना के बाद, उनके परिवार ने उनकी पत्नी पर सांप से कटवाकर उनकी हत्या करने का आरोप लगाया. पुलिस ने पत्नी को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ कर रही है.

मृतक की पत्नी ने बताया कि वह रात करीब 2 बजे अपने 6 साल के बेटे के साथ दूसरे कमरे में सोने गई थी. जब वह लौटी तो उसका पति बेड पर चादर ओढ़े लेटा हुआ था. उसने उसे कई बार आवाज़ दी, लेकिन कोई हलचल नहीं हुई. पत्नी ने चादर हटाई और सांप देखकर चिल्लाई.

शोर सुनकर पड़ोसी तुरंत मौके पर पहुंचे

सांप को पकड़कर एक डिब्बे में डाल दिया गया. स्कूल मालिक को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. जांच में पता चला कि उसके दाहिने पैर में सांप ने काटा था. मृतक के परिवार ने उसकी पत्नी पर साजिश का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है.

पुलिस ने बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की सही वजह साफ हो पाएगी. मामला हस्तिनापुर थाना इलाके का है.

दंपत्ति ने की थी लव मैरिज

अतुल कुमार (32) बहसूमा थाना इलाके के भंडोरा गांव के रहने वाले थे. वह अपनी पत्नी दामिनी (30) और छह साल के बेटे के साथ चार किलोमीटर दूर हस्तिनापुर में किराए के मकान में रहते थे. पिछले चार साल से अतुल और दामिनी अपने घर से एक किलोमीटर दूर कृष्णा किड्स प्ले स्कूल चलाते थे. स्कूल में नर्सरी से पांचवीं क्लास तक की क्लास होती हैं और इसमें करीब 150 बच्चे पढ़ते हैं.

अतुल के परिवार की जानकारी

अतुल तीन भाइयों में सबसे छोटे थे. उनके पिता अजब सिंह (72) गांव में किसान हैं. उनकी मां संतोष देवी (69) होममेकर हैं. उनके बड़े भाई कुलदीप आर्मी से रिटायर्ड हैं और अपनी पत्नी और बच्चों के साथ बहसूमा में रहते हैं. उनके दूसरे भाई मंदीप ने चार साल पहले फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया था. अतुल ने सात साल पहले दामिनी से लव मैरिज की थी.

परिवार ने बहू पर हत्या का आरोप लगाया

परिवार ने बताया कि प्ले स्कूल चलाने से पहले अतुल एक प्राइवेट कंप्यूटर कंपनी में काम करता था. शादी के बाद वह अपनी पत्नी के साथ स्कूल चलाता था. दामिनी ने सुबह 7 बजे उन्हें फोन करके बताया हमें पहले से ही अपनी बहू पर शक था. हमने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और सबूत इकट्ठा किए.

Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Recent Posts

Punjab Government CBI investigation: हाईकोर्ट के CBI जांच के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मान सरकार, चुनाव से पहले बढ़ा मामला

Punjab Government CBI investigation: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के कार्यालय से जुड़े कथित भ्रष्टाचार के…

Last Updated: October 6, 2026 20:20:31 IST

क्या EPF और NPS आपके रिटायरमेंट के लिए काफी हैं?

नई दिल्ली, 6 अक्टूबर: तीस साल पहले रिटायर होने वाले एक सरकारी कर्मचारी को अपने…

Last Updated: October 6, 2026 19:22:29 IST

लाड़ली बहना की 41वीं किस्त कब आएगी? अक्टूबर में 1500 रुपये को लेकर आया नया अपडेट, जानें संभावित तारीख

Ladli Behna Yojana 2026: मध्य प्रदेश की लाड़ली बहना योजना की 41वीं किस्त का 1.25 करोड़…

Last Updated: October 6, 2026 19:12:39 IST

नोएडा में होने जा रहा है वॉलीबॉल चैंपियंस लीग का भव्य आगाज़, ग्रैंड ओपनिंग में शामिल होंगे सोनू सूद

10 फ्रेंचाइज़ी, रोमांचक मुकाबले और सितारों से सजी शाम के साथ 6 अक्टूबर से शुरू…

Last Updated: October 6, 2026 19:07:21 IST

Greater Noida Bus Fire: फिर आग का गोला बनी स्लीपर बस, समय रहते यात्रियों को उतारा गया, 15 दिन में तीसरी घटना

Greater Noida Bus Fire: ग्रेटर नोएडा-नोएडा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार को नोएडा से आगरा जा रही…

Last Updated: October 6, 2026 18:53:11 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भतीजी दमयंती मोदी ने शुरू किया 369 हीलवेल न्यूट्रिशन सेंटर

प्रधानमंत्री के छोटे भाई प्रहलाद मोदी ने किया उद्घाटन, लोगों में न्यूट्रिशन और वेलनेस के…

Last Updated: October 6, 2026 18:52:20 IST