<

भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा में लहराया पाकिस्तान का झंडा; सड़कों पर ‘हरे कृष्ण’ के नारे; खुशी से नाचे-झूम उठे श्रद्धालु!

पाकिस्तान के कराची से भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें हिंदू कम्युनिटी काफी खुश नजर आ रही है.

बेशक आजादी के बाद पाकिस्तान में हिंदू आबादी के न के बराबर रह गई है लेकिन आज भी सोशल मीडिया पर पाकिस्तान की आवाम को हिंदू त्यौहार मनाते स्पॉट किया जाता है. फिर चाहे होली हो या दीपावली. हाल ही में एक ऐसा ही पल लोगों का दिल छू रहा है जिसमें पाकिस्तान में हिंदू भाषी लोग बेहद हर्षोल्लास से जगन्नाथ भगवान की यात्रा निकाल रहे हैं. वायरल वीडियो में श्रद्धालुओं को नाचते-झूमते देख सकते हैं. वीडियो में कुछ लोगों को पाकिस्तान का झंडा लहराते हुए देखा जा सकता है.

कराची में जगन्नाथ यात्रा

वायरल वीडियो इंस्टाग्राम पर preetam_devria नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है जिसके कैप्शन में लिखा है- कराची, पाकिस्तान में जगन्नाथ यात्रा. वायरल वीडियो में भगवान जगन्नाथ का बेहद खूबसूरत रथ नजर आ रहा है जिसे घेरकर नाचते, झूमते और रथ को खींचते श्रद्धालुओं की भीड़ नजर आ रही है. वीडियो में वैष्णव संप्रदाय के लोग भी हैं और भारतीय परिधान में नजर आ रहे हैं. महिलाओं ने साड़ी और बच्चियों ने भी ट्रेडीशनल आउटफिट पहना है.

सड़क पर लगे हरे कृष्ण-‘जय जगन्नाथ’

वायरल वीडियो में श्रद्धालुओं की भीड़ जय जगन्नाथ के नारे लगा रही है. महिलाएं और बच्चे रस्सी को खींचकर रथ को आगे ले जा रहे हैं. एक तरफ रथ में भगवान जगन्नाथ, सुभद्रा देवी और बलभद्र और दूसरी ओर रथ के आगे नाचते और त्यौहार मनाते भक्त एक इमोशनल मूमेंट क्रिएट कर रहे हैं. पाकिस्तान से ऐसी वीडियो कई बार सामने आई हैं लेकिन यह इसलिए भी चर्चा का विषय बना हुआ है क्योंकि वहां हिंदू आबादी न के बराबर या काफी कम है. ऐसे में सड़क पर भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा में भक्तों की भीड़ उमड़ना अपने आप में एक अलग घटना है.

इनफ्लूएंसर ने शेयर की तस्वीरें

कराची में जगन्नाथ यात्रा से जुड़ी कई फोटो और वीडियो प्रीतम देवरिया नाम के पाकिस्तानी इनफ्लूएंसर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है, जिसमें भगवान जगन्नाथ फूलों से सजे रथ में विहार करते नजर आ रहे हैं. उन्होंने अपनी एक वीडियो में यह भी बताया कि कार्यक्रम को शांतिपूर्ण ढंग से पूरा कराने के लिए रास्ते में श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षाकर्मी भी तैनात किए थे.

सामने आईं अलग-अलग प्रतिक्रियाएं

पाकिस्तानी इनफ्लूएंसर के वीडियो पर लोगों की अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. वीडियो पर पाकिस्तान की हिंदू कम्युनिटी को खूब प्यार मिल रहा है. लोग इस बात से ज्यादा खुश है कि मुस्लिम बहुल देश में भी हिंदू अपने त्यौहार सिर्फ मना नहीं रहे बल्कि खुली हवा में अपनी फीलिंग्स नाच-गाकर एक्सप्रेस कर रहे हैं. वीडियो के कमेंट सेक्शन में लोगों ने जय जगन्नाथ के नारे लगाए हैं.

ये भी पढ़ें:- VIDEO: जब डॉक्टरों ने किया भगवान जगन्नाथ का चेकअप; क्या भगवान भी बीमार होते हैं? जानिए जगन्नाथ रथ यात्रा से जुड़ी ‘अनसार’ परंपरा के बारे में!

Kajal Jain

Recent Posts

Ketu Transit 2026: केतु ने बदला नक्षत्र, 5 दिसंबर तक इन 3 राशियों के लिए खुल सकते हैं कामयाबी और धन लाभ के रास्ते

Ketu Transit 2026: केतु ने 3 अक्टूबर को मघा नक्षत्र के प्रथम पद में प्रवेश…

Last Updated: October 6, 2026 21:25:00 IST

Punjab Government CBI investigation: हाईकोर्ट के CBI जांच के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मान सरकार, चुनाव से पहले बढ़ा मामला

Punjab Government CBI investigation: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के कार्यालय से जुड़े कथित भ्रष्टाचार के…

Last Updated: October 6, 2026 20:20:31 IST

क्या EPF और NPS आपके रिटायरमेंट के लिए काफी हैं?

नई दिल्ली, 6 अक्टूबर: तीस साल पहले रिटायर होने वाले एक सरकारी कर्मचारी को अपने…

Last Updated: October 6, 2026 19:22:29 IST

लाड़ली बहना की 41वीं किस्त कब आएगी? अक्टूबर में 1500 रुपये को लेकर आया नया अपडेट, जानें संभावित तारीख

Ladli Behna Yojana 2026: मध्य प्रदेश की लाड़ली बहना योजना की 41वीं किस्त का 1.25 करोड़…

Last Updated: October 6, 2026 19:12:39 IST

नोएडा में होने जा रहा है वॉलीबॉल चैंपियंस लीग का भव्य आगाज़, ग्रैंड ओपनिंग में शामिल होंगे सोनू सूद

10 फ्रेंचाइज़ी, रोमांचक मुकाबले और सितारों से सजी शाम के साथ 6 अक्टूबर से शुरू…

Last Updated: October 6, 2026 19:07:21 IST

Greater Noida Bus Fire: फिर आग का गोला बनी स्लीपर बस, समय रहते यात्रियों को उतारा गया, 15 दिन में तीसरी घटना

Greater Noida Bus Fire: ग्रेटर नोएडा-नोएडा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार को नोएडा से आगरा जा रही…

Last Updated: October 6, 2026 18:53:11 IST