<
Categories: मनोरंजन

कैटरीना कैफ के जन्मदिन पर विक्की कौशल का रोमांटिक अंदाज, तस्वीर देख फैंस बोले- ‘परफेक्ट कपल’

Katrina Kaif-Vicky Kaushal: बीते दिन 16 जुलाई को कैटरीना कैफ ने अपना 43वां जन्मदिन मनाया. इस खास अवसर पर एक्ट्रेस के पति और अभिनेता विक्की कौशल ने एक प्यारी तस्वीर साझा की.

अभिनेता विक्की कौशल ने गुरुवार यानी 16 जुलाई को कैटरीना कैफ के मां बनने के बाद का पहला जन्मदिन मनाया. विक्की ने फैंस को उनके इस खास सेलिब्रेशन की एक झलक दी, जिसमें कपल एक-दूसरे को गले लगाए हुए एक कोज़ी तस्वीर शेयर की. रोमांटिक और प्यारी, इस पोस्ट ने फैंस को कुछ ही समय में उनकी केमिस्ट्री का दीवाना बना दिया.

अभिनेता ने शेयर किया पोस्ट

विक्की कौशल ने इंस्टाग्राम पर अपने खास सेलिब्रेशन की एक झलक शेयर की. एक्टर ने पोस्ट में अपनी पत्नी कैटरीना कैफ के साथ एक खास तस्वीर शेयर की. और गुब्बारे या बर्थडे केक ने नहीं, बल्कि विक्की के बेयर हग ने सबका ध्यान खींचा. तस्वीर साझा करते हुए, विक्की ने हिंदी में लिखा, ‘जान का जन्मदिन (दिल इमोजी) (मेरे प्यार का जन्मदिन).’

दिल को छू लेने वाली तस्वीर में, कैटरीना मुस्कुराती हुई दिख रही हैं और विक्की ने उन्हें कसकर गले लगा रखा है, उनके एक हाथ में बर्थडे केक का टुकड़ा है. वे सफेद और सुनहरे गुब्बारों और “हैप्पी बर्थडे” बैनर के नीचे खड़े दिख रहे हैं. विक्की और कैटरीना दोनों ने रिलैक्स्ड आउटफिट चुने। कैटरीना लूज़-फिटिंग ब्लू डेनिम ड्रेस में मिनिमल मेकअप और खुले बालों में चिक लग रही थीं, जबकि विक्की ने डार्क ट्राउज़र के साथ क्रिस्प व्हाइट फुल-स्लीव्ड शर्ट पहनी थी.

सेलब और फैंस ने दी बधाई

इस पोस्ट ने सोशल मीडिया यूजर्स को विक्की और कैटरीना की केमिस्ट्री की तारीफ की. फैंस और सेलेब ने कमेंट सेक्शन में उन्हें जन्मदिन की बधाई. फिल्ममेकर फराह खान ने लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे कैट.’ एक यूजर ने लिखा, ‘फेवरेट कपल.’ वहीं, एक अन्य ने कहा, ‘दोनों खूबसूरत लग रहे हैं.’

एक नजर विक्की और कैटरीना कैफ पर

विक्की और कैटरीना ने 9 दिसंबर, 2021 को राजस्थान के सिक्स सेंसेस फोर्ट बरवाड़ा में एक छोटी सी सेरेमनी में शादी की. उन्होंने अपने रिश्ते को तब तक सीक्रेट रखा जब तक उन्होंने शादी करके इसे ऑफिशियल नहीं कर दिया. विक्की और कैटरीना कैफ ने पिछले साल नवंबर में अपने बेटे का स्वागत किया और एक प्यारे से पोस्ट के साथ इस खुशी की खबर दी.

यह खबर भी पढ़ें: सोनम वांगचुक और आमिर खान का पुराना कनेक्शन फिर चर्चा में, वायरल हुआ वीडियो

Kamesh Dwivedi

पिछले पांच वर्षों से डिजिटल मीडिया में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इससे पहले Zee News और Amar Ujala में कार्यरत रहे हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में BA और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से MA की पढ़ाई की पूरी की. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ बॉलीवुड, हॉलीवुड, भोजपुरी, साउथ सिनेमा के अलावा मनोरंजन की अन्य खबरों के लेखन और विश्लेषण में माहिर हैं. साथ ही कई सेलेब्स के इंटरव्यू भी कर चुके हैं. इसके अलावा क्रिकेट, राजनीति के साथ साहित्य का भी गहन अध्ययन करने का शौक है.

Recent Posts

Supaul murder case: इंस्टाग्राम पर प्यार, कोर्ट मैरिज के बाद तलाक पर ठनी, पति ने पत्नी को पेट्रोल डालकर जलाया

Supaul murder case: बिहार के सुपौल जिले में तलाक के विवाद में 21 वर्षीय दामिनी…

Last Updated: October 26, 2026 22:55:07 IST

राजस्थान हाई कोर्ट में प्रेम विवाह केस के बाद हड़कंप, हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, बालकनी से लटका युवक

Rajasthan High Court: राजस्थान हाई कोर्ट की जोधपुर पीठ में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को…

Last Updated: October 26, 2026 22:36:34 IST

यूपी पुलिस की जांच पर सुप्रीम कोर्ट नाराज, निर्दोष ने जेल में बिताए 6 साल; सरकार देगी 6 लाख रुपये

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में यूपी पुलिस को फटकार लगाई है. वजह…

Last Updated: October 26, 2026 22:09:46 IST

SIR पर सुप्रीम कोर्ट में चुनाव आयोग का जवाब, ज्ञानेश कुमार को लेकर कही ये बात, जानें हलफनामे में क्या-क्या कहा

SIR Voter List Verification: ,SIR यानी वोटर लिस्ट की विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया को लेकर…

Last Updated: October 26, 2026 21:57:35 IST

Lucknow crime: लखनऊ में नारियल में पानी कम निकलने पर बवाल, ग्राहकों विक्रेताओं में मारपीट, 7 हिरासत में

Lucknow crime news: लखनऊ के विभूतिखंड इलाके में नारियल में पानी कम निकलने की शिकायत पर…

Last Updated: October 26, 2026 21:39:22 IST

लुंगी-टीशर्ट पहन घर के बरामदे में जमीन पर बैठे संजय मिश्रा, गांव से वायरल हुआ वीडियो, सादगी देख लोग हुए मुरीद

Sanjay Mishra Viral Video: अभिनेता संजय मिश्रा का बिहार के दरभंगा जिले के नारायणपुर गांव…

Last Updated: October 26, 2026 20:38:14 IST