Live TV
Search
Home > राज्य > उत्तर प्रदेश > इंसानियत शर्मसार! नाबालिग को होटल ले जाकर बनाया हवस का शिकार, दी धमकी

इंसानियत शर्मसार! नाबालिग को होटल ले जाकर बनाया हवस का शिकार, दी धमकी

उत्तर प्रदेश के आगरा से एक लड़का एक नाबालिग लड़की को अपने साथ ग्वालियर ले गया. जहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया. इसके साथ ही उसने नाबालिग को धमकी दी कि अगर उसने किसी को बताया, तो उसकी खैर नहीं.

Written By:
Last Updated: July 22, 2026 18:04:29 IST

Mobile Ads 1x1

UP Crime News: उत्तर प्रदेश के आगरा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक युवक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर होटल ले गया. जहां उसने नाबालिग लड़की को लगभग 3 दिनों तक बंदी बनाकर रखा और इस दौरान उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया. जब लड़की के पिता ने पुलिस में शिकायत दी, तो वो लड़की को उसके घर छोड़कर फरार हो गया. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा.

आगरा से लड़की को ले गया ग्वालियर

जानकारी के अनुसार, ये मामला आगरा के लोहामंडी थाना क्षेत्र इलाके का है. यहां एक युवक 17 साल की लड़की को अपने साथ ग्वालियर लेकर गया. युवक ने किशोरी को होटल में रखा. इस दौरान उसने लड़की को कई बार अपनी हवस का शिकार बनाया. किशोरी के घर वालों ने युवक पर शक जाहिर करते हुए केस दर्ज कराया. उन्होंने शिकायत दर्ज कराते हुए कहा कि युवक उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है.

आरोपी ने लड़की को दी धमकी

शिकायत मिलने के बाद पुलिस युवक के घर पहुंची. युवक को जब इस बारे में पता चला, तो वो लड़की को लेकर वापस आ गया और उसे उसके घर के बाहर छोड़ गया. साथ ही उसे धमकी दी कि वो किसी को इस बारे में न बताए. किशोरी घर पहुंची, तो उसने रेप के बारे में किसी को कुछ नहीं बताया. जब उसकी मां ने उसे शांत और गुमसुम देखा, तो उससे पूछा. लड़की ने बताया कि उसके साथ दुष्कर्म हुआ है. परिजनों ने पुलिस को इस बारे में शिकायत दी, जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी गई है.

क्या बोले परिजन?

लड़की के परिजनों का कहना है कि युवक उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था. जब पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और पुलिस उसके घर पहुंची, तो वो डर के कारण बेटी को घर छोड़ गया. इसके बाद बेटी ने बताया कि उसके साथ दुष्कर्म हुआ है. पुलिस को शिकायत दी गई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

MORE NEWS