Moni Verma Death Mystery: कौशांबी पुलिस ने 12 दिन बाद मोनी वर्मा की हत्या का खुलासा करते हुए पति को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस पूछताछ में पति ने हत्या की वजह का भी खुलासा किया है.
Moni Verma Death Mystery: हर्ष ने क्यों किया मोनी वर्मा का मर्डर? 12 दिन बाद हुआ खुलासा
Moni Verma Death Mystery Disclose: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले से एक हैरान और परेशान कर देने वाला मामला सामने आया है. पखवाड़ेभर पहले हाईवे किनारे बक्से में महिला का शव मिलने के मामले में नया ट्विस्ट आया है.पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार करके महिला की हत्या में सनसनीखेज खुलासा किया है. पुलिस गिरफ्त में आए मुख्य आरोपी हर्ष खियानी ने अपनी दूसरी पत्नी की हत्या की और इसके बाद अपने करीबी साथी यश गुप्ता के साथ मिलकर शव बक्से में भरकर हाईवे किनारे फेंक दिया. 12 दिन पहले अज्ञात महिला का शव मिला था. पुलिस ने पति के साथ अन्य की गिरफ्तारी के बाद खुलासा किया कि जान गंवाने वाली महिला हर्ष खियानी की दूसरी पत्नी मोनी वर्मा थी. महिला अमेठी जिले की रहने वाली थी.
मुख्य आरोपी हर्ष खियानी ने पुलिस पूछताछ में खुद कबूल किया है कि दूसरी पत्नी मोनी वर्मा की गला घोंटकर उसने अकेले ही हत्या की. हर्ष का कहना है कि वह उसे घर ले जाकर साथ रखने का दबाव बना रही थी. आरोपी की मानें तो वह पहली पत्नी के साथ रह रहा था, ऐसे में दूसरी पत्नी को साथ रखना असंभव था. बार-बार की धमकियों से परेशान हर्ष खियानी ने अपनी दूसरी पत्नी मोनी वर्मा की गला घोंटकर हत्या कर दी.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी हर्ष खियानी पहले से शादीशुदा था. इस बीच उसे मोनी वर्मा से प्यार हुआ और चुपचाप उसने दूसरी शादी कर ली थी. यह गैरकानूनी है, इसलिए हर्ष ने लंबे समय तक अपनी पहली शादी की बात मोनी वर्मा से छिपाई. इस बीच जानकारी होने पर मोनी वर्मा ने हर्ष खियानी पर दबाव बनाया कि वह उसे अपने साथ रखे. आरोपी पति हर्ष इसके लिए तैयार नहीं था. इस बीच साजिश रची और दूसरी पत्नी मोनी वर्मा को मिलने के लिए बुलाया और फिर गुस्से में उसने मार डाला. इसके बाद शव को बक्से में भरकर हाईवे किनारे फेंक दिया.
ये भी पढ़ें:- पहले युवती को बनाया बंधक, फिर तीन हैवानों ने की दरिंदगी! मामला सुन कांप उठेगा दिल, BJP नेता भी शामिल
शव मिलने के बाद पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि महिला की गला दबाकर हत्या की गई थी. मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी सत्य नारायण ने टीमों का गठन कर जांच शुरू कराई थी. जांच की कड़ी में पुलिस टीम सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद से आरोपियों तक पहुंची और गिरफ्तार कर लिया. आरोपी हर्ष खियानी का कोई आपराधिक इतिहास भी रहा है? पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है.
एक थाई महिला ने कथित तौर पर कानपुर के एक व्यवसायी से ऑनलाइन मुलाकात के…
मुंबई के एक रेस्टोरेंट में डोसे के अंदर चूहा दिखने का वायरल वीडियो अब एक…
भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा…
बेंगलुरु के एक गोदाम प्रबंधक ने कथित तौर पर कर्मचारियों से कहा कि वे या…
बुलंदशहर से वायरल हुए एक वीडियो में कुछ युवतियां एनएच-34 पर चलती स्कॉर्पियो के बोनट…
Kal Ka Rashifal 08 October 2026: 8 अक्टूबर को मेष, कर्क, तुला, वृश्चिक और मकर…