<

Noida: महिला के बेटे से युवक ने बनाया समलैंगिक संबंध, रोकने पर ‘बहन’ की शादी का रिश्ता लेकर पहुंचा, मना किया तो उठाया खौफनाक कदम

Noida Murder News: नोएडा में एक युवक के उसके पड़ोसी से समलैंगिक संबंध हो गए थे. दोनों के संबंध का पता चलने पर युवक की मां विरोध करने लगी थी. वह दोनों के मिलने-जुलने पर उस पर रोक-टोक करने लगी थी.

Noida Murder Case: उत्तर प्रदेश के नोएडा से हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. पुलिस ने 24 घंटे के अंदर आरोपी को गिरफ्तार करते हुए मामले का खुलासा कर दिया है. पुलिस ने बताया है कि युवक से समलैंगिक संबंध बनाने के विरोध में महिला की हत्या हुई थी. सीसीटीवी फुटेज से पहचान के बाद पुलिस ने आरोपी को टिवोली फार्म हाउस के पास से पकड़ लिया. बाद में उसे जेल भेज दिया गया.

थाना सेक्टर 113 की पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान फतेहपुर के शफीक उर्फ जावेद के रूप में हुई है. वह पेंटर है और सर्फाबाद में किराए के कमरे पर रहता है. पत्नी की मौत के बाद उसके दो बच्चों का गाजियाबाद में एक परिवार पालन पोषण करता है.

पड़ोसी युवक से हो गए थे आरोपी के समलैंगिक संबंध

आरोपी ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि एक साल पहले उसके पड़ोसी युवक से समलैंगिक संबंध हो गए थे. दोनों के संबंध का पता चलने पर युवक की मां विरोध करने लगी थी. वह बेटे के साथ मिलने-जुलने पर उस पर रोक-टोक करने लगी थी, लेकिन वह युवक से लगातार संपर्क बनाए रखना चाहता था.

उसने पुलिस को बताया कि इसके लिए आरोपी ने योजना बनाई कि वह अपनी मौसी की बेटी (मौसेरी बहन) की युवक की शादी करा देगा और इस बहाने दोनों आपस में आसानी से मुलाकात भी कर पाएंगे. वह बुधवार सुबह रिश्ते की बात लेकर युवक के घर पहुंचा, लेकिन महिला ने शादी कराने से साफ इनकार कर दिया.

महिला के गले, पेट और सीने में किए कई बार वार

इस बात से भड़के आरोपी शफीक ने चाकू से महिला के गले, पेट और सीने में कई बार वार कर निर्मम हत्या कर दी. दरवाजे से खून बहता देख वह घटनास्थल से भाग गया. पड़ोसियों ने हत्या की सूचना पुलिस को दी.

पुलिस ने जांच के बाद महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर आसपास सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में ली थी. पुलिस का कहना है कि आरोपी ने समलैंगिक संबंध में हत्या की बात को छिपाने के उद्देश्य से वह महिला का फोन लेकर भाग गया था. रास्ते में ईंट से मोबाइल भी तोड़ दिया, जबकि हत्या में प्रयुक्त चाकू अपने पास रखा.

पुलिस ने चाकू और फोन किए बरामद

पुलिस ने बताया कि वह रात के अंधेरे में नाले या किसी गहरे गड्ढे में फेंकने की फिराक में था, लेकिन विभिन्न स्थानों पर पुलिस की गश्त के चलते उसे मौका नहीं मिला. फिलहाल पुलिस ने आरोपित से चाकू और फोन बरामद किए हैं. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है.

Hasnain Alam

हसनैन आलम, iTV Network में चीफ सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. वह inkhabar.com और indianews.in हिंदी वेबसाइट की टीम लीड करते हैं. 9 साल से अधिक समय से पत्रकारिता में हैं. राजनीति, खेल और मनोरंजन के साथ-साथ शिक्षा और हेल्थ बीट पर अच्छी पकड़ है. इंडिया न्यूज़ से पहले ABP News और NYOOOZ जैसे संस्थानों में काम किया है.

Recent Posts

Gold Price Today 20 October 2026: दशहरे पर सोने की कीमतों में बड़ा उलटफेर, खरीदने से पहले चेक करें 24K, 22K और 18K के भाव

Gold Rate Today 20 October 2026: दशहरे पर सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है.…

Last Updated: October 20, 2026 10:11:46 IST

Mandsaur Ravan Tradition: मंदसौर में रावण के सिर पर क्यों बैठाया जाता है गधा? महिलाएं भी करती हैं घूंघट, जानें अनोखी परंपरा

Mandsaur Ravan Tradition: मध्य प्रदेश के मंदसौर में रावण को मंदोदरी का मायका होने के…

Last Updated: October 20, 2026 09:39:52 IST

Salman Khan घमंडी…लॉरेंस हमारा हीरो, बिश्नोई महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दी भाईजान को सलाह; बोलें – ‘मांफी मांगें’

Salman Khan vs Lawrence Bishnoi: देवेंद्र बुढ़िया ने सलमान खान को मुकाम जाकर माफी मांगने…

Last Updated: October 20, 2026 10:13:46 IST

Happy Dussehra 2026 Wishes: अपनों को भेजें दशहरा की ये खास शुभकामनाएं, Wishes, Quotes और Messages

Happy Dussehra 2026 Wishes in Hindi: दशहरा 2026 बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक…

Last Updated: October 20, 2026 08:17:06 IST

Delhi Dussehra Traffic Advisory Today: दशहरा पर दिल्ली-NCR में घर से निकलने से पहले पढ़ लें ट्रैफिक एडवाइजरी, इन सड़कों पर लग सकता है लंबा जाम!

Delhi Dussehra Traffic Advisory 20 Oct 2026: दशहरा पर दिल्ली-NCR में सुरक्षा कड़ी रहेगी और…

Last Updated: October 20, 2026 08:03:52 IST

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, टंकी फुल कराने से पहले चेक करें अपने शहर का भाव

Petrol Diesel Price Today 20 October 2026: 20 अक्टूबर 2026 को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में…

Last Updated: October 20, 2026 07:31:17 IST