<

शॉपिंग के लिए बेस्ट है नोएडा की ये मार्केट, मिलता है सबसे सस्ता सामान! इन बातों का रखें ध्यान

अगर आप नोएडा में रहते हैं और शॉपिंग के लिए कोई अच्छी जगह ढूंढ रहे हैं, तो हम आपको एक ऐसी जगह के बारे में बता रहे हैं, जहां आप सुई से लेकर महंगे सामान तक खरीद सकते हैं.

Noida Cheapest Market: नोएडा में रहने वाले लोगों को अक्सर शॉपिंग करने के लिए दिल्ली जाना पड़ता है, या तो शॉपिंग के लिए उनके पास केवल सेक्टर 27 की अट्टा मार्केट बचती है. हालांकि आज हम नोएडा वालों के लिए एक अच्छी खबर लाए हैं. दरअसल, अगर आप शॉपिंग करने का मन बना रहे हैं, तो आप नोएडा की इंदिरा मार्केट जा सकते हैं. यहां पर आपको सुई-धागे की दुकान से लेकर महंगे से महंगे कपड़े, बर्तन और ज्वैलरी तक मिल जाएगी. अच्छी बात ये है कि ये सारा सामान आप कम कीमत और बेहतरीन क्वालिटी में खरीद सकते हैं. 

क्या है इंदिरा मार्केट की खासियत?

इंदिरा मार्केट की खासियत की बात करें, तो यहां पर आपको सस्ते से सस्ता और महंगे से महंगा सामान मिल जाएगा. यहां आप बेहतर क्वालिटी में सामान खरीद सकते हैं. यहां आप आम बाजारों के मुकाबले कम कीमत में सामान खरीद सकते हैं. बता दें कि यहां पर दूर-दूर से लोग शॉपिंग करने के लिए आते हैं. 

क्या-क्या खरीद सकते हैं?

नोएडा की इंदिरा मार्केट में आपको बर्तन, कपड़े, होम डेकोर, प्लास्टिक का सामान, ज्वैलरी तक सब कुछ मिल सकता है. यहां कुछ दुकानों पर होलसेल वाली कीमत पर सामान खरीदा जा सकता है. अगर आप नए घर में शिफ्ट हो रहे हैं, तो यहां से सामान खरीदना आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है. हालांकि शॉपिंग करते समय आपको बार्गेनिंग जरूर करनी है. बार्गेनिंग में माहिर लोग यहां से बेहद कम कीमत में सामान खरीदकर घर ले जा सकते हैं. साथ ही सामान की क्वालिटी भी अच्छी तरह से देख लें.

कैसे पहुंचें इंदिरा मार्केट?

अगर आप शॉपिंग करने के लिए इंदिरा मार्केट जाने का मन बना रहे हैं, तो आप अपने वाहन या मेट्रो से यहां तक पहुंच सकते हैं. यहां जाने के लिए आपको नोएडा के सेक्टर 18 मेट्रो स्टेशन उतरना होगा. वहां से आप गूगल मैप या रिक्शा लेकर इंदिरा मार्केट जा सकते हैं. वीकेंड में यहां पर काफी भीड़ रहती है. ऐसे में आपको वीकडेज में ही शॉपिंग के लिए जाना चाहिए.

ये भी पढ़ें: मंत्री का दामाद बनने से पहले जेल पहुंचा दारोगा, टूटा रिश्ता, फूट-फूटकर रोया छत्रपाल

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री ली. इसके बाद ही उन्होंने खबर टुडे न्यूज, डीएनपी न्यूज, दैनिक खबर लाइव आदि चैनल्स में एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में काम किया. इसके बाद उन्होंने हरिभूमि वेबसाइट पर काम किया. वर्तमान समय में दीपिका इंडिया न्यूज चैनल में बतौर सीनियर कॉपी राइटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

मार्केट के जहरीले आमों को कहें बाय-बाय! घर की छत पर इस तरह उगाएं फलों का राजा, सालभर मिलेगी मीठी खेप

मार्केट के कैमिकल वाले आमों का डर फैला हुआ है, जिसे खाते ही आप बीमार…

Last Updated: May 19, 2026 14:28:38 IST

भारत में बिग बैश लीग की एंट्री! CSK के गढ़ में खेला जाएगा पहला मैच, देखें शेड्यूल

Big Bash League 2026-27: ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग की भारत में एंट्री होने जा…

Last Updated: May 19, 2026 14:18:01 IST

Silver Price Today 18 May 2026: जानें देश के शहरों में क्या हैं चांदी के दाम?

Silver Price Today 18 May 2026: सोमवार (18 मई, 2026) को भी सोने की कीमतों…

Last Updated: May 19, 2026 09:05:27 IST

Joke of the Day: गाली की परिभाषा बताओ? प्रोफेसर के पूछने पर छात्र ने दिया ऐसा जवाब, सुन माथा पकड़ लेंगे

Funny Joke of the Day: योग गुरु और हेल्थ एक्सपर्ट्स अक्सर लोगों को ज्यादा से…

Last Updated: May 18, 2026 19:43:03 IST

Gold Price Today 18 May 2026: सप्ताह के पहले सोने के दाम गिरे या बढ़ी कीमत, जानें अपने शहरों के रेट्स

Gold Price Today 18 May 2026: सप्ताह के पहले दिन सोमवार (Gold Price Today 18…

Last Updated: May 19, 2026 09:05:59 IST

Lauki Khichdi Recipe: वजन कम करने में मदद करती है लौकी की खिचड़ी, झटपट इस आसान तरीके से करें ट्राई

गर्मी के मौसम में लौकी काफी फायदेमंद होती है, जो लोग अपना वजन कम करना…

Last Updated: May 18, 2026 19:01:23 IST