<

Noida Murder: शरीर पर चोट, आंखें गायब और… पुस्ते पर मिला ‘हसीन’ का शव, समलैंगिक संबंधों का शक

Noida Murder: नोएडा में एक युवक की लाश मिलने से हंगामा हो गया. दो दिन से लापता युवक की लाश मिले, जिसके बाद परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट गया. कहा जा रहा है कि समलैंगिक संबंधों के कारण हसीन की हत्या की गई.

Noida Murder: नोएडा में एक युवक के साथ ऐसा खौफनाक मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी. दो दिन से लापता 21 वर्षीय युवक का शव बुधवार सुबह सेक्टर-82 में एक पुस्ते के नीचे पड़ा मिला. शव की हालत इतनी खराब थी कि मौके पर पहुंचे परिजन भी उसे देखकर सहम गए. परिवार का आरोप है कि युवक की एक आंख गायब थी और उसका एक हाथ टूटा हुआ था. इन हालात को देखते हुए परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है. वहीं कहा जा रहा है समलैंगिक संबंधों के कारण हसीन की हत्या की गई.

नौकरी की तलाश में नोएडा आया था हसीन

मृतक की पहचान हापुड़ के बझेड़ा कलां गांव निवासी 21 वर्षीय हसीन के रूप में हुई है. जानकारी के मुताबिक, वह 12 नवंबर को नौकरी की तलाश में नोएडा के फेज-2 इलाके में आया था. अगले ही दिन उसे एक निजी कंपनी में काम मिल गया. इसके बाद वह सेक्टर-80 के ककराला गांव में रहने वाले अपने मामा के कमरे पर रहने लगा था. परिवार को उम्मीद थी कि हसीन नई नौकरी के साथ अपने भविष्य को बेहतर बनाएगा लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि उसके साथ ऐसी अनहोनी हो जाएगी.

ड्यूटी से लौटने के बाद हुआ गायब

परिजनों के मुताबिक, 15 नवंबर की शाम करीब छह बजे हसीन अपनी ड्यूटी खत्म कर कमरे पर पहुंचा था. कुछ समय बाद वह बाहर चला गया। इसके बाद रात बीत गई लेकिन वह वापस नहीं लौटा. परिवार और रिश्तेदारों ने आसपास के इलाकों के साथ परिचितों के यहां भी उसकी तलाश की. जब कोई सुराग नहीं मिला तो अगले दिन उसके भाई और अन्य परिजनों ने फेज-2 थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई.

पुस्ते के नीचे मिला शव

बुधवार सुबह परिवार को एक फोन आया। गांव के एक व्यक्ति ने बताया कि पुस्ते के नीचे एक युवक का शव पड़ा है. यह खबर मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे. वहां हसीन का शव क्षत-विक्षत हालत में मिला. परिवार का कहना है कि उसकी एक आंख गायब थी, चेहरा खून से सना था और एक हाथ टूटा हुआ था. इस दृश्य ने परिवार को झकझोर कर रख दिया.

समलैंगिक संबंधों के कारण हत्या की आशंका

हसीन की मौत के पीछे की वजह को लेकर अब कई सवाल उठ रहे हैं. परिजनों की ओर से समलैंगिक संबंधों से जुड़े विवाद के चलते हत्या किए जाने की आशंका भी जताई जा रही है. सूचना मिलने पर थाना फेज-2 पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. थाना प्रभारी राघवेंद्र सिंह के अनुसार, मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्पष्ट होगी.

ये भी पढ़ें: Watch Video: जिस घर में दाऊद ने रची थी मुंबई को दहलाने की साजिश, अब वो होगा जमींदोज! जानिए क्यों मशहूर हुआ मुंबई का भिंडी बाजार?

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

Watch Video: न घोड़ा, न गाड़ी… बुलडोजर पर बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, अनोखी बारात देख हैरान रह गए लोग

Watch Video: बहराइच में एक अनोखी बारात इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है.…

Last Updated: November 18, 2026 16:34:13 IST

दिल्ली के 5,656 ट्रांसजेंडर लोगों को मिलेगा फायदा, मिलेगा 10 लाख का हेल्थ कवर, जानें पात्रता से इलाज की जानकारी

दिल्ली सरकार ने पात्र ट्रांसजेंडर परिवारों को आयुष्मान भारत के तहत 10 लाख रुपये तक…

Last Updated: November 18, 2026 16:09:13 IST

IDBI बैंक के निजीकरण का विरोध, 3 दिसंबर को हड़ताल का ऐलान, तीन बड़े कर्मचारी संगठन भी आए साथ

IDBI बैंक के निजीकरण के विरोध में 3 दिसंबर को देशव्यापी हड़ताल होगी. AIBEA, AIBOA…

Last Updated: November 18, 2026 15:55:40 IST

वो सीट जहां चुनाव जीतते ही हो जाती है मौत, गिर चुकी हैं कई लाशें; डर के मारे किसी कैंडिडेट ने नहीं दिया नाम?

Khunkhuna Village Story: राजस्थान के खुनखुना गांव के वार्ड नंबर 5 में कथित पुरानी घटनाओं…

Last Updated: November 18, 2026 15:45:29 IST

सुप्रीम कोर्ट ने ईडी को लगाई फटकार, आजम खान मामले में खारिज की याचिका, हैरान कर देगा मामला

Supreme Court: आजम खान मामले में ईडी ने दिल्ली हाईकोर्ट के उस फैसले के खिली…

Last Updated: November 18, 2026 15:36:00 IST