<

आखिर क्यों अटक सकती है PM Kisan Yojana की 21वीं किस्त? जानें किस राज्य में लटकी तलवार

PM Kisan Yojana 21st Installment: पीएम किसान सम्मान निधी योजना का इंतजार कर रहें करोड़ों किसानों का 21वीं किस्त का पैसा अटक सकता है. ऐसा क्यों है और यह बात किस राज्य की है आइए  जानें.

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 21st Installment: उत्तर प्रदेश के करोड़ों किसानों के लिए इस बार पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त चिंता का कारण बन गई है. जिन किसानों को उम्मीद थी कि दिवाली के बाद उनके खाते में 2000 रुपये की रकम आ जाएगी, उन्हें अब झटका लग सकता है. दरअसल, यूपी सरकार ने साफ संकेत दिए हैं कि जिन किसानों के पास “Farmer ID” नहीं है, उनकी किस्त फिलहाल रोक दी जाएगी.

योजना की किस्त पर संकट के बादल

पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को हर साल तीन किस्तों में आर्थिक सहायता दी जाती है. इस बार 21वीं किस्त के रूप में 2000 रुपये जारी किए जाने हैं. हालांकि, यूपी कृषि विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक, बड़ी संख्या में किसानों की राशि उनके खातों में अटक सकती है. राज्य के लगभग 1.13 करोड़ किसान ऐसे हैं जिन्होंने अभी तक अपनी “फार्मर आईडी” नहीं बनवाई है, जबकि यह योजना की पात्रता के लिए अब अनिवार्य कर दी गई है.

इन जिलों का प्रदर्शन सबसे कमजोर

कृषि विभाग से मिली रिपोर्ट बताती है कि 2.64 करोड़ किसानों को पहचान पत्र जारी किए जाने हैं, लेकिन अब तक सिर्फ 1.50 करोड़ किसानों (करीब 57%) ने ही फार्मर आईडी बनवाई है. इसका मतलब है कि लगभग 47% किसान अब भी इस प्रक्रिया से बाहर हैं. अगर वे जल्द यह औपचारिकता पूरी नहीं करते, तो 21वीं किस्त के पैसे उनके खाते में नहीं पहुंच पाएंगे.

राज्य के कुछ जिले इस मामले में सबसे फिसड्डी साबित हुए हैं. इटावा, हमीरपुर, कानपुर देहात, कुशीनगर और बस्ती के किसान अब तक पहचान पत्र बनाने में सबसे पीछे हैं. वहीं, आजमगढ़, बाराबंकी, कन्नौज, सहारनपुर और गोरखपुर के किसानों ने इस दिशा में अच्छा काम किया है और तेजी से Farmer Id बनवा रहे हैं.

 कैसे बनेगा फार्मर आईडी (Farmer ID)?

सरकार ने ग्रामीण इलाकों में विशेष कैंप लगाए हैं ताकि किसान बिना किसी परेशानी के यह प्रक्रिया पूरी कर सकें. साथ ही ऑनलाइन विकल्प भी उपलब्ध है.

स्टेप बाय स्टेप पूरी प्रक्रिया

  • upfr.agristack.gov.in वेबसाइट पर जाएं.
  • “Create New User” पर क्लिक करें और आधार KYC पूरा करें.
  • मोबाइल OTP वेरिफिकेशन के बाद पासवर्ड सेट करें.
  • लॉगिन करके Farmer Type (Owner) और अपनी जमीन की जानकारी दर्ज करें.
  • राशन कार्ड डिटेल भरकर रेवेन्यू विभाग की कंसेंट दें और सेव करें.
  • वेरिफिकेशन पूरा होने के बाद डिजिटल साइन के साथ आपका फार्मर आईडी बन जाएगा.

किन राज्यों को मिला 21वीं किस्त का लाभ?

फिलहाल पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के किसानों को ही 21वीं किस्त का लाभ मिल चुका है. उत्तर प्रदेश के किसानों को अभी इंतजार करना पड़ सकता है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 नवंबर तक बिहार दौरे पर हैं और माना जा रहा है कि पहले चरण के मतदान (6 नवंबर) से पहले पीएम किसान की 21वीं किस्त जारी की जा सकती है. हालांकि, जिन किसानों की पहचान प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है, उन्हें इस बार की किस्त के लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है.

Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Recent Posts

इस देश  की सरकार बनी ‘लवगुरु’, अब डेट पर भेजे जाएंगे सरकारी अफसर, जानिये क्यों लिया ऐसा अनोखा फ़ैसला

Singapore FirstDate: सिंगापुर सरकार ने 21 से 35 साल के सरकारी कर्मचारियों के लिए FirstDate…

Last Updated: October 5, 2026 23:25:45 IST

When is Indira Ekadashi: पितृपक्ष में इंदिरा एकादशी का व्रत कल, जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और पारण का समय

When is Indira Ekadashi: पितृपक्ष में आने वाली इंदिरा एकादशी का विशेष धार्मिक महत्व बताया…

Last Updated: October 5, 2026 23:03:55 IST

यहां भी अभिनय कर रहे हो…राजपाल यादव पर भड़का सुप्रीम कोर्ट, 2 करोड़ जमा नहीं किए तो कहा- आपकी जगह जेल में है

Rajpal Yadav cheque bounce case: चेक बाउंस मामलों में अभिनेता राजपाल यादव की मुश्किलें एक…

Last Updated: October 5, 2026 22:51:49 IST

भारत की CERVAVAC को WHO की मंजूरी, सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ बड़ी उपलब्धि, दुनियाभर में बढ़ेगी सुरक्षा

Cervical Cancer Vaccine: भारत में विकसित HPV वैक्सीन CERVAVAC को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 25…

Last Updated: October 5, 2026 22:05:27 IST

2 साल तक किसी ने नहीं खरीदी मिथुन की ये फिल्म, रिलीज के बाद ऐसी चली कि बन गई सुपरहिट, लता-शब्बीर के गानों ने बदली किस्मत

Mithun Chakraborthy Film: बॉलीवुड में कई फिल्में ऐसी रही हैं, जो शुरुआत में तो नहीं…

Last Updated: October 5, 2026 22:04:51 IST

Kainchi Dham Traffic: कैंची धाम पर भीड़ ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, हनुमान अंश का दिखा तगड़ा इफेक्ट

Kainchi Dham Traffic: नीम करोली बाबा के जीवन पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ की सफलता…

Last Updated: October 5, 2026 21:22:18 IST