<
Categories: देश

Sardar Patel की 150वीं जयंती आज, Statue of Unity पर PM Modi ने दी भव्य श्रद्धांजलि

Sardar Vallabhbhai Patel 150th Jayanti: लौह पुरुष के नाम से जानें जाने वाले सरदार वल्लभभाई पटेल का आज यानी 31 अक्टूबर को 150वां जन्मदिन है. इस अवसर पर पीएम नरेंद्र मोदी ने स्टेच्यू ऑफ यूनिटी पर उन्हें भव्य श्रद्धांजलि अर्पित की है.

PM Modi Tribute to Sardar Patel: देश के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल (Sardar Vallabhbhai Patel) की 150वीं जयंती पर आज पूरा भारत एकता और अखंडता के रंग में रंग गया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने गुजरात के केवडिया स्थित स्टेच्यू ऑफ यूनिटी (Statue of Unity) पहुंचकर भारत के पहले उपप्रधानमंत्री और स्वतंत्रता संग्राम के नायक पटेल को नमन किया. पीएम मोदी (PM Modi) ने इस अवसर पर पुष्पांजलि अर्पित की और देशवासियों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शुभकामनाएं दीं.

राष्ट्रीय एकता दिवस पर पीएम मोदी का गुजरात दौरा

सुबह-सुबह पीएम मोदी नर्मदा जिले के एकता नगर पहुंचे, जहां 182 मीटर ऊंची स्टेच्यू ऑफ यूनिटी पर श्रद्धांजलि देने के बाद उन्होंने राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई. 2014 में मोदी सरकार के गठन के बाद से हर साल 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है यह परंपरा आज भी पूरे गर्व के साथ निभाई जा रही है.

भव्य परेड और सांस्कृतिक आयोजन

पटेल की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में इस बार का आयोजन पहले से कहीं अधिक भव्य रहा. पीएम मोदी ने राष्ट्रीय एकता दिवस परेड का निरीक्षण किया, जिसमें देश के विभिन्न सुरक्षा बलों की टुकड़ियों ने हिस्सा लिया. परेड में BSF, CRPF, CISF समेत कई स्टेट पुलिस फोर्स की टुकड़ियां शामिल थीं. यह परेड बिल्कुल गणतंत्र दिवस की परेड की तर्ज पर आयोजित की गई, जिसमें देश की विविधता में एकता का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला. झांकियों में भारत की सांस्कृतिक विरासत, विज्ञान, ग्रामीण विकास और नारी शक्ति को प्रमुखता दी गई.

एकता की शपथ और संदेश

इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने उपस्थित जनसमूह को एकता की शपथ दिलाई. उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने जिस भारत के एकीकरण का सपना देखा था, उसे सशक्त, सुरक्षित और समृद्ध बनाना हम सबका कर्तव्य है. प्रधानमंत्री ने युवाओं से आह्वान किया कि वे सरदार पटेल के विचारों को जीवन में आत्मसात करें और एक मजबूत, आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान दें.

Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Recent Posts

Tiger Shroff Firing Case: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा ट्विस्ट! 8 आरोपी अनिल पंडित से जुड़े, अब किसकी शरण में राधा-बबीता?

Tiger Shroff Firing Case : टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में मुंबई पुलिस ने 11 आरोपियों…

Last Updated: October 27, 2026 14:23:49 IST

Toll Tax New Rule: 1 नवंबर से मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें ₹1500 और ₹3000 की फीस का नियम

Fastag Annual Pass: 1 नवंबर 2026 से टोल प्लाजा के 20 किमी दायरे में रहने…

Last Updated: October 27, 2026 14:02:40 IST

‘सद्गुरु एन एक्स न्यूमैटिक फिटिंग’ के प्रोपराइटर रविंद्र हिरोजी साटम की प्रेरक कहानी, विदेशी फिटिंग से स्वदेशी निर्माण तक

Ravindra Hiroji Satam: कारोबार में सफलता हासिल करने के लिए मेहनत, धैर्य और लगातार प्रयास…

Last Updated: October 27, 2026 13:58:40 IST

स्वसेवा के संस्थापक चेतन बांगड़े को मिला ‘भारत की शान’ पुरस्कार

चेतन बांगड़े का शुरुआती करियर कॉर्पोरेट क्षेत्र में काफी सफल रहा. उनकी उपलब्धियों के लिए…

Last Updated: October 27, 2026 13:52:28 IST

‘ड्रीम बिग, प्लान बिग, अचीव बिग’! सौरभ महाजन को मिला भारत की शान सम्मान, जानें उनका विजन

नई पीढ़ी की सोच, नेतृत्व और सकारात्मक बदलाव को नई दिशा देने वाले युवा पॉडकास्टर,…

Last Updated: October 27, 2026 14:15:13 IST

Vivo Y600 लॉन्च. 10,000mAh बैटरी और 120Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ आया फोन, जानें कीमत

Vivo Y600 चीन में लॉन्च हो गया है। फोन में 10,000mAh बैटरी, 120Hz AMOLED डिस्प्ले,…

Last Updated: October 27, 2026 13:22:33 IST