Live TV
Search
Home > राज्य > उत्तर प्रदेश > राष्ट्रपति भवन के बॉडीगार्ड पर जानलेवा हमला, दीवाली की रात पड़ोसी ने सिर में मारी गोली, बदायूं में भी एक की मौत

राष्ट्रपति भवन के बॉडीगार्ड पर जानलेवा हमला, दीवाली की रात पड़ोसी ने सिर में मारी गोली, बदायूं में भी एक की मौत

UP Crime News: उत्तर प्रदेश के बागपत में हैरान करने वाली खबर आई है. दीवाली की रात राष्ट्रपति भवन के बॉडीगार्ड के पड़ोसी ने उनके सिर में गोली मार दी. इसके अलावा बदायूं में भी एक विवाद की खबर सामने आई है.

Written By:
Published: November 10, 2026 17:29:10 IST
Last Updated: November 10, 2026 17:29:10 IST

Mobile Ads 1x1

President Bodyguard Shot: उत्तर प्रदेश के बागपत में दीवाली की खुशियों के बीच एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने सबको हैरान कर दिया है. बागपत में पटाखे फोड़ने को लेकर विवाद हुआ, जिसमें राष्ट्रपति के अंगरक्षक को सिर में गोली मार दी गई. जानकारी के अनुसार, ये घटना बागपत के गोपालपुर खदाना गांव की है. यहां राष्ट्रपति भवन में तैनात 26 वर्षीय सेना के जवान सौरभ तोमर दीवाली मनाने के लिए छुट्टी लेकर अपने घर आए थे. 

क्या है पूरा मामला?

बताया जा रहा है कि रात करीब 10 बजे सौरभ अपने परिवार के साथ सड़क पर पटाखे फोड़ रहे थे. इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले धीरज और मोनू ने इसका विरोध किया. देखते ही देखते सौरभ के भाई विनीत के साथ उनकी बहस शुरू हो गई. दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ने लगा और इसी बीच धीरज ने देसी पिस्तौल निकालकर गोली चला दी. गोली पहले दीवार से टकराई और फिर सौरभ के सिर में जा लगी. हमले के बाद आरोपी परिवार को धमकी देते हुए फरार हो गए. परिजन तुरंत सौरभ को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर गोली निकाल दी. फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है. पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है.

मेले में खिलौनों का विवाद

वहीं उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के दातागंज कस्बे से भी एक खबर सामने आई है. यहां शनिवार शाम मेले में खिलौने खरीदने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया. आरोप है कि स्टॉल लगाने वाले पिता-पुत्र ने ऋतिक सिंह और रोहित कुमार पर चाकू से हमला कर दिया. इस हमले में 25 वर्षीय रोहित की मौत हो गई. वहीं ऋतिक गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस के मुताबिक, आरोपी रईस अहमद को गिरफ्तार कर लिया गया है. वहीं उसके बेटे मोहम्मद वारिस की तलाश जारी है. पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में विवाद की वजह पैसों का लेन-देन सामने आया है.

ये भी पढ़ें: Punjab Wrestler Shot Dead: दिवाली की रात गोलियों से दहला पंजाब, 27 साल के पहलवान का सरेआम मर्डर; कुछ महीने पहले हुई थी शादी

MORE NEWS