Live TV
Search
Home > राज्य > उत्तर प्रदेश > Purvanchal Expressway Accident Today: सुल्तानपुर में दर्दनाक हादसा, क्रिकेट खेलने गए 11 खिलाड़ियों में 4 की मौत; ट्रक में घुसी कार

Purvanchal Expressway Accident Today: सुल्तानपुर में दर्दनाक हादसा, क्रिकेट खेलने गए 11 खिलाड़ियों में 4 की मौत; ट्रक में घुसी कार

Purvanchal Expressway Accident Today: सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर क्रिकेट खिलाड़ियों की कार ट्रक से टकरा गई. हादसे में चार खिलाड़ियों की मौत और दो घायल हुए. पुलिस ने झपकी को संभावित वजह बताया है.

Written By:
Edited By: Uttam Ojha
Published: October 7, 2026 15:32:00 IST
Last Updated: 2026-10-07 17:26:29

Mobile Ads 1x1

Sultanpur Cricket Players Accident: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. लखनऊ से देवरिया लौट रहे क्रिकेट खिलाड़ियों की अर्टिगा कार पीछे से एक ट्रक में जा घुसी. हादसे में चार खिलाड़ियों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हैं. शुरुआती जांच में पुलिस ने झपकी आने को हादसे की संभावित वजह बताया है.

तेज रफ्तार कार ट्रक में घुसी

हादसा सुबह करीब 5 बजे बल्दीराय थाना क्षेत्र में हुआ. बताया जा रहा है कि कार की रफ्तार करीब 100 किलोमीटर प्रति घंटे थी. इसी दौरान चालक को झपकी आने की वजह से कार अनियंत्रित हो गई और आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी. टक्कर इतनी तेज थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. राहगीरों और यूपीडा के सुरक्षाकर्मियों ने कार के दरवाजे तोड़कर अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला. सभी घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया.

चार खिलाड़ियों की मौत

घायलों को पहले नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया. इसके बाद तीन घायलों को अयोध्या मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया. इलाज के दौरान एक और घायल की मौत हो गई. मृतकों की पहचान देवरिया के नित्या प्रजापति, इरफान अंसारी, आनंद यादव और भागलपुर के अनिकेत सिंह के रूप में हुई है. घायलों में देवरिया के राजू और पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के जयंतो शर्मा शामिल हैं.

लखनऊ क्रिकेट खेलने गए थे 11 खिलाड़ी

खिलाड़ी पवन चौरसिया के मुताबिक, देवरिया के अलग-अलग इलाकों से 11 खिलाड़ी सोमवार रात टेनिस क्रिकेट खेलने लखनऊ के बीकेटी गए थे. सभी देवरिया टेनिस क्रिकेट टीम की ओर से खेलने पहुंचे थे. मैच खत्म होने के बाद खिलाड़ी अलग-अलग गाड़ियों से अपने घर लौट रहे थे. हादसे वाली कार में नित्या, आनंद, अनिकेत और इरफान समेत कुछ अन्य खिलाड़ी सवार थे. पवन दूसरी कार से उनके पीछे आ रहे थे.

ये भी पढ़ें:  Delhi Crime News: तीन महीने पहले हुआ ब्रेकअप, नाराज एक्स लिव-इन पार्टनर ने किया कांड; तेजाब डालकर…

यूपी-बिहार में प्रतियोगिताओं में लेते थे हिस्सा

पवन ने बताया कि सभी खिलाड़ी काफी अच्छे क्रिकेटर थे. वे उत्तर प्रदेश, बिहार और दूसरे राज्यों में होने वाली टेनिस क्रिकेट प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेते थे. घायल जयंतो शर्मा ने बताया कि हादसे के समय कार में बैठे कई लोग सो रहे थे. अचानक जोरदार टक्कर से उनकी नींद खुली. उन्होंने देखा कि कार ट्रक में घुस चुकी थी और कई साथी घायल थे. इसके बाद राहगीरों ने दरवाजे तोड़कर उन्हें बाहर निकाला. हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिवारों में मातम छा गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे की सही वजह का पता लगाया जा रहा है.

ये भी पढ़ें: ‘चुनाव नहीं लड़ा था…’, पीएम मोदी ने सत्ता के 25 साल पूरा होने पर ऐसा क्या कहा? सुन विपक्ष भी रह गया दंग

MORE NEWS