<
Categories: मनोरंजन

Tej Pratap Yadav Second Marriage: विदेशी संग ब्याह रचाएंगे तेजू भैया, बाहों में बाहें डाल कर रहे रोमांस; बोले- शादी करोगी न तुम?

Rise And Fall 2 में तेज प्रताप यादव और इरीना रुदकोवा की रोमांटिक केमिस्ट्री चर्चा में है. तेज ने इरीना से शादी को लेकर सवाल किया. जानें पूरा मामला.

Tej Pratap Yadav Second Marriage: तेज प्रताप यादव इन दिनों राजनीति से ज्यादा रियलिटी शो ‘Rise And Fall Season 2’ को लेकर चर्चा में हैं. शो में उनका अलग अंदाज दर्शकों को देखने को मिल रहा है और अब विदेशी कंटेस्टेंट इरीना रुदकोवा के साथ उनकी केमिस्ट्री सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रही है. दोनों के बीच फ्लर्ट और रोमांटिक बातचीत के कई वीडियो सामने आए हैं.

इरीना से शादी पर क्या बोले तेज प्रताप?

शो के एक वायरल क्लिप में तेज प्रताप इरीना से सीधे पूछते नजर आए कि “शादी करोगी न तुम?” इरीना ने भी मजाकिया अंदाज में जवाब दिया कि अगर प्यार कर सकते हैं तो शादी भी करेंगे. इसके बाद दोनों के बीच बातचीत और फ्लर्टिंग का सिलसिला जारी रहा.

एक अन्य मौके पर तेज प्रताप ने इरीना से कहा कि अगर वह शो छोड़कर चले गए तो वह क्या करेंगी. इरीना ने जवाब में कहा कि वह मर जाएंगी. इसके बाद तेज प्रताप ने यह बातचीत शो के दूसरे कंटेस्टेंट्स स्वरा भास्कर और गौतम गुलाटी को भी बताई.

बॉलीवुड पार्टी में भी दिखी रोमांटिक केमिस्ट्री

इससे पहले शो की बॉलीवुड थीम पार्टी में तेज प्रताप और इरीना साथ में डांस करते नजर आए थे. तेज प्रताप ने इरीना को अपनी बांहों में लेकर डांस किया और दोनों ने रोमांटिक फिल्मी अंदाज में एक एक्ट भी किया. स्वरा भास्कर ने इस दौरान मजाक करते हुए कहा कि “लालू जी सब देख रहे हैं.”

हालांकि, इन वीडियो और बातचीत के बावजूद तेज प्रताप यादव और इरीना रुदकोवा की शादी की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है. फिलहाल इसे शो के दौरान दोनों की बॉन्डिंग और मजाकिया बातचीत के तौर पर ही देखा जा रहा है.

तेज प्रताप की पहली शादी

तेज प्रताप यादव की पहली शादी 2018 में ऐश्वर्या राय से हुई थी. दोनों की शादी लंबे समय तक नहीं चल सकी और बाद में तलाक की कानूनी प्रक्रिया शुरू हुई. अगस्त 2026 में तेज प्रताप ने भी एक इंटरव्यू में कहा था कि भविष्य में शादी के बारे में सोचा जाएगा, लेकिन उस समय उन्होंने किसी नई शादी की पुष्टि नहीं की थी.

इस बीच ‘Rise And Fall 2’ में तेज प्रताप का सफर भी खत्म हो चुका है. रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने राजनीतिक और कानूनी जिम्मेदारियों के चलते शो से विदाई ली है.

फिलहाल इरीना के साथ उनकी वायरल केमिस्ट्री ने जरूर दूसरी शादी की चर्चाओं को हवा दे दी है, लेकिन शादी होगी या नहीं, इस पर अभी आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है.

Uttam Ojha

Recent Posts

Watch Video: स्टेज पर दूसरी लड़की के साथ डांस कर रहा था बॉयफ्रेंड, तभी पहुंच गई गर्लफ्रेंड; फिर जश्न के बीच मच गया बवाल

Watch Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक लड़का स्टेज पर…

Last Updated: November 18, 2026 18:53:34 IST

प्रेम संबंध खत्म करना चाहती थी महिला हेड कांस्टेबल, ASI ने नहीं मानी बात तो रची खौफनाक साजिश; कार में जला दी लाश

Gujarat ASI Murder Case: गुजरात के साबरकांठा से हैरान करने वाला मामला सामने आया है.…

Last Updated: November 18, 2026 18:48:47 IST

शादी के 5 महीने बाद खूनी खेल! पत्नी से विवाद के बीच युवक के सिर पर क्रिकेट बैट से हमला, मौत

Bihar Crime News: बिहार से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां कुछ महीने…

Last Updated: November 18, 2026 18:02:13 IST