Rajnath Singh: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने तक प्रमुख भाजपा नेता राजनाथ सिंह का सियासी सफर बहुत दिलचस्प रहा है. RSS से लेकर 2000 में पदभार संभालने और केंद्रीय गृह मंत्री बनने तक की कहानी.
राजनाथ सिंह कैसे बने यूपी के मुख्यमंत्री, फैसलों ने बदली दिशा
Rajnath Singh: राजनीति में जमीनी स्तर से जुड़े और कुशल रणनीतिकार के रूप में जाने जाने वाले राजनाथ सिंह का राजनीतिक सफर लगभग पांच दशकों से भी ज्यादा है. उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले से आने वाले सिंह ने 1990 के दशक से बीजेपी के संगठनात्मक नेटवर्क को मजबूत करने का कार्य किया है.
चंदौली जिले से आने वाले राजनाथ सिंह को एक उदारवादी चेहरे के रूप में जाना जाता है और विभिन्न दलों के नेताओं द्वारा उनका सम्मान किया जाता है. भाजपा के वरिष्ठ नेता अटल बिहारी वाजपेयी के शिष्य माने जाने वाले सिंह ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) में एक छात्र कार्यकर्ता के रूप में अपना राजनीतिक करियर शुरू किया और 2005 में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने.
भाजपा के वरिष्ठ नेता जनवरी 2013 में पार्टी अध्यक्ष के रूप में एक और कार्यकाल के लिए चुने गए. लोकसभा चुनावों में, सिंह ने प्रतिष्ठित लखनऊ निर्वाचन क्षेत्र को बरकरार रखा. प्रधानमंत्री मोदी के पहले कार्यकाल में सिंह ने केंद्रीय गृह मंत्री के रूप में कार्य किया था.
10 जुलाई, 1951 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले अब चंदौली जिला की चकिया तहसील के बाभोरा गांव में एक किसान परिवार में जन्मे सिंह ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा अपने गृह नगर में प्राप्त की है. गोरखपुर विश्वविद्यालय से भौतिकी में एमएससी की उपाधि प्राप्त की है. उन्होंने मिर्जापुर के केबी पोस्ट-ग्रेजुएट कॉलेज में भौतिकी के व्याख्याता के रूप में कार्य किया है.
राजनाथ सिंह 1972 में मिर्जापुर शहर के आरएसएस कार्यवाह (महासचिव) बने और 1969 से 1971 तक एबीवीपी गोरखपुर मंडल के संगठनात्मक सचिव के रूप में कार्य किया. उन्होंने 1974 में राजनीति में प्रवेश किया है और 1977 में उत्तर प्रदेश विधानसभा से विधायक चुने गए. सिंह 1988 में उत्तर प्रदेश विधान परिषद के एमएलसी चुने गए और 1991 में शिक्षा मंत्री बने थे.
राजनाथ सिंह 1994 में राज्यसभा के सदस्य चुने गये. 22 नवंबर, 1999 को वे वाजपेयी सरकार में केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री बने. सिंह 28 अक्टूबर, 2000 को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने और बाराबंकी के हैदरगढ़ निर्वाचन क्षेत्र से दो बार विधायक चुने गए. 24 मई, 2003 को वे केंद्रीय कृषि मंत्री बने. सिंह ने 31 दिसंबर, 2005 को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाला, और वे 19 दिसंबर, 2009 तक इस पद पर बने रहे. मई 2009 में, वे उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से सांसद चुने गए.
वैशाली के राघोपुर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हुआ है. भोज खाने जा रहे…
सूरत (गुजरात) [भारत], 13 अक्टूबर: आर्सेलरमित्तल और निप्पॉन स्टील के संयुक्त उद्यम एएम/एनएस इंडिया ने प्रधानमंत्री…
बिहार के राहुल और रूस की जूली की प्रेम कहानी सोशल मीडिया पर तेजी से…
India vs West Indies 4th T20I Predicted Playing 11: हैदराबाद में चौथे टी20 से पहले…
Maharashtra Crime: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर जिले के कन्नड़ शहर में एक महिला रात में…
Hardoi Crime News: उत्तर प्रदेश के हरदोई में एक महिला के पति ने उसकी हत्या…