Rampur Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक को बीच सड़क पर नमाज पढ़ते हुए देखा जा सकता है. यह वीडियो उत्तर प्रदेश के रामपुर के शाहबाद गेट पर मुख्य चौराहे की बताई जा रही है. वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक अचानक सड़क के बीचों-बीच बैठ जाता है और नमाज अदा करने लगता है. हैरानी की बात ये है कि वो एक काफी बिज़ी रोड था और युवक के बीच रोड पर नमाज पढ़ने से ट्रैफिक जाम हो गया. देखते ही देखते वहां लोगों और वाहनों का जमावड़ा लग गया.
वीडियो में क्या है?
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक रोड पर खड़ा होता है और अचानक से सड़क पर नमाज पढ़ने लगता है. उसके ऐसा करने से लोग उसे देखने लगते हैं और हैरान रह जाते हैं. वहीं वीडियो के कैप्शन में लिखा, ‘रामपुर शहर में मस्जिद के सामने नईम ने सड़क पर नमाज पढ़ी. वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने पहचान की और नईम को गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि नईम एक होटल में कर्मचारी है.’
नमाज पढ़ी.. जेल!
यूपी- रामपुर शहर में मस्जिद के सामने नईम ने सड़क पर नमाज पढ़ी. वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने पहचान की और नईम को गिरफ्तार किया है.
नईम एक होटल में कर्मचारी है. pic.twitter.com/tuN7sAeHXm
— Narendra Pratap (@hindipatrakar) April 19, 2026
सड़क के बीच पढ़ी नमाज
ये वीडियो रामपुर के शाहबाद गेट के मुख्य चौराहे का बताया जा रहा है, जहां एक व्यक्ति बीच सड़क पर नमाज पढ़ रहा था. पुलिस को इस बारे में पता चला, तो उन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई की और युवक को हिरासत में ले लिया है. अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह ने इस बारे में जानकारी दी कि वायरल वीडियो के आधार पर सिविल लाइन थाने में मामला दर्ज कर लिया है. वहीं संबंधित युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजने की तैयारी की जा रही है.
पुलिस अधीक्षक ने दी जानकारी
इस बारे में पुलिस अधीक्षक ने जानकारी देते हुए बताया कि युवक के परिजनों ने दावा किया है कि वो मानसिक रूप से अस्वस्थ है. वहीं पुलिस इस पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है. वहीं घटना की वास्तविकता जानने के लिए जांच की जा रही है और लोगों से कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की जा रही है.