<

UP: सहारनपुर में अवैध शराब तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, एक गिरफ्तार, कब्जे से 36 बोतल और कार बरामद

Saharanpur News: सहारनपुर के पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और इस तरह के अपराधों में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

UP News: सहारनपुर में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सरसावा पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है. चेकिंग के दौरान टीम ने एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से 36 बोतल अवैध शराब और एक कार बरामद की है.

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चल रहे इस विशेष अभियान के तहत आज सरसावा टोल प्लाजा पर सघन चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध कार को रोककर तलाशी ली गई. तलाशी के दौरान कार से तीन पेटियों में कुल 36 बोतल “Discount Premium Whisky” बरामद हुई, जो केवल चंडीगढ़ राज्य में बिक्री के लिए अनुमन्य है.

चंडीगढ़ के रहने वाले आरोपी को पुलिस ने पकड़ा

पुलिस ने मौके से आरोपी हरिओम पासी पुत्र राकेश सिंह पासी, निवासी मौली जागरण, चंडीगढ़ को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी द्वारा बरामद शराब को वह मारुति अर्टिगा कार (रजिस्ट्रेशन नंबर PB 01 D 3941) से अवैध रूप से परिवहन कर रहा था. इस संबंध में थाना सरसावा में आबकारी अधिनियम की धारा 63/72 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है.

अवैध शराब कारोबार के खिलाफ लगातार जारी रहेगा अभियान

पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है. इस कार्रवाई में थाना सरसावा पुलिस के साथ आबकारी निरीक्षक संजीव कुमार सिंह और उनकी टीम के अन्य सदस्य भी शामिल रहे. 

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और इस तरह के अपराधों में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Disclaimer: The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.

Hasnain Alam

हसनैन आलम, iTV Network में चीफ सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. वह inkhabar.com और indianews.in हिंदी वेबसाइट की टीम लीड करते हैं. 9 साल से अधिक समय से पत्रकारिता में हैं. राजनीति, खेल और मनोरंजन के साथ-साथ शिक्षा और हेल्थ बीट पर अच्छी पकड़ है. इंडिया न्यूज़ से पहले ABP News और NYOOOZ जैसे संस्थानों में काम किया है.

Recent Posts

किस राज्य में सबसे ज्यादा कुंवारी महिलाएं? सरकारी रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

Average Marriage Age of Women in India: भारत में महिलाओं की शादी की औसत उम्र…

Last Updated: November 13, 2026 11:08:09 IST

Watch Video: हिंदू महिला की अर्थी को मुस्लिम भाइयों ने दिया कंधा, बेटे बनकर दी मुखाग्नि; मस्जिद में भी दिखी मिसाल

Watch Video: केरल में मुस्लिम भाइयों ने 85 साल की हिंदू महिला को मुखाग्नि देकर…

Last Updated: November 13, 2026 11:07:57 IST

Watch Video: ‘ये मेरा आखिरी वीडियो है…’ सड़क नहीं बनी तो पानी की टंकी पर चढ़ीं महिला टीचर, विधायक को बुलाने की जिद पर अड़ीं!

Bijnor Teacher Viral Video: बिजनौर में सड़क और नाली नहीं बनने से परेशान महिला टीचर…

Last Updated: November 13, 2026 10:27:22 IST

Silver Price Today: चांदी की कीमतों में फिर आई तेजी, एक झटके में 1,063 रुपये महंगी हुई सिल्वर; जानें 13 नवंबर के ताजा रेट

Silver Price 13 November 2026: 13 नवंबर को चांदी की कीमतों में तेजी लौटी. MCX…

Last Updated: November 13, 2026 10:08:18 IST

Watch Video: कैश लेकर पेड़ पर चढ़ा बंदर, एक-एक कर बरसाने लगा नोट; नजारा देख लोग हैरान

Shimla Monkey Viral Video: शिमला में बंदर 81,800 रुपये छीनकर पेड़ पर चढ़ गया और…

Last Updated: November 13, 2026 10:28:01 IST

Delhi Pollution: दिल्ली-NCR में प्रदूषण से हाहाकार, AQI 500 के करीब; नोएडा में अब नहीं कर पाएंगे ये काम

Delhi Pollution: सेंट्रल पल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) के डेटा के मुताबिक, दिल्ली भर के 58…

Last Updated: November 13, 2026 10:25:06 IST