Sambhal News: यूपी के संभल में बारातियों के दो गुटों में जमकर मारपीट हुई. पुलिस ने दोनों पक्षों से कुल सात लोगों का मेडिकल परीक्षण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र असमोली में कराया है, जिसमें एक पक्ष से तीन और दूसरे पक्ष से चार लोग शामिल हैं.
संभल में बारातियों में मारपीट
UP News: संभल में एक बारात में खाना खाने को लेकर हुए विवाद के बाद बारातियों के दो गुटों में जमकर मारपीट हुई. इस घटना में करीब 18 लोग घायल हो गए, जिनमें महिलाएं भी शामिल थीं. विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्ष पुलिस चौकी तक पहुंच गए और वहां भी एक-दूसरे से भिड़ गए. यह घटना जनपद संभल के थाना असमोली क्षेत्र के गांव दबोई खुर्द में हुई.
मुरादाबाद के थाना भोजपुर क्षेत्र के आटान से रविंद्र पुत्र चंद्रपाल की बारात राजपाल सिंह की बेटी सविता के विवाह के लिए आई थी. जयमाला के बाद सभी लोग खाना खा रहे थे, तभी लड़के पक्ष के दो गुटों में किसी बात पर कहासुनी शुरू हो गई. कहासुनी जल्द ही मारपीट में बदल गई, जिसमें एक पक्ष ने दूसरे पर प्लेट फेंक दी. रात करीब 11:30 बजे हुई इस घटना से बारात में अफरा-तफरी मच गई.
इसके बाद दोनों पक्ष थाना क्षेत्र की मनौटा पुल पुलिस चौकी पहुंचे, जहां पुलिस की मौजूदगी में भी उन्होंने एक-दूसरे पर लात-घूंसे बरसाए. मारपीट में कुल 18 लोग घायल हुए हैं. पुलिस ने दोनों पक्षों से कुल सात लोगों का मेडिकल परीक्षण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र असमोली में कराया है, जिसमें एक पक्ष से तीन और दूसरे पक्ष से चार लोग शामिल हैं. जिस समय पुलिस चौकी पर यह घटना हुई, वहां केवल एक सिपाही मौजूद था, जबकि अन्य पुलिसकर्मी गश्त पर थे.
सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस चौकी परिसर में हुई मारपीट के कई वीडियो भी सामने आए हैं. थाना प्रभारी मोहित चौधरी ने बताया कि विवाह कार्यक्रम में लड़के पक्ष के दो गुटों में झगड़ा हुआ है. किसी भी पक्ष ने अभी तक शिकायत दर्ज नहीं कराई है, लेकिन पूरे मामले की जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी.
Disclaimer: The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.
Mangaluru student kidnapping case: कर्नाटक के मंगलुरु स्थित कनाचूर मेडिकल कॉलेज परिसर से एक बालिग…
Haryana News: छात्रा ने आरोप लगाया कि पहली बार 1 अगस्त की रात करीब साढ़े…
Army Driver Challan: असम के जोरहाट में सीट बेल्ट नहीं लगाने पर सेना के चालक…
Uttarakhand Crime News: पुलिस के अनुसार, संजय कुमार ने वर्ष 2024 में सीआरपीएफ से वीआरएस लिया…
CM Yogi Mother Death: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी के शुक्रवार…
Aishwarya Rai Bodyguard: अभिनेता और बॉडीबिल्डर केतन कराडे ने दावा किया है कि करीब 20…