<
Categories: देश

Aaj Ka Mausam: यूपी-बिहार समेत 15 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट, गर्मी किन राज्यों को देगी टेंशन; कर लें नोट

Aaj Ka Mausam 29 April 2026: पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने के चलते यूपी, बिहार, पंजाब समेत 15 राज्यों में तेज बारिश-आंधी होने का अलर्ट IMD की ओर से जारी किया गया है.

Aaj Ka Mausam 29 April 2026:  करीब-करीब देश भर में मौसमी उतार-चढ़ाव का दौर जारी है. पश्चिमी विक्षोभ के चलते भले ही कुछ राज्यों में गर्मी से हल्की राहत मिली हो, लेकिन ज्यादातर राज्यों में गर्मी,लू और उमस लोगों की हालत पस्त कर दी है. यह सिलसिला फिलहाल थमने वाला नहीं है. उधर, अगले 12-24 घंटे के दौरान पर्वतीय राज्यों और पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट है. इसके चलते तापमान में गिरावट और मौसम से राहत मिलने की उम्मीद है. उप-हिमालयी क्षेत्रों में शामिल पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पूर्वोत्तर के कई इलाकों में भारी बारिश जारी रहेगी.  यूपी, बिहार, पंजाब समेत 15 राज्यों में तेज बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की गई है.

कहां-कहां पड़ेगी भीषण गर्मी

मध्य भारत के कुछ हिस्सों में गर्म हवाओं और लू जैसी स्थिति बने रहने की आशंका IMD की ओर से जताई गई है. इसके बाद आगामी कुछ दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे गिरावट हो सकती है. इसके अलावा पूरे सप्ताह उत्तर-पूर्वी भारत में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ बारिश होने की चेतावनी भी जारी की गई है. मौसम की जानकारी देने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट वेदर के मुताबिक,  विदर्भ, पश्चिम राजस्थान, ओडिशा, गुजरात, रायलसीमा, छत्तीसगढ़ और उत्तरी तेलंगाना में हीटवेव की स्थिति आगे भी बनी रह सकती है.  पश्चिम राजस्थान, दिल्ली और चंडीगढ़ में 29 अप्रैल को रात को गर्मी दिक्कत पैदा करेगी. 

कहां-कहां होगी बारिश?

 IMD के अलर्ट के मुताबिक आगामी 24 घंटे के दौरान  दिल्ली-एनसीआर के अलावा यूपी, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में गरज-चमक, तेज हवाओं और बारिश का अलर्ट जारी किया है. स्काईमेट वेदर के अनुसार, जम्मू-कश्मीर में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी के साथ गरज-चमक व 40-50 किमी/घंटा की हवाएं चलने का अलर्ट अगले 24 घंटे के दौरान जारी किया गया है.

पहाड़ी इलाकों में बदलेगा मौसम

हिमाचल प्रदेश में 30 अप्रैल तक और उत्तराखंड में 28 अप्रैल से 2 मई के बीच छिटपुट बारिश संभव है जबकि पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और एनसीआर में  29 अप्रैल को धूल भरी आंधी और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. 2 मई तक पूर्वोत्तर भारत में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश जारी रह सकती है.

दक्षिण के राज्यों में भी होगी बारिश

गंगीय पश्चिम बंगाल और झारखंड में 29 और30 अप्रैल के दौरान 50-60 किमी/घंटा की तेज हवाओं के साथ बारिश और आंधी की संभावना है. बिहार में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश संभव है, जबकि ओडिशा में  29 और 30 अप्रैल के बीच बारिश और गरज-चमक हो सकती है. इसके अलावा दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में तथा केरल, तटीय आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और रायलसीमा में 29 अप्रैल से 1 मई तक बारिश और आंधी की संभावना है.

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

Navratri Day 1: आज से शुरू नवरात्रि, मां शैलपुत्री की पूजा में न करें ये गलती; जानें मंत्र और प्रिय भोग

Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि 2026 की शुरुआत आज 11 अक्टूबर से हो रही है.…

Last Updated: October 11, 2026 06:39:51 IST

Delhi Weather Today: नवरात्रि के पहले दिन कैसा रहेगा दिल्ली में मौसम का मिजाज? जानें आज बारिश होगी या धूप करेगी परेशान

Delhi Weather Today 11 October 2026: नवरात्रि के बीच दिल्ली में आज बादल, गर्मी और…

Last Updated: October 11, 2026 06:23:31 IST

Ramayan new posters: पिता का आशीर्वाद और अस्थि विसर्जन, ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में दिखे राम के जीवन के भावुक पल

Ramayan new posters: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में भगवान राम और…

Last Updated: October 10, 2026 23:19:05 IST

Cristiano Ronaldo: कोच से विवाद के बाद रोनाल्डो पर गिरी गाज, पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ ने लिया सख्त एक्शन

Cristiano Ronaldo: क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ की अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़…

Last Updated: October 10, 2026 21:58:18 IST

Navratri 2026: गरबा नाइट में सबकी नजरें होंगी आप पर, घर पर इन 4 तरीकों से सजाएं डांडिया स्टिक

Dandiya Stick Decoration: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट के लिए अपनी डांडिया स्टिक…

Last Updated: October 10, 2026 21:30:39 IST

UPI payment charges: UPI पर MDR शुल्क के खिलाफ व्यापारियों की मुहिम, निर्मला सीतारमण से की ये मांग

UPI payment charges: 15 अक्टूबर से 2,000 रुपये से ज्यादा के UPI पेमेंट पर 0.40…

Last Updated: October 10, 2026 20:59:29 IST