Live TV
Search
Home > राज्य > उत्तर प्रदेश > UP: संभल में खाना खाने को लेकर बारातियों के दो गुटों में जमकर मारपीट, पुलिस चौकी में भी चले लात-घूंसे, 18 घायल

UP: संभल में खाना खाने को लेकर बारातियों के दो गुटों में जमकर मारपीट, पुलिस चौकी में भी चले लात-घूंसे, 18 घायल

Sambhal News: यूपी के संभल में बारातियों के दो गुटों में जमकर मारपीट हुई. पुलिस ने दोनों पक्षों से कुल सात लोगों का मेडिकल परीक्षण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र असमोली में कराया है, जिसमें एक पक्ष से तीन और दूसरे पक्ष से चार लोग शामिल हैं.

Written By:
Last Updated: April 28, 2026 22:03:16 IST

Mobile Ads 1x1

UP News: संभल में एक बारात में खाना खाने को लेकर हुए विवाद के बाद बारातियों के दो गुटों में जमकर मारपीट हुई. इस घटना में करीब 18 लोग घायल हो गए, जिनमें महिलाएं भी शामिल थीं. विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्ष पुलिस चौकी तक पहुंच गए और वहां भी एक-दूसरे से भिड़ गए. यह घटना जनपद संभल के थाना असमोली क्षेत्र के गांव दबोई खुर्द में हुई. 

मुरादाबाद के थाना भोजपुर क्षेत्र के आटान से रविंद्र पुत्र चंद्रपाल की बारात राजपाल सिंह की बेटी सविता के विवाह के लिए आई थी. जयमाला के बाद सभी लोग खाना खा रहे थे, तभी लड़के पक्ष के दो गुटों में किसी बात पर कहासुनी शुरू हो गई. कहासुनी जल्द ही मारपीट में बदल गई, जिसमें एक पक्ष ने दूसरे पर प्लेट फेंक दी. रात करीब 11:30 बजे हुई इस घटना से बारात में अफरा-तफरी मच गई.

पुलिस की मौजूदगी में एक-दूसरे पर बरसाए लात-घूंसे

इसके बाद दोनों पक्ष थाना क्षेत्र की मनौटा पुल पुलिस चौकी पहुंचे, जहां पुलिस की मौजूदगी में भी उन्होंने एक-दूसरे पर लात-घूंसे बरसाए. मारपीट में कुल 18 लोग घायल हुए हैं. पुलिस ने दोनों पक्षों से कुल सात लोगों का मेडिकल परीक्षण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र असमोली में कराया है, जिसमें एक पक्ष से तीन और दूसरे पक्ष से चार लोग शामिल हैं. जिस समय पुलिस चौकी पर यह घटना हुई, वहां केवल एक सिपाही मौजूद था, जबकि अन्य पुलिसकर्मी गश्त पर थे.

किसी भी पक्ष ने अभी तक दर्ज नहीं कराई है शिकायत

सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस चौकी परिसर में हुई मारपीट के कई वीडियो भी सामने आए हैं. थाना प्रभारी मोहित चौधरी ने बताया कि विवाह कार्यक्रम में लड़के पक्ष के दो गुटों में झगड़ा हुआ है. किसी भी पक्ष ने अभी तक शिकायत दर्ज नहीं कराई है, लेकिन पूरे मामले की जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी.

Disclaimer: The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.

MORE NEWS