Unnao Murder Case: कुथ समय पहले मेरठ में हुए सौरभ हत्याकांड ने सबको हैरान कर दिया था. पत्नी मुस्कान ने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर पति को मारकर नीले ड्रम में भर दिया था. ऐसा ही एकक मामला उत्तर प्रदेश के उन्नाव से सामने आया है.
उन्नाव में पत्नी ने पति की हत्या की
Unnao Murder Case: उत्तर प्रदेश के उन्नाव में हाईवे किनारे पड़े एक संदिग्ध बक्से ने सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा कर दिया. बक्से के अंदर करीब 25 साल के युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. शुरुआत में यह मामला रहस्यमयी नजर आ रहा था लेकिन पुलिस की जांच आगे बढ़ी तो कहानी में ऐसा मोड़ आया, जिसने सभी को हैरान कर दिया. पुलिस के मुताबिक, इस हत्याकांड में मृतक की पत्नी की भूमिका सामने आई है. आरोप है कि उसने ही हत्या की साजिश रची और शव को ठिकाने लगाने की योजना बनाई.
घटना मंगलवार, 20 अक्टूबर की रात की है. उन्नाव सदर कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि अचलगंज से उन्नाव जाने वाले हाईवे पर हेल्थ मेडिकल सेंटर के सामने वाली लेन में एक संदिग्ध बक्सा पड़ा हुआ है. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची. जब बक्से को खोलकर देखा गया तो उसके अंदर एक युवक का शव मिला. यह दृश्य देखकर पुलिस भी मामले की गंभीरता को समझ गई और तत्काल जांच शुरू कर दी.
पुलिस की शुरुआती जांच में मृतक की पत्नी का नाम सामने आया. बताया जा रहा है कि महिला पिछले आठ साल से युवक के साथ रह रही थी. पुलिस के अनुसार, दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. आरोप है कि इसी विवाद के बाद महिला ने युवक की हत्या की साजिश रची. जांच में यह भी सामने आया कि महिला ने कथित तौर पर बाजार से मजदूरी करने वाले कुछ लोगों को बुलाया था. वारदात को अंजाम देने के बाद युवक के शव को बक्से में बंद किया गया और हाईवे किनारे फेंक दिया गया. इसके बाद महिला वहां से फरार हो गई.
मामले की जांच के दौरान पुलिस ने सर्विलांस और पूछताछ की मदद से आरोपी महिला का पता लगाया. फिलहाल उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. सिटी उन्नाव की सीओ विनी सिंह ने बताया कि 20 अक्टूबर को रात करीब 10 बजे पुलिस को हाईवे किनारे संदिग्ध बक्सा रखे होने की सूचना मिली थी. मौके पर पहुंचने पर उसमें करीब 25 वर्षीय युवक का शव बरामद हुआ. आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया गया है और पूछताछ की जा रही है.
Saurabh Das-Ashutosh Ranka: सुनवाई के दौरान सौरभ और आशुतोष के वकील अभिक चिमनी ने जब…
India Vs New Zealand 1st T20I Live Streaming: हैगले ओवल की पिच एक ज़रूरी फ़ैक्टर…
Ektaa Kapoor New Show: एकता कपूर अपने नए शो में गौरव खन्ना और श्रद्धा आर्या…
Delhi Winter Action Plan 2026: दिल्ली सरकार ने सरकारी और प्राइवेट ऑफिस को यह पक्का…
IND vs NZ: स्पिन-बॉलिंग ऑलराउंडर नमन धीर और अक्षर पटेल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ घर…
Hardik Pandya Injury Update: हार्दिक पांड्या की पिंडली की चोट से वापसी में देरी हो…