<

UP: बाराबंकी में होमगार्ड भर्ती परीक्षा को लेकर दिए गए ये निर्देश, डीएम-एसपी ने किया केंद्रों का निरीक्षण

Barabanki News: जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने बताया कि बाराबंकी में आगामी होमगार्ड स्वयं सेवक भर्ती परीक्षा 25, 26 एवं 27 अप्रैल 2026 को दो पालियों में आयोजित होगी. जिले के 08 परीक्षा केंद्रों पर कुल 17856 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे.

UP News: बाराबंकी में आगामी होमगार्ड स्वयं सेवक भर्ती परीक्षा को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के दृष्टिगत जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय के साथ विभिन्न परीक्षा केंद्रों, पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज बालक एवं बालिका तथा जवाहर लाल नेहरू महाविद्यालय (जनेस्मा) का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया.

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा की सुचिता, पारदर्शिता एवं शुचिता सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा शासन द्वारा निर्धारित एसओपी का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाए.

किसी प्रकार की न हो असुविधा

उन्होंने सभी केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देशित किया कि परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों के लिए पेयजल, छायादार प्रतीक्षास्थल, शौचालय, विद्युत व्यवस्था, बैठने की समुचित व्यवस्था तथा साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए, ताकि भीषण गर्मी के बीच अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो.

जिलाधिकारी बताया कि परीक्षा 25, 26 एवं 27 अप्रैल 2026 को दो पालियों में आयोजित होगी तथा जनपद के 08 परीक्षा केंद्रों पर कुल 17856 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे.

198 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई

परीक्षा को सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने हेतु सभी परीक्षा केंद्रों पर जिला स्तरीय अधिकारी को स्टेटिक मजिस्ट्रेट व सुरक्षा व्यवस्था के लिए कुल 198 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है. इसके अतिरिक्त आवश्यकतानुसार जनपदस्तरीय मोबाइल पुलिस बल भी तैनात रहेगा.

पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा मानकों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि प्रवेश द्वार पर सघन चेकिंग, अभ्यर्थियों की पहचान सत्यापन, संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क निगरानी, प्रश्नपत्र एवं परीक्षा सामग्री की सुरक्षा, यातायात एवं भीड़ प्रबंधन के लिए समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए. उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अवांछित गतिविधि या अनुचित साधनों के प्रयोग पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सीसीटीवी निगरानी, कंट्रोल रूम समन्वय, स्टैटिक मजिस्ट्रेट एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती, संवेदनशील बिंदुओं की मॉनिटरिंग तथा परीक्षा केंद्रों के आसपास कानून-व्यवस्था की स्थिति पर भी विस्तार से समीक्षा की. निरीक्षण के दौरान जॉइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम नवाबगंज  गुंजिता अग्रवाल सहित अन्य उपस्थित रहे.

Disclaimer: The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.

Hasnain Alam

हसनैन आलम, iTV Network में चीफ सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. वह inkhabar.com और indianews.in हिंदी वेबसाइट की टीम लीड करते हैं. 9 साल से अधिक समय से पत्रकारिता में हैं. राजनीति, खेल और मनोरंजन के साथ-साथ शिक्षा और हेल्थ बीट पर अच्छी पकड़ है. इंडिया न्यूज़ से पहले ABP News और NYOOOZ जैसे संस्थानों में काम किया है.

Recent Posts

Watch Video: गुरनूर बरार को बैन से विराट कोहली ने कैसे बचाया? मैदान पर हुआ कुछ ऐसा; सर पकड़ लिए फैंस

Virat Kohli Saves Gurnoor Brar Viral Video: भारत और न्यूजीलैंड के चौथे वनडे मुकाबले में…

Last Updated: November 13, 2026 11:21:25 IST

किस राज्य में सबसे ज्यादा कुंवारी महिलाएं? सरकारी रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

Average Marriage Age of Women in India: भारत में महिलाओं की शादी की औसत उम्र…

Last Updated: November 13, 2026 11:08:09 IST

Watch Video: हिंदू महिला की अर्थी को मुस्लिम भाइयों ने दिया कंधा, बेटे बनकर दी मुखाग्नि; मस्जिद में भी दिखी मिसाल

Watch Video: केरल में मुस्लिम भाइयों ने 85 साल की हिंदू महिला को मुखाग्नि देकर…

Last Updated: November 13, 2026 11:07:57 IST

Watch Video: ‘ये मेरा आखिरी वीडियो है…’ सड़क नहीं बनी तो पानी की टंकी पर चढ़ीं महिला टीचर, विधायक को बुलाने की जिद पर अड़ीं!

Bijnor Teacher Viral Video: बिजनौर में सड़क और नाली नहीं बनने से परेशान महिला टीचर…

Last Updated: November 13, 2026 10:27:22 IST

Silver Price Today: चांदी की कीमतों में फिर आई तेजी, एक झटके में 1,063 रुपये महंगी हुई सिल्वर; जानें 13 नवंबर के ताजा रेट

Silver Price 13 November 2026: 13 नवंबर को चांदी की कीमतों में तेजी लौटी. MCX…

Last Updated: November 13, 2026 10:08:18 IST

Watch Video: कैश लेकर पेड़ पर चढ़ा बंदर, एक-एक कर बरसाने लगा नोट; नजारा देख लोग हैरान

Shimla Monkey Viral Video: शिमला में बंदर 81,800 रुपये छीनकर पेड़ पर चढ़ गया और…

Last Updated: November 13, 2026 10:28:01 IST