<

कोर्ट में भरण-पोषण केस की तारीख पर पहुंची महिला, अचानक शुरू हुई मारपीट; VIDEO हुआ वायरल

UP Crime News: उत्तर प्रदेश के महाराजगंज परिवार न्यायालय से एक वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में दो लोग एक व्यक्ति और एक महिला को पीटते नजर आ रहे हैं.

UP Crime News: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे परिवार न्यायालय परिसर का बताया जा रहा है. कहा जा रहा है कि ये वीडियो उत्तर प्रदेश के महाराजगंज परिवार न्यायालय से वायरल हुआ है. वीडियो में कुछ लोग एक महिला के साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं. अब ये मामला पुलिस तक पहुंच गया है. घटना को लेकर महिला ने अपने पति समेत तीन लोगों पर हमला करने, गला दबाने और जान से मारने की धमकी देने के गंभीर आरोप लगाए हैं. पुलिस ने वीडियो क्लिप और महिला की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है. 

मामला पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के समरधीरा चौराहे की रहने वाली प्रिया से जुड़ा है. महिला का अपने पति मनीष कुमार मिश्र के साथ भरण-पोषण का मुकदमा परिवार न्यायालय में चल रहा है. इसी मामले की सुनवाई के लिए वह अपने पिता लक्ष्मीकांत और बहन प्रियंका के साथ कोर्ट पहुंची थी. कहा जा रहा है कि मामले में उसके पिता की गवाही भी होनी थी. 

पुलिस को दी शिकायत

महिला ने इस मामले में पुलिस को बताया कि वो सुनवाई के बाद अपने पिता और बहन के साथ कोर्ट रूम से बाहर निकली. वो ग्राउंड फ्लोर के हॉल की तरफ पहुंची. इसी दौरान उसका पति मनीष और उसके भाई प्रिंस और सतीश मिश्रा वहां आ गए. आरोप है कि कुछ ही देर में उनके बीच कहासुनी हुई और मामला मारपीट तक पहुंच गया. मारपीट के दौरान लोगों ने किसी तरह उन्हें अलग किया. आरोप है कि जाते-जाते वे लोग मुकदमे की पैरवी करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देकर गए हैं. 

पिता से भी मारपीट

महिला ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि उसके साथ मारपीट की गई. उसे बहुत बुरी तरह से पीटा गया और गला दबाकर उसकी जान लेने की कोशिश भी की गई. बेटी को बचाने के लिए पिता और बहन आगे आए, तो उनके साथ भी मारपीट की गई. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

पति और जेठ गिरफ्तार

इस मामले में पुलिस का कहना है कि महिला की तहरीर और उपलब्ध वीडियो क्लिप के आधार पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में FIR दर्ज की गई है. प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह के अनुसार, मामले में महिला के पति मनीष कुमार मिश्र और उसके जेठ प्रिंस को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. 

ये भी पढ़ें: ड्रग्स केस में पुलिस की मदद का शक पड़ा भारी! साथियों ने शख्स पर चाकू से किया हमला, मौत

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

Lal Krishna Advani Health Update: लालकृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, सीने में संक्रमण की शिकायत, जानें- उनका हेल्थ अपडेट

Lal Krishna Advani Health News: लालकृष्ण आडवाणी को सीने में संक्रमण की शिकायत के बाद…

Last Updated: October 17, 2026 00:52:30 IST

Gujarat Garba: चेहरे पर चमक, शरीर में ऊर्जा… गुजरात में गरबा से पहले आईवी ड्रिप का बढ़ता ट्रेंड

Gujarat Garba: गुजरात में नवरात्र के दौरान गरबा और डांडिया खेलने से पहले IV ड्रिप…

Last Updated: October 16, 2026 23:37:02 IST

Barnala murder case: खेत में चारा काट रही पत्नी पर कुल्हाड़ी से किया हमला, हत्या के बाद पति ने भी खाया जहर

Barnala murder case: पंजाब के बरनाला में चन्ननवाल गांव के पास खेत में चारा काट…

Last Updated: October 16, 2026 23:06:14 IST

पत्नी की मौत के पीछे छिपा था पारिवारिक विवाद… अदालत में पेश हुए सात गवाह, दोषी पति को उम्रकैद!

Bihar Crime News: बिहार के रोहतास जिले में पत्नी की हत्या करने वाले पति को…

Last Updated: October 16, 2026 22:37:46 IST

हत्या कर निकाली आंखें, प्राइवेट पार्ट काटा, पाइप में छिपाई लाश; करम सिंह हत्या मामले में दो को उम्रकैद

MP Murder: मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में हुई करम सिंह हत्या मामले में कोर्ट…

Last Updated: October 16, 2026 21:53:03 IST