<
Categories: देश

Nagaland Liquor Tragedy: जहरीली शराब पीने से 19 की मौत, 3000 बोतलें बरामद; नागालैंड में 36 साल से शराबबंदी

Nagaland Liquor Tragedy: मामले की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया है. इसकी अगुवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आई. बुंगलांग चांग कर रहे हैं. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वेसुप्रा केजो ने शनिवार को बताया कि SIT मौतों की जांच करने के साथ-साथ संदिग्ध मिलावटी शराब के स्रोत और उसकी सप्लाई चेन का भी पता लगाएगी.

Nagaland Liquor Tragedy: नागालैंड में कथित तौर पर मिलावटी शराब पीने से कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई है. घटना के बाद पुलिस ने संदिग्ध मिलावटी शराब की सप्लाई चेन का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है. बता दें कि नागालैंड में 1990 से शराबबंदी कानून लागू है. पुलिस के मुताबिक, पिछले दो दिनों में संदिग्ध अवैध शराब के सेवन के बाद मोकोकचुंग जिले में 8 और तुएनसांग जिले में 11 लोगों की मौत हुई है.

SIT का गठन

मामले की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया है. इसकी अगुवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आई. बुंगलांग चांग कर रहे हैं. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वेसुप्रा केजो ने शनिवार को बताया कि SIT मौतों की जांच करने के साथ-साथ संदिग्ध मिलावटी शराब के स्रोत और उसकी सप्लाई चेन का भी पता लगाएगी.पुलिस ने शराब के नमूने फॉरेंसिक जांच के लिए गुवाहाटी भेजे हैं, ताकि मौतों की सही वजह का पता लगाया जा सके. पुलिस अधिकारी ने कहा कि जांच में कुछ सुराग मिले हैं, लेकिन अभी इनके बारे में जानकारी देना जल्दबाजी होगी.

कई जगहों पर छापेमारी

मौतों के बाद पुलिस ने कई जगहों पर छापेमारी की. इस दौरान 19 लोगों को गिरफ्तार किया गया और करीब 3,000 शराब की बोतलें जब्त की गईं.पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अज्ञात, बिना लेबल वाली या संदिग्ध अवैध शराब का सेवन न करें. साथ ही, अगर शराब पीने के बाद किसी व्यक्ति को चक्कर आना, धुंधला दिखाई देना, सांस लेने में परेशानी या बेहोशी जैसे लक्षण दिखाई दें, तो तुरंत चिकित्सा सहायता लेने की सलाह दी गई है.

Divyanshi Singh

दिव्यांशी सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और पिछले 4 सालों से ज्यादा वक्त से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं। जियो-पॉलिटिक्स और स्पोर्टस में काम करने का लंबा अनुभव है।

Recent Posts

Lal Krishna Advani Health Update: लालकृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, सीने में संक्रमण की शिकायत, जानें- उनका हेल्थ अपडेट

Lal Krishna Advani Health News: लालकृष्ण आडवाणी को सीने में संक्रमण की शिकायत के बाद…

Last Updated: October 17, 2026 00:52:30 IST

Gujarat Garba: चेहरे पर चमक, शरीर में ऊर्जा… गुजरात में गरबा से पहले आईवी ड्रिप का बढ़ता ट्रेंड

Gujarat Garba: गुजरात में नवरात्र के दौरान गरबा और डांडिया खेलने से पहले IV ड्रिप…

Last Updated: October 16, 2026 23:37:02 IST

Barnala murder case: खेत में चारा काट रही पत्नी पर कुल्हाड़ी से किया हमला, हत्या के बाद पति ने भी खाया जहर

Barnala murder case: पंजाब के बरनाला में चन्ननवाल गांव के पास खेत में चारा काट…

Last Updated: October 16, 2026 23:06:14 IST

पत्नी की मौत के पीछे छिपा था पारिवारिक विवाद… अदालत में पेश हुए सात गवाह, दोषी पति को उम्रकैद!

Bihar Crime News: बिहार के रोहतास जिले में पत्नी की हत्या करने वाले पति को…

Last Updated: October 16, 2026 22:37:46 IST

हत्या कर निकाली आंखें, प्राइवेट पार्ट काटा, पाइप में छिपाई लाश; करम सिंह हत्या मामले में दो को उम्रकैद

MP Murder: मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में हुई करम सिंह हत्या मामले में कोर्ट…

Last Updated: October 16, 2026 21:53:03 IST