UP Crime News: उत्तर प्रदेश के सीतापुर में एक युवक का अपनी शादीशुदा साली के साथ अफेयर था. इसी बीच उसके जीजा की शादी कहीं और तय हो गई, जिससे महिला नाराज हो गई. इसी विवाद में महिला की जान चली गई.
जीजा को दिल दे बैठी साली और हो गया कत्ल
UP Crime: उत्तर प्रदेश के सीतापुर से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला एक मामला सामने आया है. यहां एक युवक के अपनी ही साली के साथ कथित अवैध संबंध थे. दोनों के बीच लंबे समय से नजदीकियां थीं लेकिन कहानी में नया मोड़ तब आया, जब युवक की शादी किसी दूसरी युवती से तय हो गई. इसके बाद उसने साली से दूरी बनानी शुरू कर दी. यह बात पिंकी को मंजूर नहीं थी. उसने अनूप कुमार की दूसरी शादी का विरोध किया. आरोप है कि इसी विरोध से छुटकारा पाने के लिए अनूप ने ऐसा खौफनाक कदम उठाया, जिसने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया.
मामला सीतापुर का है, जहां अनूप कुमार नाम के व्यक्ति के अपनी साली पिंकी के साथ कथित तौर पर प्रेम संबंध थे. दोनों के बीच नजदीकियां इतनी बढ़ गई थीं कि पिंकी अनूप को किसी दूसरी युवती से शादी करते नहीं देखना चाहती थी लेकिन कुछ समय पहले अनूप की सगाई दूसरी लड़की से हो गई. इसके बाद उसने पिंकी से दूरी बनानी शुरू कर दी.
अनूप की दूसरी शादी की खबर से पिंकी नाराज थी. वह लगातार इसका विरोध कर रही थी। बताया जा रहा है कि पिंकी नहीं चाहती थी कि अनूप किसी और युवती के साथ अपना रिश्ता बनाए. इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद बढ़ने लगा. आरोप है कि अनूप ने पिंकी को रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली.
पुलिस के मुताबिक, अनूप ने कथित तौर पर पिंकी का गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देने के बाद उसने ऐसा व्यवहार किया, जैसे उसे घटना के बारे में कुछ भी पता न हो. शुरुआत में उसने खुद को इस पूरे मामले से अलग दिखाने की कोशिश की लेकिन पुलिस की जांच में उसके बयानों पर संदेह गहराता गया.
मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की. जांच के दौरान अनूप कुमार पर शक गहराया और पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया. पुलिस के मुताबिक, पिंकी की हत्या में अनूप की भूमिका सामने आई है. इस घटना ने मृतका के परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है. पिंकी की तीन बेटियां हैं, जिनके सिर से मां का साया उठ गया.
ये भी पढ़ें: Watch Video: ये स्वैग है या बेशर्मी? बीयर पीकर कार के ऊपर तमाशा बीच रोड़ किया तमाशा; वायरल वीडियो ने मचाया बवाल
Black Friday Sale 2026 में Amazon, Flipkart, Myntra, Nykaa और Tata CLiQ पर स्मार्टफोन, लैपटॉप,…
Watch Video: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में एक महिला ने थाने के इंस्पेक्टर और…
कल्याण महोत्सव 2026 में आधिकारिक प्रमाणपत्र प्रदान कर भारतीय सनातन संस्कृति और आध्यात्मिक विरासत को…
Uttar Pradesh News: मऊ में बच्चे को O ग्रुप की जगह B ग्रुप का खून…
CM Yogi Mother Passed Away: सीएम योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का 91 साल…
India A vs Nepal Rising Stars Asia Cup 2026 मैच आज कितने बजे शुरू होगा?…