<

Video: कमरे में था प्रेमी, फिर संदूक के भीतर…खुसर-पुसर ने खोला राज़, परिवार ने देखा ऐसा मंजर; फिर जो हुआ

Viral Video: जालौन में प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक के सन्दूक में छिपे होने का मामला सामने आया. परिवार ने शक होने पर तलाशी ली. पकड़े जाने के बाद प्रेमिका ने युवक पर गंभीर आरोप लगाए.

UP Jalaun Viral Video : उत्तर प्रदेश के जालौन के कालपी में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. एक युवक अपनी महिला रिश्तेदार से मिलने उसके घर पहुंचा था, लेकिन परिवार वालों को कमरे से आवाजें सुनाई दीं तो उन्हें शक हो गया. तलाशी के दौरान जब संदूक खोला गया तो अंदर युवक छिपा मिला. इसके बाद मौके पर जमकर हंगामा हुआ और घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

संदूक खुला तो अंदर छिपा मिला युवक

बताया जा रहा है कि युवक का नाम गोविंद निषाद है और वह कुठौंद थाना क्षेत्र के बिजुआपुर का रहने वाला है. परिवार को कमरे से खुसर-पुसर की आवाज सुनाई दी, जिसके बाद उन्होंने दरवाजा खुलवाकर तलाशी शुरू की. कमरे में रखे सामान की जांच के बाद जब संदूक खोला गया तो उसमें युवक झुकी हुई अवस्था में छिपा मिला.

युवक के बाहर निकलते ही शुरू हुआ हंगामा

संदूक से बाहर निकलते ही युवक को परिवार वालों ने पकड़ लिया. मामले की जानकारी मिलने पर उसकी पत्नी भी मौके पर पहुंच गई. आरोप कि इसके बाद महिला के परिजनों और युवक की पत्नी ने उसकी पिटाई कर दी. इसी दौरान किसी ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

महिला के पति की मौत के बाद शुरू हुआ था रिश्ता

स्थानीय जानकारी के मुताबिक, महिला के पति की मौत हो चुकी है. बताया जा रहा है कि इसके बाद महिला और युवक के बीच नजदीकियां बढ़ीं और दोनों के बीच करीब तीन साल से प्रेम संबंध था. यह रिश्ता परिवार के अन्य लोगों से छिपा हुआ था. युवक के संदूक में पकड़े जाने के बाद मामला सामने आया और इलाके में इसकी चर्चा शुरू हो गई.

ये भी पढ़ें: Imran Khan Death Fact Check: क्या पाकिस्तान के जेल में हुई इमरान खान की मौत? दावे के बाद पूरे पाक में हड़कंप; जानें क्या है पूरा सच

वायरल वीडियो से पुलिस को मिली जानकारी

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस को मामले की जानकारी मिली. कालपी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय ब्रह्म तिवारी के मुताबिक, अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से थाने में लिखित शिकायत नहीं दी गई है. पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने पर मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें: Oracle में एक बार फिर Layoff का एलान, पहले भी 21000 कर्मचारियों को निकाला बाहर, क्या है कारण?

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

Suryakumar Yadav Dubai Home: दुबई में शाहरुख खान के पड़ोसी बने सूर्यकुमार यादव? खरीदा करोड़ों का लग्जरी घर; देखता रह गया हर शख्स

Suryakumar Yadav Dubai Home:सूर्यकुमार यादव ने बताया कि वे पहली बार 2014 में IPL खेलने…

Last Updated: October 14, 2026 13:28:20 IST

जर्मनी में रोबोट की शर्मनाक हरकत! 16 साल की लड़की के साथ छेड़छाड़, हैरान कर देगा मामला

Robot Allegedly Touches Teen Girl: जर्मनी के कोलोन शहर में एक रोबोट ने एक 16…

Last Updated: October 14, 2026 13:12:16 IST

अवैध बूचड़खानों के खिलाफ सूरत में निकला ‘अहिंसा मार्च’

सूरत (गुजरात) [भारत], 14 अक्टूबर: गांधी जयंती के अवसर पर शुक्रवार को सूरत में अवैध…

Last Updated: October 14, 2026 13:07:22 IST

IND vs NZ: टीम इंडिया के सिलेक्शन में फंसा बड़ा पेंच! इन 3 खिलाड़ियों ने बढ़ाई BCCI की टेंशन, टीम के ऐलान में देरी

IND VS NZ: रिपोर्ट में कहा गया है कि जब प्रसिद्ध कृष्णा रिहैब के लिए…

Last Updated: October 14, 2026 12:46:18 IST

Jharkhand Crime: ठीक होने के लिए कराई पूजा, फिर कुल्हाड़ी से काट डालीं दो बहनें; 15 KM पैदल चलकर थाने पहुंचा भाई

Jharkhand Crime: झारखंड के पूर्वी सिंहभूम से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां…

Last Updated: October 14, 2026 12:31:41 IST

Bigg Boss 20 में हाथापाई! गुल्लू और नकुल का जोरदार झगड़ा, कौन होगा शो से बाहर? एल्विश ने सुनाई खरीखोटी

Bigg Boss 20: हाल ही में बिग बॉस 20 में गुल्लू और नकुल धुल के…

Last Updated: October 14, 2026 12:27:13 IST