UP Jalaun Viral Video : उत्तर प्रदेश के जालौन के कालपी में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. एक युवक अपनी महिला रिश्तेदार से मिलने उसके घर पहुंचा था, लेकिन परिवार वालों को कमरे से आवाजें सुनाई दीं तो उन्हें शक हो गया. तलाशी के दौरान जब संदूक खोला गया तो अंदर युवक छिपा मिला. इसके बाद मौके पर जमकर हंगामा हुआ और घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.
संदूक खुला तो अंदर छिपा मिला युवक
बताया जा रहा है कि युवक का नाम गोविंद निषाद है और वह कुठौंद थाना क्षेत्र के बिजुआपुर का रहने वाला है. परिवार को कमरे से खुसर-पुसर की आवाज सुनाई दी, जिसके बाद उन्होंने दरवाजा खुलवाकर तलाशी शुरू की. कमरे में रखे सामान की जांच के बाद जब संदूक खोला गया तो उसमें युवक झुकी हुई अवस्था में छिपा मिला.
युवक के बाहर निकलते ही शुरू हुआ हंगामा
संदूक से बाहर निकलते ही युवक को परिवार वालों ने पकड़ लिया. मामले की जानकारी मिलने पर उसकी पत्नी भी मौके पर पहुंच गई. आरोप कि इसके बाद महिला के परिजनों और युवक की पत्नी ने उसकी पिटाई कर दी. इसी दौरान किसी ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
यूपी: जालौन में ये साहब अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचे थे। कमरे में खुसर पुसर की आवाज से परिवार वालों को शक हुआ तो उन्होंने कमरा खुलवाया। बाकायदा कमरे की तलाशी ली गई। फिर सन्दूक खोला गया। सन्दूक में ये साहब झुकी हुई मुद्रा में बरामद हुए हैं। मामला खुलने के बाद प्रेमिला भी… pic.twitter.com/f03gd7wqeX
— Shahnawaz(News24) (@Shahnawazreport) August 12, 2026
महिला के पति की मौत के बाद शुरू हुआ था रिश्ता
स्थानीय जानकारी के मुताबिक, महिला के पति की मौत हो चुकी है. बताया जा रहा है कि इसके बाद महिला और युवक के बीच नजदीकियां बढ़ीं और दोनों के बीच करीब तीन साल से प्रेम संबंध था. यह रिश्ता परिवार के अन्य लोगों से छिपा हुआ था. युवक के संदूक में पकड़े जाने के बाद मामला सामने आया और इलाके में इसकी चर्चा शुरू हो गई.
वायरल वीडियो से पुलिस को मिली जानकारी
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस को मामले की जानकारी मिली. कालपी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय ब्रह्म तिवारी के मुताबिक, अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से थाने में लिखित शिकायत नहीं दी गई है. पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने पर मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.
ये भी पढ़ें: Oracle में एक बार फिर Layoff का एलान, पहले भी 21000 कर्मचारियों को निकाला बाहर, क्या है कारण?