<

यूपी में चुनावी हलचल तेज! राज्यसभा की 10, MLC की 11 सीटों पर होगा चुनाव, जानिए किनका कार्यकाल खत्म?

UP MLC Election 2026: यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों के बाद विधान परिषद की 11 सीटों पर चुनाव की तैयारी है. छह दिसंबर को कार्यकाल खत्म होगा, अक्टूबर-नवंबर में तारीखों का ऐलान संभव है.

UP MLC Election 2026: पितृपक्ष खत्म होते ही त्योहारों की रौनक बढ़ने वाली है, लेकिन इसी के साथ यूपी की सियासत में भी हलचल तेज होने जा रही है. सभी राजनीतिक दल राज्यसभा और विधान परिषद की सीटों को लेकर अपना गणित बैठाने में जुटे होंगे. अगले दो महीनों में यूपी में राज्यसभा की 10 और विधान परिषद की 11 सीटों पर चुनाव होना है. ऐसे में इन सीटों पर किसे मौका मिलेगा, इसे लेकर सियासी चर्चाएं तेज हो गई हैं.

किन-किन का कार्यकाल होगा खत्म?

यूपी कोटे की राज्यसभा की 10 सीटों पर मौजूदा सदस्यों का कार्यकाल 25 नवंबर को खत्म हो रहा है. इनमें बीजेपी की 8, सपा की 1 और बसपा की 1 सीट शामिल है. बीजेपी के जिन सदस्यों का कार्यकाल खत्म हो रहा है, उनमें पूर्व डीजीपी बृजलाल, सीमा द्विवेदी, नीरज शेखर, गीता शाक्य, हरदीप सिंह पुरी, अरुण सिंह और बी.एल. वर्मा शामिल हैं. डॉ. दिनेश शर्मा का कार्यकाल भी 25 नवंबर तक था, लेकिन अंडमान और निकोबार के उपराज्यपाल बनने के बाद उन्होंने राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया. ऐसे में उनकी सीट पर भी चुनाव होना है. वहीं, समाजवादी पार्टी के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव और बहुजन समाज पार्टी के रामजी गौतम का कार्यकाल भी खत्म हो रहा है. यानी आने वाले दिनों में यूपी की सियासत में इन 21 सीटों को लेकर खूब जोड़-तोड़ और गुणा-गणित देखने को मिल सकता है.

अगले महीने जारी हो सकती हैं चुनाव की तारीखें

राज्यसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने से लेकर मतदान और मतगणना तक की पूरी प्रक्रिया में आमतौर पर करीब 20 दिन लगते हैं. अधिसूचना जारी होने के बाद 7 से 8 दिनों तक नामांकन दाखिल किए जाते हैं. नामांकन खत्म होने के अगले दिन नामांकन पत्रों की जांच होती है. इसके दो दिन बाद तक उम्मीदवार नाम वापस ले सकते हैं.

कुल 11 सीटों पर होगा खेला

नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के करीब 7 दिन बाद मतदान कराया जाता है. मतदान के दिन ही शाम को वोटों की गिनती कर नतीजे घोषित कर दिए जाते हैं. 25 नवंबर को राज्यसभा की कुल 11 सीटें खाली हो रही हैं. इनमें 10 सीटें उत्तर प्रदेश और 1 सीट उत्तराखंड की है. चुनाव आयोग से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, अक्टूबर के दूसरे पखवाड़े में राज्यसभा चुनाव का कार्यक्रम जारी किया जा सकता है. कोशिश होगी कि मौजूदा सदस्यों का कार्यकाल खत्म होने से पहले सभी सीटों पर चुनाव कर नए सदस्यों का चयन कर लिया जाए.

ये भी पढ़ें: कार पर लात, पीछे से टक्कर और बार बार ब्रेक… रोड रेज के बाद Gemini की मदद से CEO ने उठाया कदम

इन सीटों पर खत्म हो रहा है कार्यकाल

  • स्नातक खंड की 5 सीटें – वाराणसी, प्रयागराज-झांसी, लखनऊ, आगरा और मेरठ
  • शिक्षक खंड की 6 सीटें – गोरखपुर-फैजाबाद, आगरा, बरेली-मुरादाबाद, लखनऊ, मेरठ और वाराणसी

ये भी पढ़ें:  क्रिकेट के बाद अब राजनीति की पिच पर उतरेंगे मोहम्मद शमी? जयंत चौधरी से मुलाकात के बाद अटकलें तेज

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

मिडटर्म चुनाव से पहले ट्रंप का ईरान पर बड़ा हमला! केशम आइलैंड पर बरसाए बम, मिडिल ईस्ट में मचा हड़कंप

US Strikes On Iran: यूएस हमले के बारे में, ईरानी न्यूज़ एजेंसी IRNA ने बताया…

Last Updated: November 3, 2026 08:43:14 IST

Faridabad Hotel Murder Case: होटल रूम में 4 घंटे चली मौत मस्ती, फिर बॉयफ्रेंड बन गया हैवान; डेट के बाद शुरू हुआ खूनी खेल

Faridabad Hotel Murder Case: हरियाणा के बल्लभगढ़ के होटल में 35 साल की चांदनी का…

Last Updated: November 3, 2026 08:42:55 IST

UP Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के दाम में बड़ा बदलाव? जानें लखनऊ से नोएडा तक आज का ताजा रेट

UP Petrol Diesel Price 3 OCT 2026: उत्तर प्रदेश में 3 नवंबर 2026 को पेट्रोल-डीजल…

Last Updated: November 3, 2026 08:22:30 IST

Petrol Diesel Price 3 November 2026: पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, जानें दिल्ली, नोएडा से मुंबई तक क्या है भाव

Petrol Diesel Price 3 November 2026:अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों और रुपये-डॉलर की…

Last Updated: November 3, 2026 08:10:44 IST

Aaj ka Mausam: 20 राज्यों में कुदरत का कहर! 95 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, दिल्ली-UP-बिहार समेत इन राज्यों में मचेगी तबाही

Weather Update 3 November 2026: मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक 3 नवंबर को दिल्ली…

Last Updated: November 3, 2026 07:18:19 IST

अनंत सिंह की बेटी की शादी में जुटेंगे 10 लाख मेहमान! अमेरिका से आएंगे दूल्हे राजा, जानें कहां होगी शाही शादी

Anant Singh daughter wedding: मोकामा विधायक अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी सिंह की शादी…

Last Updated: November 2, 2026 23:16:10 IST