<
Categories: देश

जम्मू-सियालदह एक्सप्रेस पर हमला! इंजन का शीशा हुआ क्षतिग्रस्त, जांच में जुटीं एजेंसियां

जम्मू-कश्मीर में कुछ लोगों ने जम्मू-सियालदह एक्सप्रेस पर पथराव किया, जिससे इंजन का शीशा टूट गया. सुरक्षा के मद्देनजर वंदे भारत को बीच रास्ते में ही रोक दिया गया.

सांबा के पास सोमवार देर रात करीब 9:30 बजे जम्मू-सियालदह एक्सप्रेस पर पथराव कर दिया गया. इससे ट्रेन के इंजन का सामने का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया. 

सुरक्षा बलों ने घटनास्थल और आसपास के इलाके में जांच शुरू कर दी है. मौके पर पहुंचे नलिनप्रभात ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है. इस दौरान दिल्ली-कटरा वंदेभारत को कठुआ-सांबा के बीच ही रोक दिया गया. इससे यह ट्रेन तीन घंटे की देरी से जम्मू पहुंची.

क्या है पूरा मामला

सियालदह से जम्मू जा रही जम्मू-सियालदह एक्सप्रेस पर कुछ लोगों ने पथराव किया, जिससे ट्रेन के इंजन का शीशा टूट गया. हालांकि, चालक ने पहले फायरिंग की बात कही थी, लेकिन रात 1:30 बजे मामला पथराव का निकला. पुलिस के साथ सुरक्षा बल भी रेलवे ट्रैक की जांच कर रहे हैं. इसके अलावा आसपास के क्षेत्रों पर भी नजर रखी जा रही है. घटना के पीछे की सच्चाई तो जांच के बाद ही सामने आएगी.

संवेदनशील रेल मार्ग

बता दें कि सांबा-जम्मू रेल मार्ग बेहद संवेदनशील क्षेत्र है. इससे पहले भी 10 फरवरी, 2000 को इसी मार्ग पर जम्मू तवी-सियालदह एक्सप्रेस ट्रेन के सात डिब्बे आईईडी विस्फोट से पटरी से उतर गए थे. इस आतंकी वारदात में पांच यात्रियों की मौत हो गई थी. 

Shivangi Shukla

वर्तमान में शिवांगी शुक्ला इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. हेल्थ, बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा रिसर्च बेस्ड आर्टिकल और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करती हैं. तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है. डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Recent Posts

खनन के रास्ते पर विवाद, फिर खूनी खेल, क्रेशर प्लांट पर अचानक पहुंची भीड़, लाठी-डंडों से पीटकर पूर्व विधायक की मौत

Rajasthan News: राजस्थान के भरतपुर में बीजेपी नेता अतर सिंह भड़ाना पर जानलेवा हमला किया…

Last Updated: October 12, 2026 12:46:35 IST

Crime: मां के इलाज के लिए सिविल सर्जन के पास गई नबालिग के साथ शोषण, आरोपी के फोन में मिले आपत्तिजनक वीडियो; पूरा मामला जान कांप जाएगी रूह

Jharkhand Crime: SP कुमार शिवाशीष ने बताया कि पीड़िता ने शनिवार को हजारीबाग में चाइल्ड…

Last Updated: October 12, 2026 12:34:51 IST

Yorkshire Tiger Attack Video Viral: टाइगर के बाड़े में कूदा शख्स, फिर हुआ खौफनाक हादसा; ब्रिटेन के वायरल वीडियो की पूरी कहानी

ब्रिटेन के यॉर्कशायर वाइल्डलाइफ पार्क में टाइगर के बाड़े में घुसे शख्स की मौत हो…

Last Updated: October 12, 2026 12:27:38 IST

Noida News: ‘GIMS में सुरक्षित नहीं डॉक्टर…’ साथी से मारपीट के बाद हड़ताल, कार्रवाई की मांग

GIMS Hospital Doctors Strike: ग्रेटर नोएडा के जिम्स अस्पताल में जूनियर डॉक्टरों ने काम छोड़कर…

Last Updated: October 12, 2026 12:22:35 IST

Sai Sudharsan Injury: रणजी ट्रॉफी में चोटिल हुए साई सुदर्शन, न्यूजीलैंड दौरे से पहले बढ़ी चिंता

Sai Sudharsan Injury Update: राजस्थान के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मैच में फील्डिंग के दौरान साई…

Last Updated: October 12, 2026 12:13:41 IST

MS Dhoni Viral Video: फ्लाइट में MS Dhoni से मिली एयर होस्टेस, फिर ‘कैप्टन कूल’ ने कही ये बात. VIDEO वायरल

MS Dhoni Viral Video: इंडिगो की एयर होस्टेस ऐश्वर्या सिंह से फ्लाइट में मिले महेंद्र…

Last Updated: October 12, 2026 11:40:36 IST