UP MLC Election 2026: पितृपक्ष खत्म होते ही त्योहारों की रौनक बढ़ने वाली है, लेकिन इसी के साथ यूपी की सियासत में भी हलचल तेज होने जा रही है. सभी राजनीतिक दल राज्यसभा और विधान परिषद की सीटों को लेकर अपना गणित बैठाने में जुटे होंगे. अगले दो महीनों में यूपी में राज्यसभा की 10 और विधान परिषद की 11 सीटों पर चुनाव होना है. ऐसे में इन सीटों पर किसे मौका मिलेगा, इसे लेकर सियासी चर्चाएं तेज हो गई हैं.
किन-किन का कार्यकाल होगा खत्म?
यूपी कोटे की राज्यसभा की 10 सीटों पर मौजूदा सदस्यों का कार्यकाल 25 नवंबर को खत्म हो रहा है. इनमें बीजेपी की 8, सपा की 1 और बसपा की 1 सीट शामिल है. बीजेपी के जिन सदस्यों का कार्यकाल खत्म हो रहा है, उनमें पूर्व डीजीपी बृजलाल, सीमा द्विवेदी, नीरज शेखर, गीता शाक्य, हरदीप सिंह पुरी, अरुण सिंह और बी.एल. वर्मा शामिल हैं. डॉ. दिनेश शर्मा का कार्यकाल भी 25 नवंबर तक था, लेकिन अंडमान और निकोबार के उपराज्यपाल बनने के बाद उन्होंने राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया. ऐसे में उनकी सीट पर भी चुनाव होना है. वहीं, समाजवादी पार्टी के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव और बहुजन समाज पार्टी के रामजी गौतम का कार्यकाल भी खत्म हो रहा है. यानी आने वाले दिनों में यूपी की सियासत में इन 21 सीटों को लेकर खूब जोड़-तोड़ और गुणा-गणित देखने को मिल सकता है.
अगले महीने जारी हो सकती हैं चुनाव की तारीखें
राज्यसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने से लेकर मतदान और मतगणना तक की पूरी प्रक्रिया में आमतौर पर करीब 20 दिन लगते हैं. अधिसूचना जारी होने के बाद 7 से 8 दिनों तक नामांकन दाखिल किए जाते हैं. नामांकन खत्म होने के अगले दिन नामांकन पत्रों की जांच होती है. इसके दो दिन बाद तक उम्मीदवार नाम वापस ले सकते हैं.
कुल 11 सीटों पर होगा खेला
नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के करीब 7 दिन बाद मतदान कराया जाता है. मतदान के दिन ही शाम को वोटों की गिनती कर नतीजे घोषित कर दिए जाते हैं. 25 नवंबर को राज्यसभा की कुल 11 सीटें खाली हो रही हैं. इनमें 10 सीटें उत्तर प्रदेश और 1 सीट उत्तराखंड की है. चुनाव आयोग से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, अक्टूबर के दूसरे पखवाड़े में राज्यसभा चुनाव का कार्यक्रम जारी किया जा सकता है. कोशिश होगी कि मौजूदा सदस्यों का कार्यकाल खत्म होने से पहले सभी सीटों पर चुनाव कर नए सदस्यों का चयन कर लिया जाए.
ये भी पढ़ें: कार पर लात, पीछे से टक्कर और बार बार ब्रेक… रोड रेज के बाद Gemini की मदद से CEO ने उठाया कदम
इन सीटों पर खत्म हो रहा है कार्यकाल
- स्नातक खंड की 5 सीटें – वाराणसी, प्रयागराज-झांसी, लखनऊ, आगरा और मेरठ
- शिक्षक खंड की 6 सीटें – गोरखपुर-फैजाबाद, आगरा, बरेली-मुरादाबाद, लखनऊ, मेरठ और वाराणसी
ये भी पढ़ें: क्रिकेट के बाद अब राजनीति की पिच पर उतरेंगे मोहम्मद शमी? जयंत चौधरी से मुलाकात के बाद अटकलें तेज