UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में मौसम ने जिस तरह करवट ली है वो हैरान कर देने वाला है. यूपी में बढ़ती गर्मी ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है. अप्रैल के महीने में ही जून वाली गर्मी देखने को मिल रही है. वहीं लोग इस झुलसती गर्मी से परेशान हैं और सोच रहे हैं कि मई और जून के महीनों में हालात कैसे होंगे. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि देश के कई हिस्सों में, लू का असर तेज़ देखने को मिल रहा है और ये दिन-प्रति-दिन बढ़ता भी जा रहा है. वहीं शुक्रवार को, उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में सबसे ज़्यादा तापमान 45.2°C दर्ज किया गया. मौसम वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी कि इस क्षेत्र में लू का प्रकोप 27 अप्रैल तक जारी रहने की उम्मीद है, और तापमान 44 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुँच सकता है. चलिए जान लेते हैं यूपी का मौसम कैसा रहने वाला है. क्या लोगों को राहत मिलेगी या गर्म हवाएं बुरी तरह परेशान करती रहेंगी.
Lucknow में बन रहे ‘कूलिंग पॉइंट्स’
चिलचिलाती धूप और लू ने लोगों को बुरी तरह परेशान कर दिया है. मिस दौरान यूपी में तापमान 43 से 45 डिग्री के बीच बना हुआ है. वहीं अब लोगों को राहत पहुँचाने के लिए प्रशासनिक स्तर पर उपाय लागू किए जा रहे हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि लखनऊ नगर निगम शहर भर में अलग-अलग जगहों पर कूलिंग पॉइंट्स बना रहा है; ये खास जगहें आराम करने की जगहें होंगी जहाँ एयर कूलर, पंखे और साफ़ पीने के पानी का इंतज़ाम होगा, ताकि जो लोग बाहर निकल रहे हैं, वे खुद को इस झुलसा देने वाली गर्मी से बचा सकें.
Petrol Diesel Price Today 25 April: एक चूक और खर्च डबल! पेट्रोल-डीजल का रेट तुरंत चेक करें
कैसा रहेगा UP Ka Mausam
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आमतौर पर दोपहर के समय चलने वाली तेज़ हवाएँ अब धीमी पड़ रही हैं, जिससे तापमान में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. इसके अलावा, निचले ट्रोपोस्फीयर में गर्म हवा का आना और साथ ही महाराष्ट्र के अंदरूनी इलाकों के ऊपर मंडरा रहे एक एंटीसाइक्लोन का प्रभाव तापमान को बढ़ाने में अहम भूमिका निभा रहा है.
कब मिलेगी गर्मी से राहत
यूपी के मौसम को लेकर मौसम विभाग का कहना है कि 26 अप्रैल को राज्य में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की उम्मीद है. हालाँकि, फिलहाल इसकी तीव्रता कम है. बादलों की आवाजाही का असर मौसम की स्थितियों पर पड़ने की उम्मीद है. बताया जा रहा है कि लखनऊ में 28-29 अप्रैल को हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने का अनुमान है. जिससे तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है. इस बीच, नोएडा और गाज़ियाबाद में भी 27-28 अप्रैल के आसपास मौसम के मिजाज में बदलाव देखने को मिल सकता है.