CM Yogi: यूपी के सीएम योगी अदित्यनाथ ने एक जागरुक मतदाता के तौर पर अपनी जिम्मेदारी पूरी की है. मुख्यमंत्री ने मंगलवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में जाकर मतदाता सूची की एसआईआर प्रक्रिया पूरी की है.
UP SIR News: उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक मतदाता के तौर पर अपनी जिम्मेदारी निभाई है. सीएम ने मंगलवार की सुबह गोरखनाथ मंदिर के सभाकक्ष में मतदाता सूची SIR प्रक्रिया के लिए अपना फॉर्म भरा. सीएम योगी गोरखपुर शहर विधानसभा क्षेत्र में स्थित कन्या प्राथमिक विद्यालय मतदान केंद्र के बूथ संख्या के मतदाता हैं.
इस दौरान का CM Yogi का फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. सीएम के साथ इस दौरान पर जिलाधिकारी दीपक मीणा, तहसीलदार सदर ज्ञान प्रताप सिंह, भाजपा महानगर संयोजक राजेश गुप्ता कई लोग मौजूद थे. उन्होंने सबकी उपस्थिति में फॉर्म भरा. बता दें कि, भारत निर्वाचन आयोग की तरफ से मतदाता सूची के लिए पुनरीक्षण की प्रक्रिया 4 नवंबर से शुरु हो चुकी है. यह प्रक्रिया 4 दिसंबर तक चलेगी.
NDA ने बड़ी प्लानिंग के साथ एक-एक कर देश के सभी राज्यों में अपनी सरकार बना रहा है. भाजपा की सरकार उत्तर प्रदेश से लेकर गुजरात तक में है. वहीं अब बिहार में भी पार्टी ने बहूमत के साथ जीत हासिल कर ली है. बिहार में जल्द शपथ ग्रहण समारोह होने जा रहा है. विधानसभा चुनाव में NDA को कुल 202 वोट हासिल हुए थे. गठबंधन की आंधी में कोई भी नहीं टिक पा रहा है. बिहार के बाद अब बीजेपी ने UP में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज कर दी हैं. UP में SIR की प्रक्रिया भी तेज हो गई है. एक तरफ सीएम योगी ने एसआईआर फॉर्म भरा, वहीं दूसरी तरफ विपक्ष इस पर निशाना साध रहा है.
PAK vs ENG ODI Match: इंग्लैंड के खिलाफ जीत के साथ पाकिस्तान टीम ने टूर्नामेंट…
Jhansi eunuch dispute: उत्तर प्रदेश के झांसी में किन्नर समाज के दो गुटों के बीच…
Kanpur woman murder case: कानपुर के स्वर्ण जयंती विहार में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही…
Karan Wahi Uditi Singh breakup: टीवी एक्टर करण वाही ने सिद्धार्थ कन्नन के शो में…
Hyderabad egg throwing incident: तेलंगाना के हैदराबाद के पुराने शहर के संतोशनगर में दुर्गा माता…
India vs Zimbabwe Women ODI: वडोदरा में खेले जा रहे दूसरे वनडे में भारतीय महिला…