<

कानपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर पलटी डबल डेकर बस; 3 लोगों की हुई मौत

Kanpur Road Accident: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर एक डबल डेकर बस बेकाबू होकर पलट गई. यह बस दिल्ली से बिहार जा रही थी.

Kanpur Road Accident: उत्तर प्रदेश (Uttar-Pradesh) के कानपुर (Kanpur) में मंगलवार, 18 नवंबर को एक भीषड़ सड़क हादसा हुआ. यहां पर बिल्हौर के अरौल थाना क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस (Agra-Lucknow Expressway) वे पर एक डबल डेकर बस पलट गई. यह बस दिल्ली से बिहार जा रही थी. बस पलटते ही वहां मौजूद लोगों में चीख-पुकार मच गई. इस हादसे में तीन बस यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं 24 से ज्यादा यात्रियों के घायल होने की खबर सामने आई है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मृतकों की जानकारी पता लगाई जा रही है. 

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर बेकाबू हुई बस

जानकारी के मुताबिक, दिल्ली से बिहार जा रही बस मंगलवार की सुबह जब बस आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर पहुंची तो अचानक बस चालक नियंत्रण खो बैठा और बस देखते ही देखते पलट गई. हादसा इतना भीषण था कि डबल डेकर बस के परखच्चे चारों तरफ बिखर गए. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस तुरंत राहत बचाव कार्य में जुट गई. 

घायल यात्रियों की हालत नाजुक

पुलिस ने बस में सवार सभी घायल यात्रियों को बाहर निकाला और इलाज के लिए तुरंत सीएचसी में भर्ती करा दिया गया. जानकारी के मुताबिक, 15 लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है. जिसके बाद उन्हें कानपुर के हैलट अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है. इस भीषण हादसे में तीन यात्रियों के मौत की खबर भी सामने आई है. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस जान गंवाने वाले तीनों यात्रियों की शिनाख्त करने में जुट गई है.  

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

Riyadh Airport Attack: रियाद एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों का कहर! अमेरिकी समेत 12 की मौत, 300 से ज्यादा घायल; दहला उठा सऊदी अरब

Riyadh Airport Attack: हूती विद्रोहियों के हमले की जिम्मेदारी लेने और सऊदी अधिकारियों द्वारा हताहतों…

Last Updated: October 11, 2026 08:21:14 IST

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, दिल्ली से मुंबई तक जानें अपने शहर में आज क्या है भाव?

Petrol Diesel Price Today 11 October 2026: रविवार को पेट्रोल-डीजल के दामों पर नजर डालें.…

Last Updated: October 11, 2026 07:40:20 IST

Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली के इन रास्तों पर आज भी लग सकता है लंबा जाम! घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें एडवाइजरी

Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली में रविवार को सीजेपी प्रदर्शन के चलते नई और मध्य…

Last Updated: October 11, 2026 07:16:34 IST

Navratri Day 1: आज से शुरू नवरात्रि, मां शैलपुत्री की पूजा में न करें ये गलती; जानें मंत्र और प्रिय भोग

Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि 2026 की शुरुआत आज 11 अक्टूबर से हो रही है.…

Last Updated: October 11, 2026 06:39:51 IST

Delhi Weather Today: नवरात्रि के पहले दिन कैसा रहेगा दिल्ली में मौसम का मिजाज? जानें आज बारिश होगी या धूप करेगी परेशान

Delhi Weather Today 11 October 2026: नवरात्रि के बीच दिल्ली में आज बादल, गर्मी और…

Last Updated: October 11, 2026 06:23:31 IST