<
Categories: देश

‘जनता ने हमपर विश्वास नहीं किया…’, बिहार में बड़ी हार के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, किया सामूहिक उपवास का ऐलान

Prashant Kishor: 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में हार के ठीक चार दिन बाद जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर पटना में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे हैं.

Prashant Kishor PC: 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में हार के ठीक चार दिन बाद जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर पटना में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे हैं. यह प्रेस कॉन्फ्रेंस पटना के पाटलिपुत्र गोलंबर स्थित जन सुराज कैंप में हो रही है. प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान प्रशांत किशोर ने बिहार चुनाव में हार पर चर्चा की. उन्होंने कहा कि जिस पार्टी को सिर्फ़ 3.5 प्रतिशत वोट मिले थे उसके लिए इतने सारे प्रेस साथी इकट्ठा हुए थे. उन्होंने कहा कि”यह एक उल्लेखनीय बात है. हमने बिहार में ईमानदारी से प्रयास किए लेकिन हमें सफलता नहीं मिली.”

हार की पूरी ज़िम्मेदा मै लेता हूं- प्रशांत किशोर

उन्होंने आगे कहा  कि “व्यवस्था परिवर्तन तो छोड़िए लेकिन सत्ता परिवर्तन भी हम नहीं करा सके. हमलोगों से जरूर कुछ गलती हुई होगी जिससे जनता ने विश्वास नहीं किया. प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार चुनाव में जनसुराज की हार की मैं पूरी ज़िम्मेदारी लेता हूं”.प्रशांत किशोर ने कहा कि “हम सामूहिक रूप से हारे हैं और हम आगे की रणनीति बनाएंगे.

एक दिन का मौन व्रत रखूंगा-प्रशांत किशोर

” उन्होंने आगे कहा “जीतने वालों को बधाई. अब ज़िम्मेदारी नीतीश कुमार और पूरे एनडीए की है. सबसे बड़ा मुद्दा अभी रोज़गार और पलायन है. सबकी उम्मीदों और सपनों पर खरा न उतर पाने का सारा दोष मुझ पर है. मैं आप सभी से क्षमा याचना करता हूं. आज से दो दिन बाद, मैं भितरहरवा आश्रम में एक दिन का मौन व्रत रखूंगा. प्रायश्चित के तौर पर मैं एक दिन का उपवास रखूँगा. हमसे गलती हुई होगी, लेकिन कोई अपराध नहीं किया है.”

कुछ लोग सोच रहे हैं कि मैं बिहार छोड़ दूंगा-प्रशांत किशोर

प्रशांत किशोर ने कहा कि ‘बिहार में जहां सिर्फ जातियों की राजनीति होती है, हमने जातियों को अलग करने का गुनाह नहीं किया है. हमने हिंदू-मुस्लिम का भेदभाव भी नहीं किया है, जो लोग इन सबका सहारा लेकर जीत गए हैं, उन्हें आज नहीं तो कल, इसका हिसाब देना होगा. अभिमन्यु को मारकर भी महाभारत नहीं जीता गया था. कुछ लोग सोच रहे हैं कि मैं बिहार छोड़ दूंगा, यह उनकी गलतफहमी है. जनसुराज और पीके की जिद्द है बिहार को सुधारने की, और मैं इसे सुधार कर ही रहूंगा. मैं पीछे हटने वाला नहीं हूं, यह मेरा संकल्प है’.

नीतीश कुमार को दिया बड़ा चैलेंज

प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि ‘आपने जो 2 लाख देने का वादा किया है, उन महिलाओं को अब 6 महीने में 2-2 लाख दीजिए. अगर आपने नहीं दिया तो साफ है, आपने 10 हजार रुपए सभी से वोट खरीदने के लिए इस्तेमाल किया. मैंने 25 सीट की बात की थी और अब भी कायम हूं. अगर नीतीश कुमार 1.5 करोड़ लोगों को 2-2 लाख रुपए दे दें तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा. अगर बिहार से इसके बाद पलायन रुक जाएगा, तो भी मैं राजनीति छोड़ दूंगा. नीतीश कुमार को 25 सीट से ज्यादा नहीं मिलेंगी. मैं एक नंबर जारी कर रहा हूं: 9121691216, जितने लोगों को 10-10 हजार रुपए मिले हैं, अब वो हर महिला जिन्हें दो लाख रुपए नहीं मिलते, मुझसे इस नंबर पर संपर्क करें’.

सहारा के साथ किया तुलना

प्रशांत किशोर ने कहा कि मैंने साढ़े 3 साल तक अभियान चलाया. लेकिन, अब नीतीश कुमार की जिम्मेवारी है. सरकारी दफ्तरों से लेकर नीतीश कुमार के पास हमलोग अब जाएंगे अगर 2-2 लाख रुपए लोगों को नहीं मिला. सहारा में कहा गया था कि पैसा डबल हो जाएगा, जब सहारा भाग गया तो लोग एजेंट को खोज रहे. ऐसे में जो सरकारी अफसर, जीविका दीदी जो ये सौदा करवाई थीं, उन्हें लोग ढूंढेंगे. चुनाव से पहले भ्रष्टाचारी मंत्रियों को लेकर हमने प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी. नीतीश कुमार को कभी हमने भ्रष्टाचारी नहीं कहा. अब परिणाम के बाद लग रहा है, नीतीश जी बिल्कुल स्वस्थ हैं.
Divyanshi Singh

दिव्यांशी सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और पिछले 4 सालों से ज्यादा वक्त से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं। जियो-पॉलिटिक्स और स्पोर्टस में काम करने का लंबा अनुभव है।

Recent Posts

Azam Khan Arrested: जेल से बाहर आते ही फिर गिरफ्तार आजम खां, 15 गाड़ियों का काफिला, 50 CRPF जवानों के साथ पहुंची ED

Azam Khan Into ED Custody: जमानत मिलने के बाद रामपुर जेल से रिहा होते ही…

Last Updated: October 31, 2026 19:42:07 IST

Shraddha Kapoor की ‘ईठा’ पर डायरेक्टर का बड़ा खुलासा, बोले- विठाबाई की जिंदगी पर आधारित नहीं है फिल्म

Shraddha kapoor eetha film: श्रद्धा कपूर की आगामी फिल्म ‘ईठा’ को लेकर निर्देशक लक्ष्मण उतेकर…

Last Updated: October 31, 2026 19:26:55 IST

Bhopal fraud case: बेटे को वश में करने के नाम पर ठगे एक करोड़! तंत्र-मंत्र के जाल में ऐसे फंसा पूरा परिवार

Bhopal fraud case: भोपाल के साकेत नगर में तंत्र-मंत्र और गृहशांति के नाम पर एक…

Last Updated: October 31, 2026 19:17:41 IST

Who is Nidhi Razdan: कौन हैं निधि राजदान? CM उमर अब्दुल्ला की बनीं दूसरी बेगम; जानें करियर, शिक्षा और निजी जिंदगी से लेकर सबकुछ

Who is Nidhi Razdan: उमर अब्दुल्ला और पत्रकार निधि राजदान की शादी की खबर चर्चा…

Last Updated: October 31, 2026 18:23:44 IST

करवा चौथ पर साथ की पूजा, फिर पति पत्नी ने अलग अलग जगह लगाई फांसी,  भोपाल में दिल दहला देने वाली घटना

Bhopal husband wife suicide: भोपाल के बरखेड़ा बोंदर गांव में करवा चौथ की रात पति…

Last Updated: October 31, 2026 18:10:57 IST